Uttarakhand School Closed: भारी बारिश के चलते बागेश्वर समेत कई जिलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज 5 जिलों के स्कूलों में आज भी छुट्टी का ऐलान किया है। गुरुवार को जनपद बागेश्वर, देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूलों के साथ साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
इस संबंध में अलग-अलग जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र 6 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को जनपद देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों और खराब मौसम के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचने की अपील की है।
30Km का माइलेज देने वाली इस SUV पर आया ₹1.28 लाख का डिस्काउंट, कीमत घटकर इतनी हो गई
टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर CNG में मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलेगा। इसका माइलेज 26.6 KM/KG का है। जबकि ग्रैंड विटारा CNG का माइलेज भी इतना ही है। हाइराइडर स्ट्रांग-हाइब्रिड में 0.76 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है, जो ARAI सर्टिफाइट 29.97 kmpl का माइलेज देती है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan







