Responsive Scrollable Menu

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

नयी दिल्ली, पांच अगस्त बायोकॉन लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 53.36 प्रतिशत बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये हो गया। बायोकॉन लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की पहली यानी अप्रैल-जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 89.2 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बुधवार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय बढ़कर 4,390.5 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,021.6 करोड़ रुपये थी।

बायोकॉन लिमिटेड के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 4,249.4 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,907.5 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसके जैव-औषधि कारोबार से होने वाली आय में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्रमुख बाजारों में हाल में पेश किए गए जैव-समान और जेनेरिक उत्पादों की मजबूत मांग से यह वृद्धि दर्ज की गई।

कंपनी की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने कहा, ‘‘बायोकॉन ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत अपने रणनीतिक निवेशों को टिकाऊ वृद्धि और दीर्घकालिक मूल्य सृजन में बदलने के स्पष्ट लक्ष्य के साथ की है।

Continue reading on the app

Punjab CM Bhagwant Mann ने राज्य की सभी 518 गौशालाओं का बिजली बिल किया माफ

चंडीगढ़, पांच अगस्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को राज्य भर की सभी गौशालाओं के बिजली बिल माफ करने की मंज़ूरी दे दी, जिससे 152 और गौ-आश्रय स्थलों को यह फायदा मिलेगा। इस फैसले से राज्य में मुफ्त बिजली पाने वाली गौशालाओं की कुल संख्या 366 से बढ़कर 518 हो जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

मान ने एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा, ‘‘राज्य भर में आवारा पशुओं की समस्या से निपटने में गौशालाएं अहम भूमिका निभाती हैं। अभी 366 गौशालाओं को मुफ्त बिजली मिल रही है और अब 152 और गौशालाओं को इस सुविधा के दायरे में लाया जाएगा। इन सभी गौशालाओं को पंजाब सरकार से मुफ़्त बिजली मिलेगी।’’ मुख्यमंत्री ने इन संस्थानों को मजबूत करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि गौशालाओं का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करना समय की मांग है, ताकि ‘गौधन’ की सही देखभाल हो सके।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के रूम में क्या करने जाते थे खिलाड़ी? पठान ने कहा था हुक्का बनाने, अजिंक्य रहाणे ने किया नया खुलासा

Ajinkya Rahane MS Dhoni: अपनी प्लानिंग और सटीक रणनीति के लिए मशहूर एमएस धोनी को पता था कि अपने टीममेट्स का कैसे ध्यान रखना है. अजिंक्य रहाणे ने भी बताया कि कैसे धोनी मैदान के भीतर और बाहर दोनों जगह खिलाड़ियों को सहज महसूस करवाते थे. धोनी की ओपन डोर पॉलिसी की तारीफ तो कई बार हो चुकी है. Fri, 7 Aug 2026 08:16:38 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi On Jharkhand Students Protest Live : Ranchi जाएंगे राहुल गांधी ? | Hemant Soren | JMM #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:43+00:00

Jharkhand प्रदर्शन पर BJP विधायकMaithili Thakur का बड़ा बयान, सरकार से की वार्ता की मांग | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T03:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers