Responsive Scrollable Menu

मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रॉबिन उथप्पा, IPL 2027 में अब संभालेंगे ये अहम जिम्मेदारी

Robin Uthappa: आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस अपने सपोर्ट स्टाफ में एक के बाद एक बदलाव कर रही है. इसी कड़ी में 5 बार की चैंपियन टीम ने भारत के पूर्व बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा को अपने साथ जोड़ा है और अहम जिम्मेदारी सौंपी है. उथप्पा लगभग 2 दशक बाद मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं. वह 2008 में बतौर खिलाड़ी इस टीम का हिस्सा बने थे और अब वह फ्रेंचाइजी में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि उथप्पा किस भूमिका में नजर आने वाले हैं...

मुंबई इंडियंस ने रॉबिन उथप्पा को सौंपी अहम जिम्मेदारी

मुंबई इंडियंस ने 2027 सीजन से पहले अपने कोचिंग सेटअप को फिर से तैयार करने के क्रम में अब रॉबिन उथप्पा को अपने साथ जोड़ लिया है. फ्रेंचाइजी ने रॉबिन उथप्पा को अपना नया बैटिंग कोच नियुक्त किया है. उथप्पा लगभग दो दशक बाद मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं.

उन्होंने 2008 में IPL के पहले सीजन में इस फ्रेंचाइजी के लिए 14 मैच खेले थे और 320 रन बनाए थे. अब वह एक कोचिंग भूमिका में वापस आ रहे हैं और अपने साथ IPL तथा इंटरनेशनल क्रिकेट का लंबा अनुभव लेकर आए हैं. भारत के लिए खेल चुके उथप्पा का मुंबई इंडियंस की प्रतिद्वंद्वी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ भी गहरा नाता रहा है.

वह 2021 और 2022 सीज़न में CSK का हिस्सा थे. 2021 में CSK के चैंपियन बनने के सफर में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने चार मैचों में 115 रन बनाए थे, जिसमें दूसरे क्वालीफायर में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली गई 63 रनों की महत्वपूर्ण पारी भी शामिल थी. मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ में उनका शामिल होना उनके IPL सफर में एक दिलचस्प मोड़ है, क्योंकि वह पहले मुंबई की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी टीमों में से एक का हिस्सा रह चुके हैं.

IPL आंकड़े हैं शानदार

रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल 2008 से लेकर 2022 तक कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया. इस दौरान उन्होंने 205 मुकाबले खेले, जिसकी 197 पारियों में उन्होंने 130.3 की स्ट्राइक रेट और 27.5 के औसत से 4952 रन बनाए. उनके बल्ले से इस दौरान 27 शतक भी निकले.

धवल कुलकर्णी को बनाया बॉलिंग कोच

टी दिलीप को बनाया फील्डिंग कोच

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा आज तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, एक के लिए बनाने हैं 35 रन, तो दूसरे के लिए भी है सिर्फ 40 रनों की जरूरत

Continue reading on the app

टीम इंडिया को बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा हुए वनडे सीरीज से बाहर, मोहम्मद सिराज को ए टीम में किया गया शामिल

Prasidh Krishna Ruled Out: न्यूजीलैंड के साथ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है. भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपकमिंग वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मैचों के लिए पूरी तरह तैयार होने और जरूरी वर्कलोड हासिल करने के लिए अभी और समय चाहिए.

प्रसिद्ध कृष्णा हुए वनडे सीरीज से बाहर

भारतीय स्टार पेसर प्रसिद्ध कृष्णा का खेलना न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था, अब इस वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर रहे इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज को मैचों के लिए पूरी तरह तैयार होने और जरूरी वर्कलोड हासिल करने के लिए अभी और समय चाहिए.

अगर प्रसिद्ध 'रिटर्न टू प्ले' (RTP) असेसमेंट पास कर लेते हैं, तो वह न्यूजीलैंड 'ए' के ​​खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया 'ए' टीम से जुड़ जाएंगे. इससे उन्हें मैच की प्रैक्टिस करने और टेस्ट सीरीज के लिए तैयार होने का मौका मिलेगा.

वहीं, मोहम्मद सिराज 31 अक्टूबर 2026 से शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया 'ए' टीम में शामिल होंगे, जो न्यूजीलैंड 'ए' के ​​खिलाफ खेला जाएगा.

न्यूजीलैंड 'ए' के ​​खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए इंडिया 'ए' की अपडेटेड टीम इस प्रकार है: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर. स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर-बल्लेबाज), वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)

नीतीश कुमार रेड्डी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे (जो 4 नवंबर 2026 को खेला जाएगा) के लिए वनडे स्क्वॉड का हिस्सा बने रहेंगे. इसके बाद, वह न्यूजीलैंड 'ए' के ​​खिलाफ तीसरे और आखिरी चार-दिवसीय मैच के लिए 'इंडिया ए' टीम से जुड़ जाएंगे. इससे उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मैच की प्रैक्टिस करने में मदद मिलेगी.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन वनडे मैचों के लिए भारत का अपडेटेड वनडे स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल [विकेटकीपर], अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए)

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए भारत का अपडेटेड वनडे स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

मैच

तारीख

दिन

मुकाबला

वेन्यू

पहला वनडे

4 नवंबर 2026

बुधवार

भारत vs न्यूजीलैंड

ईडन पार्क, ऑकलैंड

दूसरा वनडे

7 नवंबर 2026

शनिवार

भारत vs न्यूजीलैंड

एचएनआरवाई स्टेडियम, वेलिंगटन

तीसरा वनडे

10 नवंबर 2026

मंगलवार

भारत vs न्यूजीलैंड

सेडन पार्क, हैमिल्टन

चौथा वनडे

13 नवंबर 2026

शुक्रवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

पांचवां वनडे

15 नवंबर 2026

रविवार

भारत vs न्यूजीलैंड

बे ओवल, माउंट माउंगानुई

ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा आज तोड़ सकते हैं 2 बड़े रिकॉर्ड, एक के लिए बनाने हैं 35 रन, तो दूसरे के लिए भी है सिर्फ 40 रनों की जरूरत

Continue reading on the app

  Sports

टीम इंडिया फिर हुई फिलिप्स 'फोबिया' का शिकार, ऑकलैंड में बजाया भारतीय गेंदबाजों का बैंड, ठोका 48 गेंदो पर 107 रन

glenn philips 100: हेग्ले ओवल में खेले गए पहले दोनों मैचों में 82 और 70 रनों की पारी खेलने वाले फिलिप्स जब वैलिंगटन पहुंचे तो लगा कि भारतीय गेंदबाज उनको रोकने का प्लान बना कर आएं होगे पर ऐसा हुआ भी जब ग्लेन सिर्फ 17 रन बना पाए पर ऑकलैंड में कहानी फिर पहले दोनों मैचों वाली नजर आने लगी. फिलिप्स ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए सीरीज का अपना तीसरा अर्धशतक लगा दिया और इस बात को साबित भी किया कि वो मौजूदा किवी टीम में सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक है. Fri, 30 Oct 2026 14:24:12 +0530

  Videos
See all

Big Breaking On Congress Rally LIVE: अभी-अभी Rahul पर ऐलान! रैली पर आ गई बड़ी खबर! | CJP | Dipke #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T09:14:55+00:00

Big Breaking News on MLC Election Result LIVE: BJP-SP में मारपीट! | Lucknow | CM Yogi Vs Akhilesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T09:16:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers