Responsive Scrollable Menu

IND VS NZ: टॉस जीतकर श्रेयस अय्यर ने चुनी गेंदबाजी, भारत की प्लेइंग-11 में हुए 2 बदलाव, वैभव और भुवनेश्वर बाहर

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान मैदान पर आए और सिक्का उछला, तो भारतीय कप्तान के पक्ष में गिरा. जहां, श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी करने मैदान पर उतरेगी. तो आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में क्या-क्या बदलाव हुए हैं.

श्रेयस अय्यर ने चुनी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मैच में लगातार श्रेयस अय्यर ने चौथा टॉस जीत लिया है और गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारत की प्लेइंग-11 में दो बड़े बदलाव हुए हैं. वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है. ईशान किशन फिट होकर प्लेइंग-11 में लौट आए हैं और भुवी की जगह मयंक यादव को अंतिम ग्यारह में शामिल गकिया गया है.

टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम बॉलिंग करेंगे. हम उसी पैटर्न को अपना रहे हैं. पहली गेंद से ही हमारा इरादा और सकारात्मकता साफ दिख रही थी. हमने बहुत शानदार खेल दिखाया. हवा हर जगह हमारे साथ चल रही है, और ठंड भी बढ़ती जा रही है. ऐसे में आक्रामक बने रहना जरूरी है. खिलाड़ियों को भी यही संदेश दिया गया है. सभी का जोश बहुत ऊंचा है. हमें पिच से उछाल और सीम मूवमेंट की उम्मीद है. वैभव की जगह ईशान किशन और भुवी की जगह मयंक टीम में आए हैं."

अब क्लीन स्वीप करने पर होगी भारत की नजर

न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम रखा है. पहले मैच में हेगले ओवल में खेले गए पहले मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, इसी मैदान पर दूसरा टी-20 मैच खेला गया, जिसे भारत ने एक बार फिर 4 विकेट से जीत लिया.

फिर, तीसरा टी-20 मैच वेलिंगटन में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इसी के साथ इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की नजरें इस सीरीज के बचे हुए दोनों मैचों को जीतकर मेजबानों को क्लीन स्वीप करने पर होगी.

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर

भारतीय क्रिकेट टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा आज तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, एक के लिए बनाने हैं 35 रन, तो दूसरे के लिए भी है सिर्फ 40 रनों की जरूरत

Continue reading on the app

  Sports

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को क्यों किया गया बाहर?

ऑकलैंड में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस बीच कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार को ही टीम से बाहर कर दिया. Fri, 30 Oct 2026 12:29:54 +0530

  Videos
See all

Shivraj Singh Chouhan Mother death News | केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T07:14:22+00:00

Aaj Ka Rashifal | आज का राशिफल 30 अक्टूबर 2026 | Horoscope Today | Daily Astrology | HoroscopeToday #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T07:17:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers