Responsive Scrollable Menu

ऑनलाइन ऑफर दिखाकर कर रहे थे खेल, सरकार ने Zepto, IndiGo, Physics Wallah समेत 9 बड़ी कंपनियों पर ठोका जुर्माना

केंद्र सरकार ने ग्राहकों को गुमराह करने के आरोप में Zepto, IndiGo, SpiceJet, PhysicsWallah समेत 9 बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की है। जानिए कंपनियों पर क्या आरोप हैं और इसका आम ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा।

Continue reading on the app

झारखंड PSC आंदोलन- प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से बातचीत को तैयार:शर्त रखी- CM मीडिया के सामने बात करें; 6 छात्रों का अनशन, अबतक 19 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड में JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच तेज हो गई है। CID ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इधर, छात्रों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से बातचीत का प्रस्ताव मिला है। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई है। हालांकि छात्र सरकार से बातचीत को तैयार है लेकिन उन्होंने बंद कमरे में बातचीत से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि वार्ता सार्वजनिक मंच पर छात्रों और मीडिया प्रतिनिधियों के बीच हो। साथ ही सीएम सोरेन खुद बातचीत करें। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 13 दिन से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। 7 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से CBI-ED से जांच कराने की मांग कर रहे हैं। छात्र क्यों कर रहे हैं आंदोलन 2 जुलाई को झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। इसमें 2,204 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए चुने गए। इसके बाद 18 से 20 जुलाई के बीच मेंस परीक्षा होनी थी। रिजल्ट आने के बाद कई उम्मीदवारों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए। उनका कहना था कि कट-ऑफ जारी नहीं की गई। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की कथित OMR शीट वायरल हुई। दावा किया गया कि उसने सिर्फ 48 सवाल हल किए, फिर भी वह मेंस के लिए चुन लिया गया। वहीं, रिजल्ट पर आयोग के अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर भी सवाल उठे। विवाद बढ़ने के बाद JPSC ने मेंस परीक्षा रद्द कर दी। छात्र आंदोलन से जुड़े कल के बड़े अपडेट्स

Continue reading on the app

  Sports

भारत-श्रीलंका XI प्रैक्टिस मैच क्या टीवी पर आएगा लाइव? कितने बजे शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs SL XI Practice Match Live Streaming: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम कोलंबो में श्रीलंका XI के खिलाफ 3-दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेलने उतरेगी. 7 से 9 अगस्त तक खेले जाने वाले इस अभ्यास मुकाबले से युवा खिलाड़ियों के पास मुख्य टीम में जगह बनाने का सुनहरा मौका होगा. जानिए यह मैच कब, कहां और कैसे टीवी व मोबाइल पर लाइव देखा जा सकता है. Fri, 7 Aug 2026 05:01:02 +0530

  Videos
See all

JPSC Paper Leak | Jharkhand Protest | छात्रों के आगे झुकी सोरेन सरकार.. आज होगी अहम मुलाकात ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T01:40:47+00:00

JPSC Protest News : JPSC विवाद पर सरकार-छात्रों के बीच बातचीत तय | CM Hemant Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T01:41:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers