ईरान ने गल्फ देशों को हमले की धमकी दी:कहा- अमेरिका ने अटैक किया तो पूरे इलाके के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाएंगे
ईरान ने गल्फ देशों को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उसके ऊर्जा ढांचे पर फिर हमला किया, तो वह पूरे इलाके के तेल ठिकानों, रिफाइनरियों, बिजली ग्रिड और दूसरे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सऊदी अरब, कतर, तुर्किये और पाकिस्तान के शीर्ष नेताओं से बात कर अमेरिका पर दबाव बनाने की अपील की, ताकि नया हमला टाला जा सके। ईरान का कहना है कि वह अभी भी कूटनीतिक समाधान चाहता है, लेकिन अगर हमला हुआ तो जवाब पहले से ज्यादा बड़ा होगा। इसके बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात कर सैन्य कार्रवाई टालने और बातचीत जारी रखने की अपील की। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Aaj Ka Mausam: 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और लगातार हो रही बारिश से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है. असम और गुजरात समेत कई इलाकों में भंयतक बाढ़ के हालात बने हुए हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 अगस्त को 18 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. IMD ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक बारिश के कारण भूस्खलन, पेड़ों के गिरने, जलभराव और निचले इलाकों में अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है.
इन 18 राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत, पूर्वी भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. केरल, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी तेज बारिश की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








