Mileage Tips: क्या सीएनजी कार नहीं दे रही बेहतर माइलेज? ऐसे बढ़ाएं फ्यूल एफिशिएंसी
Mileage Tips: आजकल कई CNG कार मालिकों की शिकायत रहती है कि उनकी गाड़ी उम्मीद के मुताबिक माइलेज नहीं दे रही। हालांकि CNG पेट्रोल और डीजल की तुलना में सस्ती और किफायती होती है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी वजहों से इसकी फ्यूल एफिशिएंसी कम हो सकती है। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई समस्याएं आप खुद भी ठीक कर सकते हैं।
टायर प्रेशर रखें सही
कार के टायरों में अगर हवा कम होती है तो इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे गाड़ी को चलाने में ज्यादा ताकत लगती है और CNG की खपत बढ़ जाती है। हमेशा कंपनी द्वारा सुझाए गए प्रेशर के अनुसार ही टायरों में हवा भरवाएं। घिसे हुए या खराब टायर भी माइलेज कम कर सकते हैं। यहां तक कि छोटा सा पंक्चर भी हवा कम कर देता है, जिससे गाड़ी भारी चलती है।
क्लच की जांच जरूरी
CNG कार में क्लच की भूमिका बेहद अहम होती है। अगर क्लच ढीला है या ठीक से काम नहीं कर रहा, तो इंजन को गाड़ी खींचने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इससे CNG की खपत बढ़ती है और माइलेज घट जाती है। अगर बाकी सब ठीक है लेकिन माइलेज कम मिल रहा है, तो क्लच की जांच जरूर करवाएं।
एयर फिल्टर साफ रखें
एयर फिल्टर का सीधा असर माइलेज पर पड़ता है। समय के साथ इसमें धूल-मिट्टी जम जाती है, जिससे इंजन को पर्याप्त हवा नहीं मिल पाती। गंदा एयर फिल्टर इंजन पर दबाव बढ़ाता है और CNG ज्यादा खर्च होती है। समय-समय पर इसकी सफाई या जरूरत पड़ने पर बदलाव कराना फायदेमंद रहता है।
रेगुलर सर्विसिंग जरूरी
कई लोग तब तक सर्विस नहीं कराते जब तक कार में बड़ी दिक्कत न आ जाए। लेकिन नियमित सर्विसिंग से छोटी समस्याएं समय रहते ठीक हो जाती हैं। इससे इंजन बेहतर प्रदर्शन करता है और माइलेज भी सुधरती है।
अगर आपकी CNG कार कम माइलेज दे रही है, तो घबराने की जरूरत नहीं। सही देखभाल और नियमित जांच से आप आसानी से इसकी फ्यूल एफिशिएंसी बेहतर कर सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
पानी की बोतल पर बनी टेढ़ी-मेढ़ी लाइनों का क्या है राज? ये सिर्फ डिजाइन नहीं है जनाब!
Why Do Water Bottles Have Lines: आपने प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर टेढ़ी-मेढ़ी लाइनें बनीं हुई जरूर देखी होगी और आपको लगता होगी कि वह सिर्फ डिजाइन के लिए हैं, जबकि ऐसा नहीं होता. बोतलों के ऊपर बनीं इन लाइनों के पीछे काफी गहरी साइंस छिपी हुई है. आप हम आपको इसी साइंस के पीछे के बारे में विस्तार से बताएंगे.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News18


















