Responsive Scrollable Menu

Pakistan Cricket: लौट के बुद्धू घर को आए! जिसे बेइज्जत कर टीम से निकाला था, अब वही बनेगा पाकिस्तान का कोच

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट में जो न हो जाए, जिस तेजी से खिलाड़ी नहीं बदलते, उससे दोगुनी रफ्तार से वहां कोच बदल जाते हैं। टी20 विश्व कप में टीम के फीके प्रदर्शन के बाद एक बार फिर पाकिस्तान टीम का कोच बदलने वाला। इस बार टेस्ट टीम में बदलाव होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को ये जिम्मेदारी सौंपी जा सकती। ये पद पिछले 5 महीने से खाली पड़ा था। हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अजहर महमूद अंतरिम कोच की भूमिका में थे। 

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज फिलहाल पाकिस्तान शाहीन के साथ जुड़े हैं और यूएई में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम के साथ मौजूद हैं। मई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से वह आधिकारिक तौर पर टेस्ट टीम की कमान संभाल सकते हैं। औपचारिक ऐलान जल्द होने की उम्मीद।2019 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम जब सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी, तब सरफराज से कप्तानी छीनकर बाबर आजम को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी और सरफराज का टीम से पत्ता कट गया था। 

सरफराज ने हाल ही में एशिया कप जीतने वाली अंडर-19 टीम के मेंटर के तौर पर अपनी छाप छोड़ी थी। उसी दौरान कुछ फैंस ने पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी से मुलाकात कर सरफराज को सीनियर टीम का कोच बनाने की मांग भी की थी। माना जा रहा है कि इस समर्थन ने उनके पक्ष को और मजबूत किया।

पाकिस्तान इस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर है। पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज ड्रॉ रही थी। अब मौजूदा चक्र में उनका अगला असाइनमेंट 8 मई से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की बांग्लादेश सीरीज होगी। यही सरफराज के लिए पहली बड़ी परीक्षा मानी जा रही।

खिलाड़ी के तौर पर सरफराज का रिकॉर्ड मजबूत रहा। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट खेले, जिनमें 3031 रन बनाए। चार शतक और 21 अर्धशतक उनके नाम हैं। 13 टेस्ट में उन्होंने कप्तानी की और चार जीत दिलाईं। 2018 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड पर मिली यादगार जीत आज भी चर्चा में रहती है। लाल गेंद से उन्होंने आखिरी बार 2023 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट खेला था।

वनडे और टी20 में भी उनका योगदान अहम रहा। 117 वनडे में 2315 रन, दो शतक और 11 अर्धशतक उनके खाते में हैं। 61 टी20 इंटरनेशनल में 818 रन बनाए। कप्तान के रूप में सीमित ओवर में उनकी सफलता ज्यादा रही। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को खिताब दिलाना उनके करियर का सबसे बड़ा पल रहा। 2019 वर्ल्ड कप में टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच सकी, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उनकी जीत प्रतिशत 78.37 रही, जो काफी प्रभावशाली है।

अब नजरें आधिकारिक घोषणा पर हैं। अगर सब तय योजना के मुताबिक हुआ, तो मई में बांग्लादेश सीरीज से पाकिस्तान टेस्ट टीम एक नए दौर की शुरुआत करेगी, सरफराज अहमद के नेतृत्व में।

Continue reading on the app

Domestic Dispute Tragedy: खाना बनाने पर सास-बहू में झगड़ा, 4 साल के बेटे की इंजीनियर मां ने किया सुसाइड

बेंगलुरु में 35 वर्षीय इंजीनियर सुषमा ने सास से खाना बनाने पर हुए झगड़े के बाद आत्महत्या कर ली। दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि सास फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: तारीख के बाद जगह भी तय, इस शहर से शुरू होगा आईपीएल का 19वां सीजन

IPL 2026 का शेडूयल अभी तक जारी नहीं हुआ है लेकिन शुरुआती जानकारी में साफ हो गया है कि टूर्नामेंट कब से कब तक चलेगा और टूर्नामेंट का पहला मैच किस मैदान पर खेला जाएगा. Wed, 04 Mar 2026 18:56:17 +0530

  Videos
See all

Rani Mukherjee Exclusive Interview with Amish Devgan: रानी मुखर्जी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू| Mardani3 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:14:41+00:00

Aar Paar : ईरान युद्ध पर SP प्रवक्ता Faraz Kidwai बुरे फंसे | Iran-Israel War | Amish Devgan #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:10:51+00:00

ईरान का जहाज श्रीलंका तट के पास डूबा #iranisraelwar #israeliranwar #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:05:02+00:00

Bhaiyaji Kahin with Prateek Trivedi: Holi 2026 | PM Modi | Rahul Gandhi | Iran Israel War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T14:10:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers