इजरायल के ‘अदिर’ ने ईरान के याक-130 फाइटर जेट को हवा में किया ढेर, पहली बार F-35I से मानवयुक्त फाइटर को गिराने का दावा
इजरायल ने ईरान के मानवयुक्त फाइट जेट को हवा में उड़ाने का दावा किया है। इजरायल के मुताबिक, अदिर एफ-35 ने रूस से खरीदे गए याक-130 को मार गिराया।
ईरान हमले की आग श्रीनगर पहुंची, महबूबा ने जलाए ट्रंप-नेतन्याहू के पोस्टर, खामेनेई की हत्या पर भड़कीं
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की चीफ महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को ईरान पर हमले को लेकर श्रीनगर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के पुतले जलाए. उन्होंने ईरान के खिलाफ चल रही अमेरिकी-इजरायली मिलिट्री कार्रवाई और ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या की निंदा भी की. पीडीपी के समर्थक शहर में खामेनेई के पोस्टर लेकर इकट्ठा हुए और अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ नारे लगाए. मुफ्ती ने जेफरी एपस्टीन का एक पोस्टर भी जलाया, जिसमें दुनिया की जानी-मानी हस्तियों के साथ उनके पुराने रिश्तों का ज़िक्र था. महबूबा मुफ्ती ने 'एक्स' पर लिखा, "मैं उन लोगों के साथ शांति से खड़ी हूं जो तुम्हारे साथ शांति से खड़े हैं, और उन लोगों के विरोध में हूं जो तुम्हारा विरोध करते हैं, न्याय के दिन तक."
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
OpIndia
News18















