Responsive Scrollable Menu

पहली ने की छप्परफाड़ कमाई, फिर सुदिप्तो सेन ने ‘द केरल स्टोरी 2’ से क्यों बनाई दूरी? ओटीटी से क्यों है तौबा?

Sudipto Sen Exclusive Interview: ‘द केरल स्टोरी’ साल 2023 में 20 करोड़ के बजट बनी थी और इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर 300 करोड़ की करिश्माई कमाई कर सभी को हैरान कर दिया था. पहली फिल्म के निर्देशक सुदिप्तो सेन ने ‘द केरल स्टोरी 2’ से दूरी बना ली. न्यूज18 हिंदी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सुदिप्तो सेन ने इसके पीछे की वजह बताई.

Continue reading on the app

देश में प्रोटीन मार्केट की रफ्तार 4 गुना:टियर-2 शहरों में 40% ग्रोथ, प्रोटीन सप्लीमेंट मार्केट 7,461 करोड़ का, एफएमसीजी से तेज वृद्धि

भारत में प्रोटीन प्रोडक्ट की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। अमेजन इंडिया के आंकड़े बताते हैं कि प्रोटीन और न्यूट्रिशन पोर्टफोलियो में 35% की बढ़ोतरी हुई, जबकि सामान्य एफएमसीजी सेक्टर की ग्रोथ सिर्फ 9% है। आईएमएआरसी का अनुमान है कि 2024 में भारत का प्रोटीन सप्लीमेंट बाजार 7,461 करोड़ रुपए का था, जिसके 2033 तक 13,186 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। प्रोटीन सप्लीमेंट्स के प्रीमियम प्रोडक्ट (~4,500 से अधिक दाम वाले) की बिक्री सामान्य से 3.5 गुना तेजी से बढ़ रही है। यह ग्रोथ केवल बड़े शहरों तक नहीं है, जहां बेंगलुरु जैसे शहर 50-59% की दर से बढ़ रहे हैं। कोल्हापुर, मंगलुरु, देहरादून और अंबाला जैसे टियर-2,3 शहरों में भी 40% की ग्रोथ देखी जा रही है। रेडसीर स्ट्रैटजी कंसल्टेंट्स के मृगांक गुटगुटिया का कहना है कि भारत में अब लोग सेहत के लिए प्रीमियम देने को तैयार हैं। अंडे को ही लें, 2011 में खपत 2,500 टन थी, जो 2024 में 5 हजार टन पहुंच गई। अंडे का बाजार सालाना 7% बढ़ रहा है और 70 हजार करोड़ रुपए का हो गया है। क्या प्रोटीन सप्लीमेंट्स वाकई पोषण की समस्या सुलझाने में सक्षम हैं? जो प्रोडक्ट किफायती दाम पर 60 ग्राम प्रोटीन उपलब्ध कराएंगे, वो ही टिकेंगे आईसीएमआर के अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क को रोजाना औसतन 60 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। शहरी भारत में प्रोटीन की खपत औसतन 37 ग्राम है। कंपनियां ने इसी गैप को पहचान लिया है। प्रोटीन कुल्फी, प्रोटीन लस्सी, प्रोटीन छाछ और प्रोटीन पनीर जैसे टर्म से प्रोडक्ट की ब्रांडिंग कर रही हैं। उदाहरण के लिए जो प्रोडक्ट ~20 में बिकता था, उसके हाई-प्रोटीन वर्जन को ~30 या ~40 में बेचना आसान हो गया है। ‘हेलो हेल्थ’ को भी पहचानें विशेषज्ञों का कहना है कि एक कुल्फी में 10 ग्राम प्रोटीन है, जो दैनिक जरूरत का 15-20% है। वैसे ही, प्रोटीन ब्रेड में सामान्य ब्रेड से 1-2 ग्राम प्रोटीन ज्यादा होता है। कई बार हाई प्रोटीन के नाम पर बेचे जाने वाले स्नैक्स में शुगर और फैट की मात्रा ज्यादा होती है। ये ‘हेल्थ हेलो’ इफेक्ट है, जहां हम एक अच्छी चीज के चक्कर में बाकी नुकसानदेह चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं। दावे खोखले, रिस्की भी 75% प्रोटीन प्रोडक्ट्स में लेड, 27.8% में कैडमियम और 94.4% में कॉपर मिली। 69.4% यानी 25 प्रोडक्ट्स पर जितना प्रोटीन लिखा था, असल में उससे 10 से 50% कम प्रोटीन था। ये नतीजा जर्नल मेडिसिन में 2024 में प्रकाशित केरल के राजगिरी हॉस्पिटल के डॉ. सिरिएक एब्बी फिलिप्स की रिसर्च में निकाला गया है। तो बेक्ड नॉट फ्राइड की तरह यह ट्रेंड खत्म हो सकता है प्रोटीन की कमी असली समस्या है। कंपनियां इसे एक मौके की तरह देख रही हैं। जो कंपनियां स्वाद से समझौता नहीं करेंगी, दाम सामान्य रखेंगी वहीं टिकेंगी वरना यह ट्रेंड भी 2016 के ‘बेक्ड नॉट फ्राइड’ की तरह खत्म हो जाएगा, जहां चिप्स, नमकीन के पैकेट पर ऐसे दावे किए गए, पर स्वाद और संतुष्टि की कमी के कारण सफल नहीं हो पाया।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान क्रिकेट में सिर फुटव्वल शुरू, अलीम दार ने माइक हेसन पर लगाए गंभीर आरोप

Selection committee member Aleem Dar resigns: आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम सुपर-8 से बाहर हो गई. सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाने के कारण पीसीबी सिलेक्शन कमिटी के सदस्य अलीम दार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके अलावा अलीम दार ने टीम के हेड कोच माइक हेसन पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए हैं. Tue, 3 Mar 2026 19:53:08 +0530

  Videos
See all

US On Iran Israel War: अमेरिका ने युद्ध से किया बैकफुट? | Breaking | Trump | R Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T14:35:45+00:00

Iran Attack On US Navy Fleet: US नेवी फ्लीट पर ईरान का वार |Iran Israel War |War Update|#shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T14:39:10+00:00

Iraq Drone Attack: इराक के इरबिल में ड्रोन अटैक | Iran Israel War | #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T14:37:25+00:00

Iran Vs Israel LIVE News: ईरान चुन रहा था नया लीडर,इजरायल का हमला | Iran-Israel Yudh | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T14:35:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers