Responsive Scrollable Menu

ईरान-इजराइल जंग से जेट-फ्यूल मार्च में 6% महंगा:रुपया गिरने से भी भारतीय एयरलाइंस के मुनाफे पर असर; एअर इंडिया की 40% इंटरनेशनल उड़ानें प्रभावित

भारतीय एविएशन इंडस्ट्री एक बार फिर मुश्किल दौर से गुजर रही है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में उछाल, डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने एयरलाइंस की प्रॉफिटेबिलिटी यानी मुनाफे पर दबाव बढ़ा दिया है। हालांकि, ग्राउंडेड विमानों की संख्या में कमी आने से राहत मिली है, लेकिन इंटरनेशनल रूट्स पर उड़ानों के रद्द होने और रूट बदलने से एयरलाइंस का खर्च बढ़ गया है। मार्च में 6% महंगा हुआ जेट फ्यूल, ऑपरेटिंग कॉस्ट बढ़ी एयरलाइंस के लिए फ्यूल सबसे बड़ा खर्च होता है। कुल ऑपरेटिंग खर्च में इसकी हिस्सेदारी 30% से 40% तक होती है। फरवरी 2026 तक 11 महीनों में ATF की एवरेज कीमत 91,173 रुपए प्रति किलोलीटर (KL) थी, लेकिन मार्च 2026 में यह 6% बढ़कर 96,638 रुपए प्रति KL पर पहुंच गई है। अगर कोविड से पहले (वित्त वर्ष 2020) के स्तर से तुलना करें, तो तब कीमत 64,715 रुपए प्रति KL थी। यानी अब भी कीमतें काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव और ईरान-इजराइल जंग के कारण कच्चे तेल की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है, जो एयरलाइंस के लिए बड़ा रिस्क है। वित्त वर्ष 2026 में रुपया 9% कमजोर हुआ वित्त वर्ष 2026 में भारतीय रुपया करीब 9% तक कमजोर हुआ है। वहीं भारतीय रुपया आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 92.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया है। एयरलाइंस के कई बड़े खर्च डॉलर में होते हैं, जैसे… रुपया गिरने से इन सभी खर्चों का बोझ बढ़ गया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि घाटे में चल रही एयरलाइंस के लिए कम मार्जिन के बीच यह दोहरी मार जैसा है। ईरान-इजराइल युद्ध और पाकिस्तान एयरस्पेस बंद होने से खर्च बढ़ा मिडिल ईस्ट में तनाव और पाकिस्तान एयरस्पेस के लगातार बंद रहने से भारतीय एयरलाइंस को अपने इंटरनेशनल रूट्स बदलने पड़ रहे हैं। एमके ग्लोबल की रिपोर्ट के मुताबिक, रूट बदलने से फ्लाइट टाइम बढ़ गया है और इससे फ्यूल की खपत भी ज्यादा हो रही है। हालांकि एयरलाइंस इस बढ़े हुए खर्च का कुछ हिस्सा पैसेंजर्स से वसूलने की कोशिश करेंगी, लेकिन घरेलू बाजार में बढ़ते कॉम्पिटिशन की वजह से किराए में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी करना मुश्किल होगा। एअर इंडिया और इंडिगो की क्षमता पर असर HSBC की रिपोर्ट के अनुसार, मिडिल ईस्ट संकट का सबसे ज्यादा असर एअर इंडिया, स्पाइसजेट और इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानों पर पड़ रहा है… यूरोप और मिडिल ईस्ट के कई रूट्स पर उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं, जिससे एयरलाइंस का रेवेन्यू घट रहा है। ग्राउंडेड विमानों की संख्या में कमी आई इंडस्ट्री के लिए एक अच्छी खबर यह है कि खड़े हुए यानी ग्राउंडेड विमानों की स्थिति सुधर रही है। ICRA की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किंजल शाह के मुताबिक, इंजन की खराबी और सप्लाई चेन की दिक्कतों की वजह से सितंबर 2023 में 20-22% विमान खड़े थे। फरवरी 2026 तक यह घटकर 13-15% रह गया है। फिलहाल देश में करीब 117 विमान ही ग्राउंडेड हैं। जैसे-जैसे नए विमान बेड़े में शामिल होंगे, सप्लाई और डिमांड के बीच तालमेल बेहतर होगा। ये खबर भी पढ़ें… रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, पहली बार 92.05 पर आया: इजराइल-ईरान युद्ध और कच्चे तेल की बढ़ती कीमत का असर, विदेशी सामान महंगे होंगे मिडिल-ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल के बढ़ते दाम के कारण भारतीय रुपया आज 4 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरकर 92.05 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले जनवरी में रुपया 91.98 के निचले स्तर पर गया था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब तक युद्ध शांत नहीं होता, रुपए पर दबाव बना रह सकता है। इस साल रुपए में अब तक 2% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। इससे चलते यह 2026 में दुनिया के इमर्जिंग मार्केट्स की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली करेंसी में से एक बन गई है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

Iran-Israel War: सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर एक बार फिर ड्रोन अटैक, ये दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी; रिपोर्ट में दावा

सऊदी अरामको की रास तनुरा, जिसमें इसकी सबसे बड़ी घरेलू रिफाइनरी और एक अहम क्रूड एक्सपोर्ट टर्मिनल है, पर बुधवार को फिर से एक अनजान प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

अर्जुन और सानिया के बीच उम्र का है फासला, जानें तेंदुलकर परिवार की बहु के बारे में सबकुछ

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी की मेहंदी सेरेमनी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान इस कपल की उम्र और उनकी प्रेम कहानी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 

अक्सर सेलिब्रिटी शादियों में उम्र महज एक नंबर होती है। उम्र के अंतर को लेकर काफी उत्सुकता भी फैंस के बीच रहती है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर का जन्म 24 सितंबर 1999 को हुआ था और वर्तमान में उनकी उम्र 25 वर्ष है। जबकि सानिया चंडोक का जन्म 23 जून 1998 को हुआ था। इस लिहाज से सानिया अर्जुन से एक साल बड़ी हैं जो कि आज के समय में आम है। 

फिलहाल बता दें कि, तेंदुलकर परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से लेकर पीएम मोदी तक को शादी का न्योता दिया है। फरवरी के महीने में सचिन तेंदुलकर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अर्जुन की शादी की पुष्टि की थी। 

सानिया की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में हुई, जिसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विदेश का रुख किया। उन्होंने दुनिया के सबसे बेहतरीन संस्थानों में शुमार लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स सेबिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। दिग्गज व्यवसायी रवि घई की पोती होने के नाते सानिया के पास बिजनेस की विरासत तो है ही लेकिन उनकी शिक्षा और वेटेनरी साइंस में उनकी रुचि उन्हें एक आधुनिक और मल्टी टैलेंटेड पर्सनैलिटी बनाती है। 
Wed, 04 Mar 2026 19:03:44 +0530

  Videos
See all

Rani Mukherjee Exclusive Interview with Amish Devgan: रानी मुखर्जी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू| Mardani3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:14:41+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi: Holi 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Iran Israel War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:10:06+00:00

Aar Paar : ईरान युद्ध पर SP प्रवक्ता Faraz Kidwai बुरे फंसे | Iran-Israel War | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:10:51+00:00

ईरान इराक बॉर्डर पर भारी बमबारी! #iranisraelwar #israeliranwar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers