टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आखिरकार भारतीय टीम पहुंच गई है। खिताबी मुकाबले में मेजबान टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। ये मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
वहीं सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम भले ही फाइनल में पहुंच गई हो पर अगर उन्हें लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठानी है तो कुछ कमियों में सुधार करना होगा। अगर टीम इंडिया ने इन 4 कमियों को नहीं सुधारा तो रविवार को लेने के देने पड़ जाएंगे।
इसके अलावा भारतीय टीम के लिए ओपनिंग जोड़ी बड़ी समस्या बन गई है। अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो रहे हैं, ऐसे में शुरुआत से ही टीम पर दबाव आ जाता है। अभिषेक को फाइनल में बड़ी पारी खेलनी होगी। फाइनल में भारतीय टीम सलामी जोड़ी में बदलाव भी कर सकती है। ईशान किशन और संजू सैमसन पारी का आगाज कर सकते हैं।
भारतीय बल्लेबाज भले ही बड़ा स्कोर खड़ा कर रहे हों, पर गेंदबाज रन लुटा दे रहे हैं। विपक्षी टीम सिर्फ जसप्रीत बुमराह का सम्मान कर रही है। इसके अलावा अभी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले तक एक्स फैक्टर माने जा रहे वरुण चक्रवर्ती बुरी तरह फेल होते नजर आ रहे हैं। सेमीफाइनल में उन्होंने 16 की इकोनॉमी से रन लुटाए।
भारतीय गेंदबाज विपक्षी टीम को ऑल आउट नहीं कर पा रहे हैं। कोई एक बल्लेबाजी ही अगर टिक जाता है तो वह भारतीय टीम की टेंशन बढ़ जाती है। जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट टिक गए थे और 97 रन बनाकर नाबाद रहे थे। वेस्टइंडीज की ओर से रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर नाबाद रहे थे।
अक्षर पटेल ने सेमीफाइनल में बेहतरीन कैच लेकर अपनी फील्डिंग से महफिल जरूर लूटी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण चिंता का विषय रहा है। सूर्या बिग्रेड ने टूर्नामेंट में अब तक 13 कैच टपकाए हैं जो कि मौजूदा वर्ल्ड कप में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है। फाइनल में भारतीय टीम को ध्यान रखना होगा कि अगर एक भी कैच छूटा तो कप हाथ से फिसल सकता है।
Fri, 06 Mar 2026 18:39:01 +0530