Responsive Scrollable Menu

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, कहां से लड़ेंगे गौरव गोगोई

कांग्रेस ने आगामी असम विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें कुल 42 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस सूची के अनुसार, असम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद गौरव गोगोई जोरहाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

Continue reading on the app

Shahi Paneer Recipe: होली के रंगों के बाद डिनर बनाएं रॉयल, शाही पनीर से सबका जीत लें दिल

Shahi Paneer Recipe: होली का दिन रंग, मस्ती और ढेर सारे पकवानों के नाम रहता है। लेकिन जब शाम को परिवार और मेहमान एक साथ डिनर टेबल पर बैठते हैं, तो कुछ खास परोसने की इच्छा हर किसी की होती है। ऐसे में अगर मेन्यू में शाही पनीर शामिल हो, तो समझिए डिनर का स्वाद कई गुना बढ़ने वाला है।

गाढ़ी, क्रीमी और मसालों से भरपूर ग्रेवी में नरम पनीर के टुकड़े शाही पनीर सिर्फ एक सब्जी नहीं, बल्कि एक रॉयल एहसास है। होली सेलिब्रेशन के बाद अगर आप थकान के बावजूद आसान और लाजवाब डिश बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। 

शाही पनीर बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 2 मध्यम आकार के प्याज (बारीक कटे)
  • 2 टमाटर (प्यूरी)
  • 8-10 काजू (भिगोकर पेस्ट बना लें)
  • 1/2 कप ताजी क्रीम
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 बड़े चम्मच तेल या घी
  • स्वादानुसार नमक
  • सजावट के लिए हरा धनिया

शाही पनीर बनाने का तरीका

होटल जैसा शाही पनीर घर पर बनाना आसान है। इसके लिए सबसे पहले कढ़ाही में तेल या घी गरम करें। इसमें बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक चलाएं।

इसके बाद टमाटर प्यूरी डालें और मसाले हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं। मसालों को तब तक पकाएं जब तक तेल अलग न होने लगे। 

अब काजू का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इससे ग्रेवी गाढ़ी और रिच बनेगी। जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाकर मनचाही कंसिस्टेंसी तैयार करें।

Appe Recipe: बचे हुए डोसा बैटर से बनाएं टेस्टी अप्पे, जो खाएगा जमकर करेगा तारीफ

Weight Gain: बच्चे के दुबला होने से टेंशन में हैं? इन 6 फूड्स को डाइट में करें शामिल, होंगे गोल-मटोल

Holi Skin Care: होली पर कैमिकल रंगों के साइड इफेक्ट से बचना है? इन तरीकों से करें स्किन केयर

जब ग्रेवी अच्छी तरह पक जाए, तब इसमें पनीर के टुकड़े डालें। हल्के हाथ से चलाएं ताकि पनीर टूटे नहीं। अब नमक और गरम मसाला डालें। 3-4 मिनट तक ढककर धीमी आंच पर पकने दें, ताकि पनीर मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख ले।

आखिर में ताजी क्रीम और कसूरी मेथी डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। चाहें तो थोड़ा मक्खन भी डाल सकते हैं, इससे स्वाद और भी बढ़ जाएगा। शाही पनीर को नान, तंदूरी रोटी या जीरा राइस के साथ गरमागरम परोसें।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में हुआ ऐसा तो बदल जाएगी फाइनल की तारीख, जानिए ICC का नियम

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल खेला जाएगा. वैसे तो इस फाइनल मैच की तारीख 8 मार्च है लेकिन जरूरत पड़ने पर स्थितियों को देखते हुए तारीख में एक दिन का बदलाव हो सकता है. Sat, 07 Mar 2026 00:00:36 +0530

  Videos
See all

Bihar Breaking News: बिहार सीएम फेस पर बहुत बड़ा ऐलान! | Nitish Kumar | Bihar New CM |Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:00:08+00:00

Iran Vs Israel Conflict | Iran Supreme Leader Ali Khamenei की मौत पर Kargil में सड़क पर उमड़ा जनसैलाब #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T23:00:53+00:00

सारी डिमांड पूरी, फिर भी मिली पति को सिर्फ मार! | #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:50:00+00:00

ईरान की मिसाइल में छुपा था 'कलस्टर वारहेड', थर्राया वेस्ट बैंक! | #viralvideo #middleeastwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T22:40:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers