Responsive Scrollable Menu

Telangana में 33 साल के CA ने जुए में घाटे के बाद हीलियम गैस सूंघकर जान दी

हैदराबाद, पांच अगस्त तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कथित तौर पर जुए में भारी नुकसान होने के बाद हीलियम गैस सूंघकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह 33 वर्ष का था और मंगलवार को एक होटल के कमरे में मृत पाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक सिद्दीपेट जिले का रहने वाला था और हैदराबाद की एक कंपनी में कार्यरत था। अधिकारी ने बताया कि उसने यहां बालानगर से एक हीलियम गैस सिलेंडर खरीदा तथा एक होटल के कमरे में मास्क के जरिए गैस सूंघकर एक अगस्त को अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उसने यूट्यूब पर वीडियो भी देखे थे।

पुलिस ने बताया कि बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने चार अगस्त को पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की से कमरे में दाखिल हुई, जहां उसे वह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर उसने जुए में पैसे गंवाने के कारण अपनी जान देने का फैसला करने की बात लिखी है।

प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि वह जुए का आदी था और उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। पुलिस ने कहा कि हालांकि उसके रिश्तेदारों ने आर्थिक नुकसान से उबरने में उसकी कुछ मदद की थी, लेकिन उसने हैदराबाद स्थित अपना फ्लैट भी बेच दिया था।

Continue reading on the app

Ramayana एक्टर रणबीर कपूर ने ‘आदिपुरुष’ के 10 हजार टिकट क्यों बुक किए थे?

Ramayan actor Ranbir Kapoor: साल 2023 में जब साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म आदिपुरुष रिलीज हुई थी, तो रणबीर कपूर ने उस फिल्म के 10 हजार टिकट बुक किए थे. जानिए उन्होंने इतनी बुकिंग क्यों की थी.

Continue reading on the app

  Sports

Hockey World Cup: 28 साल का सिलसिला टूटा… हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत को बड़ा झटका

Hockey World Cup: FIH पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप 2026 नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. लेकिन इस टूर्नामेंट में कोई भी भारतीय अंपायर या टेक्निकल ऑफिशियल मैच में नजर नहीं आएगा. Fri, 07 Aug 2026 14:23:29 +0530

  Videos
See all

Patna protest : पटना में पुलिस को दौड़ाया गाड़िया जला डाली | Patna Protest Violence | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:15:26+00:00

Parliament स्थगित होने पर भड़के Chirag Paswan, "विपक्ष स्वार्थ के लिए रोक रहा सदन..." #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T09:09:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers