Responsive Scrollable Menu

Chandra Grahan 2026: होली पर ग्रहण का साया, जानें Zodiac Signs पर कैसा होगा इसका Impact और उपाय

आज 03 फरवरी 2026 को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर पड़ने वाला है। वहीं आज ही होलिका दहन किया गया है। ऐसे में ग्रहण पर राशि अनुसार दान-पुण्य करना चाहिए। जिससे कि नकारात्मक प्रभाव कम हो सके और सकारात्मक प्रभाव में वृद्धि हो सके। बता दें कि ग्रहण का प्रभाव जड़-चेतन के साथ हर व्यक्ति की राशि पर भी देखने को मिलता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए सभी 12 राशियों को किन-किन चीजों का दान करना चाहिए।

ग्रहण के अशुभ प्रभावों में दान से मिलेगा लाभ

धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक ग्रहण के अशुभ प्रभाव से निवृत्ति के लिए गायत्री मंत्र का जाप और दान करना चाहिए। ग्रहण काल में या ग्रहण के बाद किया गया दान विशेष फलदायी माना जाता है। ऐसे में आप अपनी राशि के मुताबिक ग्रहों का जाप और मानसिक जप करना चाहिए। वहीं अगर आप विशेष मंत्रों का जाप नहीं कर सकते हैं, तो इस दौरान राम नाम का जाप करना विशेष लाभदायक रहता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को गुड़, तांबा, लाल वस्त्र और लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए। वहीं मंगल के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को सफेद चमकदार वस्त्र, कपूर और चावल आदि का दान करना चाहिए। इस दौरान शुक्र के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों को हरी सब्जी और हरी मूंग की दाल का दान करना चाहिए। इस दौरान भगवान गणेश और बुध के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को दूध, दही, चीनी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान देना चाहिए। वहीं महामृत्युंजय और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज लाल वस्त्र, सोना, सेब और गेहूं आदि का दान करना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान सूर्य मंत्रों और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को छोटी हरी इलायची और कांसे के बर्तनों का दान करना चाहिए। इन लोगों को ग्रहण के समय भगवान गणेश और बुध के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों को कपूर, सुगंधित अगरबत्ती और इत्र आदि का दान देना चाहिए। वहीं इन जातकों को लक्ष्मी और शुक्र के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों को लाल चंदन, लाल वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। वहीं चंद्र ग्रहण के समय मंगल स्त्रोत और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को चने की दाल, केसर और हल्दी का दान करना चाहिए। वहीं गुरु मंत्रों का जाप करें।

मकर राशि

इस राशि के जातकों को काला तिल और काली उड़द की दाल का दान करना चाहिए। वहीं ग्रहण काल में शिव और भैरव के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को काले चने, सरसों का तेल और काले वस्त्रों का दान करना चाहिए। वहीं ग्रहण काल के दौरान शिव चालीसा और शिवाष्टक का पाठ करना चाहिए।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को अरहर की दाल, पीले वस्त्र, केला आदि का दान करना चाहिए। वहीं चंद्र ग्रहण के दौरान गुरु गीता और गुरु मंत्रों का जाप करना चाहिए।

Continue reading on the app

ग्रहण आज, कल मनाई जाएगी रंगों वाली होली

Chandra Grahan 2026: साल के पहले खंडग्रास चंद्र ग्रहण के कारण रंगों वाली होली की तारीख बदली. जानें सूतक काल, ग्रहण का समय और कब खेली जाएगी होली.

The post ग्रहण आज, कल मनाई जाएगी रंगों वाली होली appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

मध्यप्रदेश आरक्षक भर्ती परीक्षा पर घमासान: 12 अभ्यर्थी निरस्त FIR दर्ज, कमलनाथ ने लगाया ‘सुनियोजित घोटाले’ का आरोप

कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में पिछले साल आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा में “सुनियोजित ढंग से घोटाला” किया गया और यह मामला व्यक्तिगत नकल का नहीं, बल्कि संगठित रैकेट का प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों के राज में व्यापम जैसे घोटाले बराबर जारी हैं। … Tue, 03 Mar 2026 14:04:23 GMT

  Videos
See all

Iran Israel War: इजरायल-लेबनान सीमा पर जमीनी हलचल, हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी जंग शुरू! | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:15:01+00:00

Trump On Iran Israel War: ईरान इजराइल युद्ध में ट्रंप के ये है 4 मकसद! | Breaking | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:10:00+00:00

Israel Iran America War LIVE: Ali Khamenei | Middle East | Breaking News | Explained in Hindi |Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:10:35+00:00

Iran Israel US War: Hezbollah के लड़ाके भागे जान बचाकर! #iranisraelwar #israelattacks #hezbollah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:12:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers