Flash Mob में नाच रही थी जवान जोड़ियां, देखते ही बूढ़े बाबा को भी चढ़ गया जोश, दिखाए गजब के मूव्स
सोशल मीडिया पर एक बुजुर्ग शख्स की जिंदादिली का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो एक फ़्लैश मॉब का है. फ्लैश मॉब यानी जब एक ग्रुप अचानक भीड़ से निकलकर डांस करने लगता है. इन दिनों कई कॉलेज फेस्ट में ये कल्चर देखने को मिल रहा है. ऐसे ही एक इवेंट में जब युवा नाचने लगे तो उनके बीच मौजूद एक बुजुर्ग को भी डांस करने का मन करने लगा. उसने भी उनके साथ ही ताल से ताल ठोंकना शुरू कर दिया. लोगों को बुजुर्ग की जिंदादिली भा गई और वीडियो वायरल हो गया.
रंगों में सने बच्चों ने स्कूल में ‘काली एक्टिवा’ गाने पर किया जबरदस्त डांस, देखते रह गए टीचर्स!
होली का त्योहार आते ही स्कूलों में भी खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिलता है. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रंगों में सने बच्चे स्कूल परिसर में लोकप्रिय गाने ‘काली एक्टिवा’ पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. बच्चों की ऊर्जा, मासूमियत और मस्ती ने पूरे माहौल को त्योहार जैसा बना दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि होली सेलिब्रेशन के दौरान बच्चे गुलाल उड़ाते हुए पूरे जोश के साथ डांस कर रहे हैं. उनके शानदार डांस मूव्स और एक्सप्रेशन इतने मजेदार हैं कि वहां मौजूद टीचर्स भी उन्हें देखकर मुस्कुराने लगते हैं और कुछ पल के लिए खुद भी इस खुशी भरे माहौल में खो जाते हैं. बच्चों की यह बेफिक्र मस्ती और त्योहार का रंग लोगों को अपनी स्कूल लाइफ की याद दिला रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि असली होली की खुशी बच्चों की मुस्कान और उनकी मासूम मस्ती में ही छिपी होती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















