पुतिन की यूरोप को चेतावनी- रूस से टकराव महंगा पड़ेगा:बोले- बाल्टिक सागर में जहाजों की आवाजाही न रोकें, वरना होर्मुज जैसे हालात बनेंगे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोपीय देशों को चेतावनी दी है कि रूस से टकराव बढ़ाना उनके लिए महंगा पड़ सकता है। मॉस्को में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा, अगर बाल्टिक सागर में जहाजों की आवाजाही रोकने की कोशिश की गई, तो वहां भी होर्मुज जैसे हालात बन सकते हैं। पुतिन ने कहा कि रूस यूरोप के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर कोई देश उससे टकराव करता है तो उसे इसके नतीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर तनाव बहुत ज्यादा बढ़ा तो किसी की जीत नहीं होगी। बाल्टिक सागर को लेकर क्यों नाराज हैं पुतिन बाल्टिक सागर रूस और यूरोप के बीच सामान लाने-ले जाने का एक अहम रास्ता है। रूस समेत कई यूरोपीय देश इसका इस्तेमाल व्यापार के लिए करते हैं। यहां से तेल, गैस और दूसरी चीजें जहाजों के जरिए एक देश से दूसरे देश पहुंचाई जाती हैं। यूक्रेन से जंग शुरू होने के बाद रूस और यूरोपीय देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। बाल्टिक सागर के आसपास नाटो देशों की मौजूदगी भी है। रूस को डर है कि अगर यूरोपीय देशों ने उसके जहाजों को इस रास्ते से गुजरने से रोका, तो उसके व्यापार पर असर पड़ेगा। पुतिन इसी बात को लेकर चेतावनी दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर जहाजों की आवाजाही रोकी गई तो हालात बिगड़ सकते हैं। इसका असर सिर्फ रूस पर नहीं, बल्कि दूसरे देशों के व्यापार पर भी पड़ेगा। पुतिन ने फिनलैंड और नॉर्वे के PM से बातचीत का बचाव किया पुतिन ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब और नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे से फोन पर हुई बातचीत का भी बचाव किया। दोनों नेताओं ने इसी हफ्ते उनसे बात की थी। यूरोप के कुछ नेताओं ने रूस से बातचीत करने के उनके फैसले की आलोचना की थी। पुतिन ने कहा कि रूस और यूरोपीय देशों के बीच रिश्ते सुधारने के लिए बातचीत जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि मॉस्को यूरोप के साथ संबंध बेहतर करने की कोशिशों के लिए तैयार है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें… सर्बिया में छात्र संगठनों ने चुनाव जीता:पुतिन समर्थक PM पद के उम्मीदवार वुचिच हारे; देश में 2 साल से प्रदर्शन चल रहे सर्बिया में छात्र संगठनों के गठबंधन ‘स्टूडेंट लिस्ट’ ने चुनाव जीत लिया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच की पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
Aamir Khan और Gauri Spratt ने शादी के बाद मनाया अपना पहला करवा चौथ, अनिल कपूर के घर पर बिखेरा जलवा, वीडियो वायरल
बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्राट इन दिनों अपनी शादी के बाद के पलों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इस जोड़े ने इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर के आवास पर आयोजित पारंपरिक करवा चौथ सेलिब्रेशन में एक साथ शिरकत की। जुलाई में परिणय सूत्र में बंधने के बाद यह उनका पहला करवा चौथ था, और इस दौरान कैमरे में कैद हुई दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
आमिर खान ने गौरी स्प्राट के साथ अपना पहला करवा चौथ मनाया
इस मौके पर आमिर ने अपना लुक सिंपल रखा और काले और नीले रंग का पारंपरिक पहनावा चुना। वहीं, गौरी स्प्राट ने रॉयल ब्लू सूट पहना था और उनका लुक काफी सिंपल और एलिगेंट था। वायरल वीडियो में दोनों को कार्यक्रम स्थल पर एक साथ चलते हुए देखा गया।
इस इवेंट में गौरी खान, सोनम कपूर, अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत, और बॉलीवुड की अन्य हस्तियां जैसे नीलम कोठारी, महीप कपूर, भावना पांडे आदि भी शामिल हुईं।
आमिर खान और गौरी स्प्राट की शादी के बारे में
आमिर खान ने 5 जुलाई को मुंबई स्थित अपने घर पर एक निजी सिविल सेरेमनी में गौरी स्प्राट से शादी की। इस जोड़े ने अपने करीबी परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में एक-दूसरे का जीवनसाथी बनने का वादा किया। इस शादी में एली अवराम, कॉमेडियन वीर दास, आशुतोष गोवारिकर, राजकुमार हिरानी और रिया चक्रवर्ती जैसी कई हस्तियां शामिल हुईं।
बता दें कि गौरी स्प्राट बेंगलुरु में पली-बढ़ी हैं और उन्होंने फैशन और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में काम किया है। उन्होंने 'यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स लंदन' से पढ़ाई की है और अब 'आमिर खान प्रोडक्शंस' की प्रोडक्शन टीम से जुड़ी हुई हैं।
यह आमिर खान की तीसरी शादी है। गौरी से पहले, आमिर ने दो शादियां की थीं। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे - जुनैद और इरा हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की, जिनसे उनका एक बेटा, आजाद है। आमिर खान का वर्क फ्रंट
काम की बात करें तो, हाल ही में आमिर खान रजनीकांत की फिल्म 'कुली' और वीर दास की फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में कैमियो रोल में नज़र आए। इसके अलावा, उन्होंने आर.एस. प्रसन्ना की कॉमेडी स्पोर्ट्स ड्रामा 'सितारे ज़मीन पर' में जेनेलिया देशमुख के साथ मुख्य भूमिका निभाई।
वहीं, 2025 में रिलीज़ हुई फिल्म 'सितारे ज़मीन पर', 2027 के वसंत में जापान के सिनेमाघरों में 'सितारे! द मिरेकल टीम ऑफ़ स्टारडस्ट' (Sitaare! The Miracle Team of Stardust) नाम से रिलीज़ होगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
prabhasakshi








