Responsive Scrollable Menu

स्टार-मून मेहंदी डिजाइन, रमजान में हाथों पर उतरेंगे चांद-सितारे

Star Moon Mehndi: रमजान और ईद 2026 के लिए स्टार-मून मेहंदी डिजाइन ट्रेंड में है। जानें फ्रंट हैंड, बैक हैंड, फिंगर डिटेलिंग और अरबी स्टाइल के 5 आसान और खूबसूरत डिजाइन आइडिया, जो आपके हाथों को देंगे रॉयल और रूहानी लुक।

Continue reading on the app

चंद्रग्रहण की वजह से भारत ने देरी से ट्रेनिंग की:वानखेड़े में 6 से 9 बजे का शेड्यूल तय था, खिलाड़ी 7:20 बजे मैदान पर पहुंचे

टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम की मंगलवार शाम की प्रैक्टिस तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक टीम इंडिया ने चंद्र ग्रहण के कारण अपना ट्रेनिंग सेशन करीब डेढ़ घंटे देर से शुरू किया। BCCI ने रिलीज जारी कर पहले बताया था कि टीम मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 6 से 9 बजे तक अभ्यास करेगी, लेकिन खिलाड़ी करीब 7:20 बजे मैदान पर पहुंचे। सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्य जरूर समय पर पहुंच गए थे। मुख्य कोच और खिलाड़ियों ने चंद्र ग्रहण खत्म होने का इंतजार किया। पूरी टीम करीब 80 मिनट की देरी से मैदान पर आई। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम की प्रैक्टिस में देरी की वजह चंद्र गहण थी। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। धार्मिक मान्यताओं में चंद्रग्रहण के समय बाहर निकलने की वजह घर में रहना सही माना जाता है। फ्लड लाइट्स की इंटेंसिटी भी कम रखी गई स्टेडियम मैनेजमेंट ने शाम करीब 6:50 बजे फ्लड लाइट्स चालू कर दी थीं, लेकिन शुरुआत में इन्हें पूरी क्षमता के साथ नहीं जलाया गया। जब खिलाड़ियों के आने का समय हुआ, तब जाकर लाइट्स पूरी तरह चालू की गईं। इससे पहले सपोर्ट स्टाफ ने पिच और आउटफील्ड की स्थिति का जायजा लिया। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भिड़ना है भारत को इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 5 मार्च को इंग्लैंड का सामना करना है। डिफेंडिंग चैंपियन होने के नाते भारतीय टीम पर खिताब बचाने का दबाव है। वानखेड़े की पिच पर रात के समय ओस का बड़ा रोल होता है। प्रैक्टिस में देरी की वजह से खिलाड़ियों को ओस वाली परिस्थितियों में अभ्यास करने का मौका मिला, जो मैच के लिहाज से फायदेमंद हो सकता है। वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय टीम टीम इंडिया ने 1 मार्च को कोलकाता में खेले गए सुपर-8 के करो या मरो मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। भारत की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे। उन्होंने 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 15 गेंदों पर 27 रन की तेजतर्रार पारी खेली। --------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… चंद्र ग्रहण समाप्त, शुद्धिकरण के बाद मंदिर खुले:कोलकाता में आधा नजर आया चांद, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्मारती के दौरान होली उत्सव साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण समाप्त हो गया है। चंद्र ग्रहण मंगलवार (3 मार्च 2026) दोपहर 3.21 बजे शुरू हुआ और शाम 6.47 बजे तक रहा। भारत के पूर्वी हिस्से में चंद्र ग्रहण सबसे पहले दिखा। कोलकाता में पूर्णिमा का चांद ग्रहण के चलते आधा दिखाई दिया। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिरों में भगवान को स्नान कराया गया। श्रृंगार और भोग आरती के बाद मंदिर खुल गए। पूरी खबर RCB की चिन्नास्वामी स्टेडियम में वापसी होगी:5 होम मैच बेंगलुरु में, 2 मुकाबले रायपुर में होंगे; विक्ट्री सेलिब्रशन में 11 लोगों की जान गई थी डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर लौटेगी। टीम IPL 2026 में अपने सात होम मुकाबलों में से पांच मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलेगी, जबकि बाकी दो मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित होंगे। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

लाइव क्रिकेट मैच में कैमरामैन कैसे बनें? कौन सा कोर्स करना होगा, कितनी मिलती है सैलरी, जानें पूरी प्रक्रिया

क्रिकेट आज सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि मनोरंजन का एक विशाल उद्योग बन चुका है। जब हम टीवी या मोबाइल पर लाइव मैच देखते हैं, तो हर चौके, छक्के और विकेट का रोमांच कई एंगल से हम तक पहुंचता है। यह सब मुमकिन होता है उन कैमरामैन की वजह से जो मैदान के चारों ओर … Tue, 03 Mar 2026 22:51:03 GMT

  Videos
See all

ईरान में अगले 24 घंटे में भयानक तबाही ! | Shorts | Iran Israel War | Trump | Khamenei | Netanyah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T17:42:06+00:00

ईरान पर और खतरनाक हमले होंगे.. | Shorts | Iran-Israel War | Trump | Benjamin Netanyahu | Nuclear #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T17:46:30+00:00

पुतिन की एंट्री, मोसाद का प्लान फेल ! | Shorts | Iran-Israel War | Putin | Trump | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T17:45:07+00:00

महाराष्ट्र की विकाशगाथा | Maharashtra News | Devendra Fadnavis | Growth & Investments #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T17:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers