माइंडफुल योगा : ऐसे करें अपने सेशन का समापन, अभ्यास के बाद ध्यान और प्रार्थना है जरूरी
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए थोड़ा समय निकालना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। काम का दबाव, घर की जिम्मेदारियां और लगातार भागते विचारों के बीच मन को शांत रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में योग न सिर्फ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है, बल्कि मानसिक सुकून भी देता है। हालांकि, योग का पूरा लाभ तभी मिलता है, जब आप अपने सेशन का समापन भी सही तरीके से करते हैं।
आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि योग अभ्यास की शुरुआत से लेकर उसके समापन तक हर छोटी बात का ध्यान रखना चाहिए। माइंडफुल योगा का मतलब सिर्फ अलग-अलग आसन करना नहीं है, बल्कि हर अभ्यास को पूरी जागरूकता और धैर्य के साथ करना है। योग सेशन का सबसे जरूरी हिस्सा उसका शांतिपूर्ण समापन है।
अगर आप रोजाना सुबह योग करते हैं, तो अभ्यास खत्म होते ही नहाने के लिए बाथरूम की तरफ न भागें। आयुष मंत्रालय की सलाह है कि योग सेशन पूरा होने के बाद नहाने के लिए करीब 25 से 30 मिनट का अंतर रखें। दरअसल, योग के दौरान शरीर सक्रिय रहता है और सांसों की गति में भी बदलाव होता है। ऐसे में अभ्यास के तुरंत बाद शरीर को थोड़ा आराम देना बेहतर होता है।
योग करने के तुरंत बाद खाना खाने से भी बचना चाहिए। आयुष मंत्रालय के अनुसार, अभ्यास पूरा होने के बाद भोजन करने से पहले लगभग 15 से 30 मिनट का इंतजार करना चाहिए। इसके बाद हल्का और पौष्टिक भोजन लिया जा सकता है। सुबह योग करने वालों के लिए फल, हल्का नाश्ता या अपनी नियमित डाइट के अनुसार पौष्टिक आहार अच्छा विकल्प हो सकता है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, अभ्यास खत्म होने के बाद कुछ मिनट ध्यान या गहरे मौन में जरूर बिताएं। इसके लिए किसी शांत जगह पर आराम से बैठ जाएं। आंखें बंद करें और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। ध्यान के बाद शांति पाठ यानी अंतिम प्रार्थना के साथ अपने योग सेशन का समापन करें। आप अपनी आस्था के अनुसार शांति मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं। इससे मन में सकारात्मकता, कृतज्ञता और शांति का भाव पैदा करने में मदद मिलती है।
--आईएएनएस
पीआईएम/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
इंदौर में बीजेपी निकालेगी बड़ी पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिल
इंदौर शहर में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक बहुत बड़ी पदयात्रा निकाली जा रही है। ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही यह पदयात्रा सुबह 10 बजे सुभाष नगर चौराहे से शुरू होकर पाटनीपुरा चौराहे तक जाएगी।
दरअसल इस पदयात्रा को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बीजेपी का दावा है कि इस आयोजन में लगभग एक लाख लोग शामिल होंगे। यात्रा को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों ने काफी समय से तैयारियां शुरू कर दी थीं।
बड़े-बड़े दिग्गज नेता और मंत्री पदयात्रा में बढ़ाएंगे रौनक
बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और अभियान संयोजक सुधीर कोल्हे ने बताया कि इस यात्रा में कई बड़े दिग्गज नेता हिस्सा लेंगे। इनमें केंद्रीय मंत्री मनसुखभाई मांडविया, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रमुख रूप से शामिल हैं।
इनके अलावा पद्मश्री भैरोंसिंह चौहान, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी पदयात्रा का हिस्सा बनेंगे। शहर के अलग-अलग व्यापारी और खेल संगठनों के लोग भी इसमें मौजूद रहेंगे।
विपक्ष के फैलाए भ्रम को दूर करना और लोकतंत्र को मजबूत करना है मकसद
यह पदयात्रा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 से होकर गुजरेगी और पाटनीपुरा चौराहे पर एक बड़ी सभा के साथ समाप्त होगी। इस यात्रा का मुख्य मकसद लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की सच्चाई बताना और विपक्ष की तरफ से फैलाए जा रहे झूठे दावों का पर्दाफाश करना है।
पदयात्रा के जरिए बीजेपी जनता के बीच संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा बनाए रखने और लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश देना चाहती है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्तियां लेकर भी चलेंगे।
250 से ज्यादा सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ हुई बैठकें
इस बड़े आयोजन की तैयारियों को लेकर नेताओं ने शहर भर में बैठकों का लंबा दौर चलाया। आयोजकों ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए लगभग 250 सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ खास बातचीत की गई थी।
इसके साथ ही एनजीओ, शैक्षणिक संस्थानों, खेल संगठनों और उद्योगपतियों से भी लगातार चर्चा की गई है। सोशल मीडिया पर भी बीजेपी नेता और कार्यकर्ता लगातार पोस्ट डालकर आम जनता से इस पदयात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Mp Breaking News









