चलती ट्रेन की गेट पर बना रहा था Reel, हवा में लटक मार रहा था स्टाइल, हो गया खौफनाक हादसा
सोशल मीडिया पर एक बेहद खौफनाक हादसे का वीडियो शेयर किया गया. इसमें एक युवक को चलती ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर रील बनाते देखा गया. लड़का ट्रेन के बाहर अपनी बॉडी निकालकर वीडियो बना रहा था. उसका दोस्त अंदर खड़े होकर मोबाइल में रिकॉर्डिंग कर रहा था. लड़के ने पहले बाहर झांककर देखा कि कहीं दूसरी ट्रेन तो नहीं आ रही है. लेकिन उसने पटरी के किनारे लगे पोल पर ध्यान देना जरुरी नहीं समझा. जैसे ही उसने अपनी बॉडी बाहर निकाली, अचानक एक पोल से उसका सिर टकरा गया और वो नीचे गिर गया. हादसे के बाद क्या हुआ, ये वीडियो में नहीं दिखाया गया लेकिन हादसा जबरदस्त था. ट्रेन में सेफ्टी को नजरअंदाज करने पर होने वाले दुर्घटनाओं में से ये एक है.
होली की शाम बच्चों के लिए बनाएं ये 7 रंग-बिरंगे स्नैक्स और मिठाइयां!
Holi 2026: होली की शाम जब रंगों की मस्ती थमने लगती है, तब बच्चों को जोर की भूख लगती है. बच्चों को ऐसी चीजें पसंद आती हैं जो दिखने में रंगीन हों और खाने में चटपटी या मीठी. ऐसे में होली की शाम को स्पेशल बनाने के लिए आप ये 7 आसान और रंग-बिरंगे स्नैक्स व मिठाइयां बना सकते हैं...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






















