केंद्रीय मंत्री शिवराज चलाएंगे 'मामा कोचिंग':गरीब स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री तैयारी कराएंगे, जन्मदिन पर ले रहे 5 संकल्प
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा, रायसेन और सीहोर जिले के भैरूंदा में मामा कोचिंग शुरू करेंगे। जहां विदिशा संसदीय क्षेत्र के गरीब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग मिलेगी। इसमें मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं शामिल हैं। दरअसल, शिवराज 5 मार्च को अपने जन्मदिन पर 5 संकल्प लेने जा रहे हैं। ये पर्यावरण, सेवा, सहायता, शिक्षा और प्रतिभा प्रोत्साहन से जुड़े हैं। शिक्षा से जुड़े प्रण के तहत मामा कोचिंग में कंपटीटिव एग्जाम की तैयारी कराई जाएगी। कोचिंग ऑनलाइन भी होगी ताकि जो छात्र सेंटर तक नहीं आ पा रहे हैं, वे अपने घर पर रहकर इसका फायदा ले सकें। विदिशा, रायसेन और भैरूंदा में 100-100 स्टूडेंट्स का पहला बैच जल्द शुरू होगा। इसके लिए 5 मार्च से फार्म भरे जाएंगे। स्वागत में माला, गुलदस्ते-गिफ्ट की जगह पौधे शिवराज ने अपने दोनों मंत्रालयों- कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय में यह परंपरा शुरू करा दी है कि विभागीय कार्यक्रमों में गुलदस्ते, शॉल और मोमेंटो के बजाय पौधे भेंट करके स्वागत करें। वे सरकारी और बीजेपी के कार्यक्रमों में भी यही नवाचार शुरू करने की अपील करेंगे। पौधे लगाने वाले लोग क्यूआर कोड के जरिए अपनी फोटो पोर्टल पर अपलोड करके शिव वृक्ष मित्र बन सकेंगे। आठों विधानसभाओं में मोबाइल हॉस्पिटल चलाएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में मोबाइल हॉस्पिटल (चलित अस्पताल) भी शुरू करेंगे। इनमें हमेशा डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ तैनात रहेगा, जो बीमार लोगों की जांच और उपचार मुहैया कराएगा। मोबाइल हॉस्पिटल की व्यवस्था सांसद निधि से होगी जबकि इसे चलाने के लिए जनसहयोग लिया जाएगा। दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, टॉपर्स का सम्मान शिवराज अपने संसदीय क्षेत्र के दिव्यांगों को खोजकर उन्हें मोटराइज्ड ट्राई साइकिल देंगे। इसकी शुरुआत वे विदिशा से कर चुके हैं। इसके अलावा विदिशा संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में 10वीं और 12वीं में फर्स्ट, सेकंड और थर्ड आने वाले टॉप थ्री स्टूडेंट्स को सम्मानित करेंगे। इस प्रकल्प को उन्होंने प्रेम सुंदर प्रतिभा सम्मान नाम दिया है।
ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिकी बाजार 1200 अंक गिरा:डाउ जोन्स 47,788 अंक के स्तर पर आया; नैस्डैक 1.95% और SP 500 इंडेक्स 2.02% टूटा
मिडिल ईस्ट में ईरान-इजराइल जंग के बीच अमेरिका के बाजार में आज मंगलावर (3 मार्च) को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। डाउ जोन्स 2.5% (1200 अंक) की गिरवाट के साथ 47,750 अंक के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं अमेरिका का टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट1.95% यानी 485 अंक गिरकर 22,300 के स्तर पर और SP 500 इंडेक्स 2.02% यानी 138 अंक गिरकर 6,750 के स्तर पर है। अमेरिकी बाजार में गिरावट के 5 प्रमुख कारण 1. ईरान का पलटवार और युद्ध का विस्तार इजराइल-अमेरिका के ईरान पर किए गए हमलों के बाद उसकी जवाबी कार्रवाई ने निवेशकों को डरा दिया है। सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमले और मिडिल ईस्ट के अन्य हिस्सों में बढ़ती हिंसा से यह डर बैठ गया है कि यह जंग अब लंबी खिंचेगी। बाजार को अंदेशा है कि यह केवल दो देशों तक सीमित न रहकर पूरे क्षेत्र में फैल सकती है। 2. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्ग स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज को बंद करने का ऐलान किया है। जहां से दुनिया का लगभग 20% कच्चा तेल गुजरता है। इस तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें आज 5% से ज्यादा उछलकर 80.14 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। तेल महंगा होने का सीधा मतलब है कंपनियों की लागत बढ़ना और मुनाफा घटना। 3. महंगाई और ब्याज दरों का डर तेल और गैस की कीमतों में अचानक आई इस तेजी ने महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा कर दिया है। निवेशकों को डर है कि अगर महंगाई बढ़ी, तो अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय उन्हें और बढ़ा सकता है या लंबे समय तक स्थिर रख सकता है। ऊंची ब्याज दरें शेयर बाजार के लिए हमेशा निगेटिव संकेत होती हैं। 4. एयरलाइंस और टेक शेयरों में भारी बिकवाली एयरलाइंस: तेल की कीमतें बढ़ने से फ्यूल कॉस्ट बढ़ गई है, जिससे डेल्टा, यूनाइटेड और अमेरिकन एयरलाइंस के शेयर 3-6% तक टूट गए हैं। टेक स्टॉक्स: नैस्डैक में गिरावट की बड़ी वजह ऊंची वैल्यूएशन वाले टेक शेयर हैं। अनिश्चितता के माहौल में निवेशक जोखिम वाले टेक शेयरों से पैसा निकालकर सोना-चांदी जैसे सुरक्षित जगहों में लगा रहे हैं। 5. सप्लाई चेन बाधित होने की आशंका मिडिल ईस्ट में युद्ध के कारण न केवल तेल बल्कि ग्लोबल ट्रेड रूट भी प्रभावित हो रहे हैं। अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों ने बताया है कि उनके डेटा सेंटर्स और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क पर भी प्रभाव पड़ रहा है। सप्लाई चेन रुकने से ग्लोबल ट्रेड की रफ्तार धीमी होने का डर बाजार को नीचे खींच रहा है। एशियाई शेयर बाजारों में आज मिला जुला कारोबार रहा कच्चे तेल की कीमत दो दिन में 15% चढ़ी ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 5% से ज्यादा चढ़कर 80.14 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। कल इसमें 10% की तेजी आई थी। यानी, दो दिन में ये 15% से ज्यादा चढ़ चुका है। जानकारों का मानना है कि अगर यह तनाव और बढ़ा, तो तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा सकती हैं। इसका असर ग्लोबल मार्केट पर आगे भी देखने को मिल सकता है। कल सेंसेक्स 1048 अंक गिरकर बंद हुआ अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 2 मार्च को गिरावट रही थी। सेंसेक्स 1048 अंक (1.29%) गिरावट के साथ 80,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी करीब 313 अंकों (1.24%) की गिरावट रही, ये 24,866 के स्तर पर बंद हुआ था। ये खबर भी पढ़ें… भारत के पास सिर्फ 25 दिन का तेल बचा: इजराइल-ईरान जंग के बीच इम्पोर्ट रूट बंद; सरकार नए सप्लायर्स तलाश रही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच भारत के पास अब सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है। न्यूज एजेंसी ANI ने देश की एनर्जी सिक्योरिटी को लेकर यह अपडेट सरकारी सूत्रों के मुताबिक दिया है। हालांकि सरकार अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 























