'अल्लाह हिदायत दे', मुस्लिम एक्ट्रेस ने मनाया करवा चौथ, सोशल मीडिया पर शेयर कीं फोटो, लोगों ने जताया एतराज
Shafaq Naaz Celebrates Karva Chauth: बीते दिन देश के कई राज्यों में करवा चौथ (Karva Chauth) का त्योहार मनाया गया, बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेस ने करवा चौथ का व्रत रखा. हालांकि, बॉलीवुड में अक्सर त्योहारों का भव्य सेलिब्रेशन किया जाता है, इस बार भी शिल्पा शेट्टी, प्रियंका चोपड़ागौरी स्प्रैट, रकुल प्रीत सिंह से लेकर मीरा राजपूत तक ने अपने पतियों के लिए व्रत रखा. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की. वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम एक्ट्रेस सोहा अली खान ने भी करवा चौथ मनाया. वहीं, टीवी इंडस्ट्री से हिना खान और शफक नाज (Shafaq Naaz) ने भी इस त्योहार को सेलिब्रेट किया. दोनों सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी शेयर की. जिस पर लोगों ने ऐतराज जताया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि अल्लाह हिदायत दे, तो कुछ ने कहा कि अपना नाम बदल लो.
मुस्लिम एक्ट्रेस ने मनाया करवा चौथ
शफक नाज और हिना ने करवा चौथ सेलिब्रेश किया. शफक नाज सोशल मीडिया पर हाल ही में दो फोटो शेयर कीं. जिसमें वह चन्नी को हाथ में लिए दिखी. बता दें कि करवा चौथ पर चन्नी में पति को देखने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है. उनके इस फोटो से यह पता चलता है कि उन्होंने करवा चौथ का व्रत अपने पति को देखकर खोला. हाालंकि, उन्होंने इसकी पुष्टी नहीं की. लेकिन सोशल मीडिया पर लोग ऐसी बातें कर रहे है. इनता ही नहीं उनकी मांग में सिंदूर भी लगा नजर आया. जिसने लोगों का ध्यान खींचा. वह इन बेहद शानदार नजर आईं. उन्होंने लाल साड़ी के साथ गले में शानदार हार भी पहन रखा था. उनके इस अंदाज को सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पसंद किया. हालांकि, कुछ लोगों ने उनके करवा चौथ मनाने पर ऐतराज जताया.
'अल्लाह हिदायत दे'
शकफ नाज को सोशल मीडिया पर कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि मुस्लिम होकर वह करवा चौथ मना रही हैं, जो इस्लाम में मना है. उनके इस कदम पर कुछ लोगों ने तो उन्हें नसीहत देनी शुरू कर दी तो कुछ लोगों ने ट्रोल किया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा कि अल्लाह उन्हें हिदायत दें. वहीं, कुछ यूजर्स ने यह तक कह दिया कि अल्लाह दोनों पति-पत्नि को सही रास्ता दिखाए. इन कमेंट्स को पढ़ने के बाद समझा जा सकता है कि लोग उनके करवा चौथ मनाने से खुश नहीं है. हालांकि, उन्होंने इस पर कोई रिएक्ट नहीं किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर लिखा, 'उस इंसान के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार हुई हूं जिसने मुझे मेरे सबसे बुरे हाल में देखा है. करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं.'
हिना खान को किया गया ट्रोल
टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी सोशल मीडिया पर करवा चौथ की शुभकमानाएं दी. उन्होंने करवा चौथ पर अपने हाथ-पैरों से शानदार मेहंदी लगाई. जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की. उनकी मेहंदी को फैंस पसंद कर रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें वह करवा चौथ के लिए पूरी तैयार नजर आई. उनके इस लुक ने लोगों का ध्यान खींचा. सोशल मीडिया पर शेयर किए. इन फोटो में वह अपनी रॉकी जायसवाल संग करवा चौथ का त्योहार खुशी से मनाती नजर आईं. सोशल मीडिया पर जहां कई लोगों ने उनके इस अंदाज को पसंद किया तदो कुछ लोगों ने उन्हें मुस्लिम कहकर ट्रोल किया.
शफक नाज और उनके पति जीशान पेवेकर के बारे में जानिए
शफक नाज जानी-मानी टीवी एक्ट्रेस और कथक डांसर हैं. उन्हें साल 2013 के मशहूर सीरियल 'महाभारत' में 'माता कुंती' और 'चिड़ियाघर' में 'मयूरी' के किरदार से पहचान मिली थी. वह टीवी एक्ट्रेस फलक नाज और शीजान खान की बहन हैं. शफक ने 31 अक्टूबर 2024 को अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर जीशान पेवेकर से गुपचुप तरीके से निकाह कर लिया था, इस बारे में उन्होंने करीब डेढ़ साल बाद जून 2026 में सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर खुलासा किया था. उनके पति जीशान की बात करें, तो वह शोबिज से नहीं बल्कि बल्कि मस्कट (ओमान) के एक बड़े बिजनेसमैन हैं.
ये भी पढ़ें: इब्राहिम खान और पलक तिवारी का हुआ ब्रेकअप! तीन साल बाद रास्ते जुदा, जानें क्यों लिया ये फैसला
'दम है तो 2029 में चुनाव लड़कर दिखाओ', शुभेंदु अधिकारी की अभिषेक बनर्जी को खुली चुनौती
शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि अगर अभिषेक में हिम्मत है तो वह 2029 में फिर से वहीं से चुनाव लड़ें, जहां इस बार उनकी जमानत तक जब्त करा दी जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan










