विजय-रश्मिका का रिसेप्शन आज हैदराबाद में:हाई-प्रोफाइल गेस्ट के लिए सुरक्षा टाइट, कार्ड के बिना एंट्री पर रोक, 26 फरवरी को उदयपुर में की शादी
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन आज हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में होने वाला है। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसमें परिवार और करीबी लोग समेत महज 250 लोग ही मौजूद थे। अब कपल हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दे रहा है, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयाली और कन्नड़ इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। शादी में कई बड़े राजनेता भी शिरकत करेंगे। बिना वैलिड कार्ड के एंट्री पर रोक विजय-रश्मिका ने रविवार के आधिकारिक बयान करते हुए बताया है कि उनके रिसेप्शन में हाई-प्रोफाइल लोगों की मौजूदगी के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हैदराबाद के लोकल अधिकारियों से संपर्क कर अतिरिक्त सिक्योरिटी रखी गई है। गेस्ट लिस्ट को काफी लिमिटेड किया गया है। शादी में आने वाले सभी गेस्ट को ऑफिशियल वैलिड इनविटेशन कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी। अगर कार्ड नहीं हुआ तो एंट्री नहीं दी जाएगी। उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस रिसोर्ट में हुई शादी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में आईटीसी ममेंटोस रिसॉर्ट में हुई। शादी दो अलग परंपराओं से संपन्न हुई। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह हुआ, जबकि शाम को रश्मिका की कोडवा परंपरा के अनुसार रस्में निभाई गईं। रश्मिका ने लाल साड़ी और सोने के आभूषण पहने, जबकि विजय ने आइवरी धोती और लाल अंगवस्त्रम धारण किया। देखिए विजय रश्मिका की शादी की तस्वीरें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शादी की शुभकामनाएं पीएम नरेंद्र मोदी ने रश्मिका और विजय को बधाई संदेश भेजा था। उन्होंने दोनों को आशीर्वाद दिया है। संदेश में ‘सखा सप्तपदी भव’ का जिक्र करते हुए कहा कि सात कदम साथ चलने के बाद दूल्हा-दुल्हन जीवन भर के साथी और सच्चे दोस्त बन जाते हैं। ये रिश्ता सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का भी होता है। उन्होंने इस बंधन को विश्वास और प्यार से भरी शुरुआत बताया। प्रधानमंत्री ने विजय और रश्मिका के फिल्मी सफर का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा- विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वह पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। 24 फरवरी को हुई संगीत सेरेमनी विजय रश्मिका की संगीत सेरेमनी आईटीसी ममेंटोस रिसोर्ट में 24 फरवरी को हुई। इस दौरान विजय-रश्मिका ने कई डांस परफॉर्मेंस दी हैं। संगीत में रश्मिका मंदाना ने फाल्गुनी शेन का डिजाइनर लहंगा पहना था। देखिए संगीत सेरेमनी की तस्वीरें- प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कपल्स ने खेले गेम्स 26 फरवरी को हुई शादी से 2 दिन पहले 23 फरवरी को ही रश्मिका-विजय उदयपुर के ममेंटोज एकाय रिसोर्ट पहुंचे थे। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ। इस दौरान लड़के वालों और लड़की वालों के बीच गई गेम्स भी हुए। प्री-वेडिंग से लेकर हल्दी सेरेमनी तक की तस्वीरें भी उदयपुर से लगातार सामने आईं। देखिए प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें-
क्या भारत-साउथ अफ्रीका लगातार दूसरा फाइनल खेलेंगे:सिर्फ पाकिस्तान-श्रीलंका ही ऐसा कर पाए; 2024 में अफ्रीका को हराकर इंडिया चैंपियन बनी थी
टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2007 में हुई थी। तब से अब तक केवल दो टीमों ने लगातार दो एडिशन के फाइनल में जगह बनाई है। पाकिस्तान ने 2007 और 2009 में लगातार फाइनल खेला, जबकि श्रीलंका 2012 और 2014 में बैक-टू-बैक खिताबी मुकाबले तक पहुंचा। अब 2026 के एडिशन में भारत और साउथ अफ्रीका के पास यही उपलब्धि दोहराने का मौका है। खास बात यह है कि 2024 में दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने थीं, जहां भारत ने जीत हासिल की थी। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से होगी, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से है। भारत दो बार की चैंपियन भारत टी-20 वर्ल्ड कप में दो बार खिताब जीत चुका है। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर पहला एडिशन अपने नाम किया था। इसके बाद 2009, 2010 और 2012 में टीम सुपर-8 तक ही पहुंच सकी। 2014 में भारत फाइनल तक पहुंचा, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सका। 2016 और 2022 में सेमीफाइनल तक का सफर रहा, जबकि 2021 में टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई। 2024 में भारत ने दमदार वापसी की और साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार चैंपियन बना। भारत ने 7 में से 6 मुकाबले जीते टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने लीग स्टेज और सुपर-8 मिलाकर सात मैच खेले हैं, जिनमें से छह जीते। ग्रुप स्टेज में अमेरिका, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को हराया। सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार मिली, लेकिन उसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को मात देकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का किया। अगर 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ जीत मिलती है, तो भारत लगातार दूसरा फाइनल खेलने वाली तीसरी टीम बन जाएगा। साउथ अफ्रीका पहली ट्रॉफी की तलाश में साउथ अफ्रीका का टी-20 वर्ल्ड कप सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम 2007 में सुपर-8 और 2009 में सेमीफाइनल तक पहुंची। लेकिन 2010 और 2012 में फिर सुपर-8 तक ही जा पाई। 2014 में एक बार फिर टीम को सेमीफाइनल में हार मिली। 2016, 2021 और 2022 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई, जो उसके लिए निराशाजनक दौर था। आखिरकार 2024 में उसने पहली बार फाइनल में जगह बनाई, हालांकि खिताबी मुकाबले में टीम को भारत ने हरा दिया। साउथ अफ्रीका अब तक अजेय इस एडिशन में साउथ अफ्रीका ने अब तक सातों मैच जीते हैं। ग्रुप स्टेज में कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और यूएई को हराया। सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे पर जीत दर्ज कर टेबल टॉपर बनी। अगर 4 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत मिलती है, तो टीम लगातार दूसरे फाइनल में पहुंचेगी, जो उसके इतिहास में पहली बार होगा। पाकिस्तान ने पहले दोनों एडिशन के फाइनल में जगह बनाई पहला टी-20 वर्ल्ड कप में 2007 में साउथ अफ्रीका में खेला गया। पहले ही एडीशन में पाकिस्तान फाइनल में पहुंची, जहां उसका मुकाबला भारत से हुआ। जोहान्सबर्ग में खेले उस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 17 रनों से हराकर ट्रॉफी उठाई थी। 2009 का वर्ल्ड कप इंग्लैंड में खेला गया। इस बार फाइनल में पाकिस्तान के साथ श्रीलंका थी। लॉर्ड्स ग्राउंड पर खेले इस मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को 8 विकेट हराया और पहला टाइटल जीता। श्रीलंका 2012 में हारी, 2014 में चैंपियन बनी श्रीलंका में खेले गए 2012 टी-20 वर्ल्ड कप में मेजबान टीम फाइनल में पहुंची थी। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 36 रनों से हरा दिया था। 2014 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी बार श्रीलंका फाइनल में पहुंची। इस बार फाइनल में उसकी टक्कर भारत हुई। यह वर्ल्ड कप बांग्लादेश में हो रहा था और फाइनल ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत को 6 विकेट से हराकर खिताब जीता। ---------------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------------- टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… वानखेड़े स्टेडियम में 71% टी-20 जीता भारत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला जाएगा। 5 मार्च को शाम 7 बजे से मुकाबला शुरू होगा। भारत ने इस मैदान पर 71% टी-20 जीते हैं, लेकिन सेमीफाइनल में टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा। टीम इंडिया ने यहां मल्टिनेशन टूर्नामेंट के 4 सेमीफाइनल खेले और महज 1 जीता। पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 




















