Responsive Scrollable Menu

दो साल के लिए करो बाहर... पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बिफरे शाहिद अफरीदी, PCB से कर दी ये मांग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी ही खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना लगाया है। पाकिस्तान लगातार चौथी बार विश्व स्तरीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में  नहीं पहुंच पाया है। इस बार के टी20 वर्ल्ड कप के सुपर  से पाकिस्तान को बाहर होना पड़ा। वहीं अब बोर्ड  बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी भी खिलाड़ियों पर जमकर बिफरे हैं। 

पीसीबी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ये जुर्माना अनुशासनहीनता के लिए नहीं बल्कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन के लिए लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये जुर्माना भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मुकाबले में 61 रन के बड़े अंतर से हारने के बाद लगाया गया था। पीसीबी के द्वारा ये शर्त थी कि अगर पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो ये जुर्माना माफ कर दिया जाएगा। 

वहीं अब पाकिस्तान के दिग्गज और पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने समा टीवी से बात करते हुए कहा कि वे मीडिया रिपोर्ट्स से हैरान हैं। इसलिए नहीं कि खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है। बल्कि इसलिए कि उन्हें ये काफी हल्की सजा मिली है। उन्होंने कहा कि, ये फैसला समझ से बाहर है। ये बहुत छोटी सोच है। ये बहुत कम रकम है। 50 लाख में क्या हो जाएगा? ये तो जुर्माना जैसा भी नहीं लगता।

शाहिद अफरीदी ने और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि, जिन खिलाड़ियों ने प्रदर्शन नहीं किया उन्हें फर्स्ट क्लास क्रिकेट मे भेजो। कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें कम से  कम दो साल तक पाकिस्तानी टीम में नहीं होना चाहिए। बस बहुत हो गया। 

Continue reading on the app

The Kerala Story 2 पर बोले Vipul Shah- 'ये सिर्फ Kerala नहीं, देशभर में फैला बड़ा खतरा है'

 फिल्मकार विपुल शाह ने कहा है कि उन्होंने जबरन धर्मांतरण पर आधारित 2023 की अपनी विवादित फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का सीक्वल इसलिए बनाने का निर्णय लिया क्योंकि वह ‘‘कहीं अधिक व्यापक खतरे’’ को उजागर करना चाहते थे, जो उनके अनुसार केवल केरल तक सीमित नहीं है बल्कि पूरे देश में फैला हुआ है। शाह ने कहा कि पहली फिल्म के बाद उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी कई कहानियां मिलीं, जिनसे लगा कि यह मुद्दा सिर्फ केरल तक सीमित नहीं है।

 विवादों के बाद सिनेमागरों में रिलीज हुई फिल्म

इसी सोच से ‘द केरल स्टोरी 2 : गोज बियॉन्ड’ को जन्म दिया, जो भारी विवाद के बीच पिछले सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म अलग-अलग राज्यों की तीन हिंदू महिलाओं की कहानी दिखाती है, जो परिवार के विरोध के बावजूद मुस्लिम पुरुषों से शादी करती हैं और बाद में उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जाता है। शाह ने ‘सनशाइन पिक्चर्स’ बैनर के माध्यम से इसका निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि पहली फिल्म के बाद इसका सीक्वल बनाने की पहले से कोई योजना नहीं थी। पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी और दो राष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे।

शाह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘‘केरल स्टोरी 2’ बनाने की कोई योजना भी नहीं थी। लेकिन ‘केरल स्टोरी 1’ के बाद हमें कई कहानियां मिलने लगीं। तब मुझे एहसास हुआ कि यह समस्या सिर्फ केरल तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में कहीं बड़े रूप में मौजूद है। हमें लगा कि यह कहानी बताना जरूरी है, क्योंकि यह पहली फिल्म में दिखाए गए घटनाक्रम से कहीं ज्यादा व्यापक और अलग है। इसी वजह से हमने दूसरा भाग बनाने का फैसला किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कोई मार्केटिंग चाल नहीं थी कि ‘चलो दूसरा भाग बना लेते हैं, पहली फिल्म को खूब प्रशंसा मिली, अब इसे आगे बढ़ाते हैं।’ ऐसा बिल्कुल नहीं था।’’ युवतियों के धर्म परिवर्तन और कट्टरपंथ की ओर धकेले जाने के विषय पर आधारित पहली फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया था, वहीं इसके सीक्वल का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस फिल्म का तीसरा भाग भी आएगा तो शाह ने कहा कि फिलहाल इस संबंध में कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर भविष्य में हमारे पास कोई प्रभावशाली और ठोस कहानियां आती हैं या कुछ नए तथ्य सामने आते हैं, तो संभव है कि हम उस विषय पर भी फिल्म बनाना चाहें। लेकिन फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।’’

‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई। ट्रेलर सामने आते ही इसे घृणा फैलाने का दुष्प्रचार कहकर इसकी आलोचना शुरू हो गई। केरल उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने इसकी रिलीज पर 15 दिन की रोक लगा दी थी, जिसे बाद में खंडपीठ ने हटाते हुए रिलीज करने की अनुमति दे दी। शाह का आरोप है कि केरल और तमिलनाडु में कुछ समूह थिएटर मालिकों पर दबाव बना रहे हैं कि वे सिनेमाघरों से फिल्म हटाएं, जो उनके अनुसार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और अदालत के आदेश का उल्लंघन है।

इसके अलावा शाह ने बताया कि उन्होंने हाल में मनोज बाजपेयी अभिनीत ‘‘गवर्नर’’ की शूटिंग खत्म की है और वह अपनी पत्नी शेफाली शाह और जयदीप अहलावत के साथ ‘हिसाब’ की तैयारी कर रहे हैं। शाह के मुताबिक ‘हिसाब’ एक अनोखी और मनोरंजक बैंक डकैती की कहानी है, जो भारतीय सिनेमा में पहले कभी नहीं देखी गई होगी।

Continue reading on the app

  Sports

धोनी के धमाकेदार डांस का वीडियो वायरल, नेट्स के दौरान अचानक माही ने दिखाए मजेदार मूव्स, चेन्नई ने शुरु की IPL की तैयारी

हाल ही में चेन्नई पहुंचे धोनी ने ट्रेनिंग कैंप को जॉइन किया और उसी समय टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में ऑफ-स्पिनर की वाइड गेंद पर धोनी पिच पर खड़े होकर डांस करते हुए अंपायर की तरह वाइड का इशारा करते नजर आए. उनका यह अंदाज़ फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.  Tue, 3 Mar 2026 14:56:36 +0530

  Videos
See all

US-Israel-Iran War Update: जारी है महायुद्ध! | Khamenei | Netanyahu I Trump I Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:37:19+00:00

Israel Vs Iran | Holi Celebration | ज्ञान Vs अंधविश्वास Vs विज्ञान ..Lunar Eclipse का सच क्या है ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:33:42+00:00

#holi2026: मथुरा में लोगों ने होली पर जमकर उड़े रंग! | #shorts #mathura #holicelebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:31:39+00:00

#shorts: होली उत्सव में ममता दीदी ने खेला डांडिया! | #viralvideo #mamatabanerjee #holi2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:38:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers