Responsive Scrollable Menu

हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोप में 22 साल जेल में रहे ओडिशा के अर्जुन जानी नाम के शख्स को बरी कर दिया। मंगलवार को जारी फैसले में कोर्ट ने इसे न्याय व्यवस्था की विफलता बताया। कोर्ट ने कहा, ट्रायल कोर्ट ने सबूतों की सही ढंग से जांच नहीं की। हाईकोर्ट मूकदर्शक रहा। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की बेंच ने ओडिशा हाईकोर्ट का फैसला और अर्जुन जानी का कन्विक्शन (दोषसिद्धि) रद्द कर दी। कोर्ट ने जेल से दायर अपील में 3157 दिन (8 साल 8 महीने) की देरी को माफ नहीं करने से जुड़े हाईकोर्ट के आदेश पर नाराजगी जताई। तब अर्जुन 12 साल से जेल में थे। सुप्रीम कोर्ट तक केस पहुंचा, लेकिन तब तक 22 साल हो गए अर्जुन का केस सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने तक कैद 22 साल हो गई थी। बेंच ने कहा- “हाशिए पर रहने वालों, खासकर जेल में बंद दोषियों के लिए न्याय तक पहुंच आज भी आसान नहीं है। जेल से दायर होने वाली अपीलों में सक्रिय नजरिया अपनाकर देरी को माफ करें। ये अपील किसी की आजादी से जुड़ी होती हैं, जो सबसे मूल्यवान मौलिक अधिकार है।” जानी पर 3 महिलाओं की हत्या का आरोप था जानी पर तीन महिलाओं की हत्या का मुकदमा चला था। उसे एक हत्या का दोषी ठहराया गया था। यह चश्मदीद की गवाही के बाद हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अकेले चश्मदीद की गवाही पर सजा दे सकते हैं, लेकिन तभी जब वह भरोसेमंद हो और दूसरे हालात से मेल खाती हो। इस मामले में गवाही गंभीर विरोधाभासों से भरी और बेहद अविश्वसनीय थी। 22 साल बाद गांव लौटे, न घर बचा, न अपना कहने वाला 45 साल के अर्जुन जानी को गांव वाले टुनटुन कहते थे। सुप्रीम कोर्ट से मई में जमानत मिली थी। कुछ दिन पहले ही अपने गांव हिरलीडांगरी लौटे थे। जेल से भले छूट गए हों, लेकिन सजा जैसे अब भी भुगत रहे हैं। गांव में घर नहीं बचा। जिस झोपड़ी को घर कहते थे, आज वहां सिर्फ झाड़ियां हैं। लोग पहचानते तो हैं, पर ऐसा कोई नहीं, जिसे अपना कह सकें। मां का निधन काफी पहले हो चुका है। परिवार में न भाई-बहन हैं, न शादी हो पाई। गांव में कोई ठिकाना नहीं है। लोग बताते हैं- अर्जुन कभी नदी किनारे बैठे दिखते हैं, तो कभी जंगल की ओर जाते दिखते हैं। फिर कई दिनों तक उनका पता ही नहीं चलता। ऐसा लगता है, जैसे उन्हें खुद समझ नहीं आ रहा कि कहां जाऊं? नई शुरुआत कैसे करूं? हिरलीडांगरी के भाटीशालगुड़ा के काउंसलर अमित प्रधान के अनुसार, आसपास के गांव के लोगों ने बताया कि वह पांच दिन पहले लौटे हैं। लेकिन कभी गांव में रहते हैं तो कभी कहीं और चले जाते हैं।

Continue reading on the app

लुधियाना- DJ संचालक ने पंडित बनकर NRI युवती फंसाई:बोला- साईं बाबा की चौकी आती है; प्रसाद खाते ही मां बेहोश; रेप की कोशिश की

लुधियाना के फाइव स्टार होटल रेडीसन ब्लू में NRI युवती से रेप की कोशिश के मामले में नया खुलासा हुआ है। युवती के मुताबिक आरोपी कोई पंडित नहीं, बल्कि डीजे संचालक है, जिसका नाम राहुल सूद है। उसने युवती की मां को बताया था कि उसे साईं बाबा की चौकी आती है और वो सभी कष्ट दूर कर देता है। इसी भरोसे पर युवती चंडीगढ़ से मां के साथ अपने भाई की परेशानियों का अंत करने के लिए लुधियाना आई। भाई भी साथ में मौजूद था। उन्होंने रेडीसन ब्लू में कमरा लिया। राहुल सूद पूजा करने के बहाने वहां गया। युवती का आरोप है कि राहुल ने पहले उसकी मां को प्रसाद दिया और वो खाकर बेहोश हो गई। इसके बाद उसने छोटे भाई को कमरे से बाहर भेजा और पूजा के बजाय उसके साथ रेप की कोशिश करने लगा। युवती का आरोप है कि 4 अगस्त को FIR दर्ज करवाने के बाद अब आरोपी की पत्नी उन्हें धमकी दे रही है, जिसकी वजह से उसकी मां डिप्रेशन में आ गई है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। युवती ने बताई डीजे वाले के चंगुल में फंसने की पूरी कहानी... आरोपी निकला डीजे संचालक युवती का कहना है कि उन्हें पहले लगा कि आरोपी राहुल सूद पंडित है और ज्योतिषी है। इसी वजह से उसकी मां आरोपी की बातों में आ गई। आरोपी के बारे में जानकारी हासिल की तो पता चला कि वो पंडित नहीं बल्कि डीजे वाला है। वो डीजे राहुल सूद के नाम से चलाता है। उसने कुछ और लड़कियों के साथ भी ऐसी हरकतें की हैं और वो दूसरे शहर के लोगों को बुलाकर उनके साथ ऐसी हरकतें करता है। पत्नी फोन कर दे रही है धमकियां युवती का आरोप है कि वो और उसकी मां घटना के बाद डिप्रेशन में हैं। जब आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई तो अब उसकी पत्नी उनको धमकी दे रही है। वो लगातार फोन कर रही है। उन्होंने इस बारे में भी पुलिस को सूचित कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कर रहे छापेमारी थाना सराभा नगर के एसएचओ वरिंदर उप्पल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75, 79, 127 और 351 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Continue reading on the app

  Sports

अरशद नदीम क्यों नहीं जीत पाए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल? इस चीज पर फोड़ा खराब परफॉर्मेंस का ठीकरा

अरशद नदीम हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल क्यों नहीं जीत पाए? जबकि रिकॉर्ड बनाकर उन्होंने ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने ग्लास्गो की ठंड को खराब प्रदर्शन की हार का जिम्मेदार बताया है।  Thu, 06 Aug 2026 11:05:06 +0530

  Videos
See all

Sheikh Hasina Speech : शेख हसीना को लेकर आई बड़ी खबर,बांग्लादेश में फिर बढ़ी हलचल! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:30:35+00:00

Flood News Live: मूसलाधार आफत...जनजीवन अस्त-व्यस्त! | Heavy Rain | Landslide | Uttarakhand | Kashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T05:28:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers