Vastu Tips: घर की तरक्की और खुशहाली के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं ये 4 वस्तुएं, जानें इन्हें रखने की सही दिशा और वास्तु नियम
Vastu Tips: घर की तरक्की और खुशहाली के लिए बेहद शुभ मानी जाती हैं ये 4 वस्तुएं, जानें इन्हें रखने की सही दिशा और वास्तु नियम
झारखंड-PSC में गड़बड़ी; प्रदर्शनकारी छात्र बोले-सरकार ने बातचीत को बुलाया:मामले में 5 और गिरफ्तार, अब तक 19 आरोपी पकड़ाए
झारखंड में JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच तेज हो गई है। CID ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की जांच SIT कर रही है और डिजिटल रिकॉर्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जांच जारी है। इधर, छात्रों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से बातचीत का प्रस्ताव मिला है। सरकार ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बनाई है। हालांकि छात्रों ने बंद कमरे में बातचीत से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि बातचीत सार्वजनिक मंच पर छात्रों के बीच होगी और सीएम सोरेन खुद बातचीत करें। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में 12 दिन से छात्र आंदोलन कर रहे हैं। 7 से ज्यादा प्रदर्शनकारी भूख हड़ताल पर हैं। इनमें छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने 2 अगस्त से अन्न-जल छोड़ रखा था। सरकार ने बातचीत के लिए 4 मंत्रियों की कमेटी बनाई इससे पहले सीएम ने छात्रों से बातचीत के लिए चार मंत्रियों की कमेटी बना दी। इसमें उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने बुधवार दोपहर अपने आवास पर इन मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें छात्रों से बातचीत पर चर्चा हुई। इसके बाद छात्र नेताओं को बातचीत का बुलावा भेजा गया। लेकिन वार्ता पर सहमति नहीं बन सकी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama









