पवन सिंह की दमदार आवाज, अक्षरा सिंह ने जमकर मारे लटके-झटके, होली पार्टी की जान है ये सुपरहिट भोजपुरी गाना
नई दिल्ली. भोजपुरी इंडस्ट्री में जब भी होली के गानों की बात होती है, तो पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी का जिक्र जरूर आता है. उनका सुपरहिट गाना 'हमहु सेयान बानी' आज भी होली के जश्न में जान फूंक देता है. यह गाना उस दौर का है जब इस जोड़ी की केमिस्ट्री पर्दे पर आग लगा देती थी. गाने में होली के हुड़दंग के मीठी नोक-झोंक दिखाई गई है, वह दर्शकों को बहुत पसंद आती है. पवन सिंह की दमदार आवाज और अक्षरा सिंह के लटके-झटकों ने इस गाने को सुपरहिट बना दिया. इस गाने के यूपी-बिहार की होली अधूरी मानी जाती है. भले ही आज यह जोड़ी साथ नहीं है, लेकिन यूट्यूब पर इस गाने के व्यूज आज भी बढ़ते ही जा रहे हैं. रंगों की मस्ती और छेड़छाड़ से भरा यह गाना हर पार्टी की प्लेलिस्ट का हिस्सा होता है.
'कॉन्ट्रोवर्सी क्यों?' दीपिका की 8 घंटे डिमांड पर अनुभव सिन्हा का साफ जवाब, 'अगर आपको ठीक नहीं लगता तो...'
अनुभव सिन्हा ने दीपिका पादुकोण की कथित 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर साफ कहा कि अगर किसी अभिनेता की शर्तें आपको ठीक नहीं लगतीं, तो उनके साथ काम न करें. उनके मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री आपसी सहमति पर चलती है और शेड्यूल जैसे मुद्दों को निजी स्तर पर सुलझाया जाना चाहिए. उन्होंने जोर दिया कि पेशेवर मतभेदों को अनावश्यक विवाद में बदलना गलत है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















