Responsive Scrollable Menu

Holi का पूरा Package अब Online; Apps पर गुलाल, गुझिया के साथ मिल रहे T-shirt और Party Props

फटाफट सामान पहुंचाने वाली कंपनियों ने होली को और रंगीन बनाने के लिए कमर कस ली हैं। त्योहार की अंतिम समय की खरीदारी के लिए लोग इन मंचों का उपयोग बेधड़क कर रहे हैं और ये अब पड़ोस के किराने की दुकान की जगह ले रही हैं। लोग चाहे गुलाल हो या पिचकारी या फिर गुझिया, लगभग हर जरूरी सामान की खरीद इन इकाइयों से कर रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कोई जरूरी सामान के लिए किराने के दुकानों तक जाने की जगह अब ‘ऐप’ आधारित फटाफट सामान पहुंचाने वाली कंपनियों ने ले ली है।

इससे इस साल की होली अबतक का सबसे अधिक डिजिटल रूप से संचालित रंगों का त्योहार बन गया है। ये मंच किराने के सामान के इतर हर्बल यानी प्राकृतिक रंगों से लेकर सफेद टी-शर्ट और वॉटरप्रूफ मोबाइल पाउच तक सब कुछ की आपूर्ति कर रहे हैं। कंपनियों ने भी मांग में वृद्धि को देखते हुए पूरी तैयारी की है। ब्लिंकइट ने ‘होली है’ के लिए एक अलग से ‘स्टोरफ्रंट’ बनाया है। इसमें रंगों (हर्बल गुलाल, पानी के गुब्बारे और स्प्रे कैन) और पिचकारी के अलावा फैशन की दुनिया से सफेद सूती टी-शर्ट और कुर्ते जैसे सामान उपलब्ध हैं।

त्योहार की देसी रौनक को ध्यान में रखते हुए, स्टोर में बॉडी ऑयल, गुजिया और ठंडाई भी उपलब्ध हैं। इसी प्रकार, जेप्टो का ‘होली कार्निवल’ बुनियादी त्योहार की वस्तुओं से आगे बढ़कर होलिका दहन के लिए गोबर के उपले और हवन की लकड़ी भी पेश कर रहा है। इसमें पिचकारी की एक विस्तृत श्रृंखला भी है, जिसमें विशेष टैंक से लेकर इलेक्ट्रिक गन और ब्लास्टर तक शामिल हैं। जेप्टो ट्रेंडी हेयर विग, पार्टी गॉगल्स और पार्टी पॉपर भी बेच रही है। यह पार्टी के बाद के बाजार को भी ध्यान में रख रहा है, जिसमें हैंगओवर के इलाज, हाइड्रेशन ड्रिंक्स, हेवी-ड्यूटी डिटर्जेंट और नहाने की आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं। स्विगी इंस्टामार्ट, कोका-कोला, बोट, पोर्टोनिक्स और दावत जैसे ब्रांडों के साथ अभियान चला रहा है।

इंस्टामार्ट के स्टोर पर मात्र 15 रुपये से पिचकारी, ‘इंस्टेंट फूड’ विकल्प और पार्टी को सजाने-संवारने के सामान उपलब्ध हैं। हालांकि, इन मंचों के समक्ष कुछ समस्या भी है। असली चुनौती लॉजिस्टिक में हो रही है, जिसका सामना डिलिवरी भागीदारों को करना पड़ रहा है। ये घरों को सामान पहुंचाने के लिए त्योहार में भी दोपहिया पर ही अपना समय बिताने का विकल्प चुन रहे हैं ताकि लोगों में उत्सव का माहौल बना रहे। सबसे बड़ी चुनौती होली त्योहार के दौरान बाइक चलाने वाले की सुरक्षा और ‘फ्लीट’ प्रबंधन की है। हालांकि, ये इकाइयां कुछ ही मिनटों में सामान पहुंचाने का वादा करती हैं, लेकिन व्यस्त समय में कीमतों में बढ़ोतरी, ‘ऑर्डर बैचिंग’ और डिलिवरी में थोड़ा अधिक समय लगने की संभावना है।

Continue reading on the app

IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा:BCCI 6 या 7 मार्च को बताएगा शुरुआती मुकाबलों की तारीखें; बेंगलुरु में ही फाइनल खेला जाएगा

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। IPL गवर्निंग काउंसिल (GC) ने कन्फर्म किया कि पहले पार्ट का शेड्यूल 6 या 7 मार्च को अनाउंस होगा। सोमवार को GC ने ऑनलाइन मीटिंग की और 19वें सीजन के शेड्यूल को चुनाव के कारण 2 फेज में बांटने का फैसला किया। बेंगलुरु में होगा ओपनिंग और फाइनल मैच कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के सेक्रेटरी संतोष मेनन ने कन्फर्म किया कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में ही ओपनिंग और फाइनल मैच खेले जाएंगे। होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इस बार अपने 5 होम मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी। IPL में परंपरा रही है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच, क्वालिफायर-2 और फाइनल मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन टीम के होमग्राउंड पर रखा जाए। पिछले साल का ओपनिंग मैच 2024 की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के होमग्राउंड पर हुआ था। इसी तरह इस बार के मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 28 मार्च से शुरू हो सकता है IPL पिछले साल दिसंबर में ऑक्शन के दौरान IPL कमेटी ने कहा था कि टूर्नामेंट 26 मार्च से खेला जाएगा। हालांकि, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में इस दौरान विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बंगाल में KKR, तमिलनाडु में CSK और असम में RR के होम मैच होते हैं। चुनाव के कारण उन मैचों में सुरक्षा के इंतजाम करने में परेशानी होगी। विधानसभा चुनावों को देखते हुए IPL कमेटी ने फैसला किया कि टूर्नामेंट 26 की बजाय 28 या 29 मार्च से शुरू होगा। शुरुआती फेज में CSK, KKR और RR के होम मैच कम से कम होंगे, ताकि सुरक्षा में दिक्कत न आए। तीनों टीमें इस दौरान ज्यादा से ज्यादा अवे मैच खेलते नजर आ सकती हैं। RR का फर्स्ट चॉइस होमग्राउंड जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है, इसलिए टीम सेकेंड होमग्राउंड गुवाहाटी के अपने मैच अप्रैल या मई में खेल सकती है। 31 मई को फाइनल शेड्यूल में बदलाव की गुंजाइश के बावजूद टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को ही होगा। स्पोर्ट्स जगत में अक्सर बड़े मैच और खिताबी मुकाबले रविवार को होते हैं। 31 मई को रविवार ही है, इसलिए फाइनल की तारीख नहीं बदलेगी। ------------------------------ क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ---------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… RCB के 5 होम मैच बेंगलुरु, 2 रायपुर में होंगे डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया के खिलाड़ी मैदान पर उतरे, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के जंग की तैयारी

भारतीय टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेडे में खेलने उतरेगी. इससे एक दिन पहले के ट्रेनिंग शेड्यूल की बात करें तो टीम के खिलाड़ी दोपहर 1 बजे से नेट्स में उतरी. इसके बाद मीडिया से बात करने के लिए 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. Wed, 4 Mar 2026 13:04:29 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान के लिए इज़रायल-अमेरिका से बोले किम जोंग | Khamenei Death | N18G | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:40:01+00:00

ईरान पर 2000+ बमों की बारिश! | #iranisraelwar | #warnews | #warbreaking | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:40:00+00:00

Iran Attack on America : खामेनेई की हत्या के पीछे निकला ईरान कमांडर? ! | Trump | Israel | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:31:15+00:00

Israel Iran War Live : ईरान धुआं-धुआं, America ने किए 1250 से ज्यादा हमले, 250 ठिकानों पर बरसाए बम #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T08:36:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers