यूपी में 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में:झारखंड में 24 घंटे में बिजली गिरने से 20 की मौत, केरल के 5 जिलों में रेड अलर्ट
मध्यप्रदेश में बुधवार को 15 से ज्यादा जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, प्रदेश के उत्तरी हिस्से में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं। इससे कई जिलों में जोरदार बारिश की संभावना है। यूपी में बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रयागराज, कानपुर और नोएडा समेत 20 से ज्यादा शहरों में तेज बारिश हुई। बिजनौर और फर्रुखाबाद में गंगा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 45 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में हैं। झारखंड में बारिश के बीच बिजली गिरने से पिछले 24 घंटों में 20 लोगों की मौत हो गई। सबसे ज्यादा 11 मौतें गिरिडीह में दर्ज की गईं। मौसम विभाग ने 8 अगस्त तक अलग-अलग जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। केरल में बुधवार को भी कई हिस्सों में भारी बारिश हुई। इससे पथानामथिट्टा, अलप्पुझा और कोट्टायम जिलों में बाढ़ के हालात बन गए। करीब 150 लोगों को राहत शिविरों में भेजा गया। IMD ने गुरुवार को पांच जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नेपाल के तराई वाले इलाके में हो रही बारिश से बिहार के अररिया में बाढ़ जैसे हालात हैं। निचले इलाकों में पानी भर गया है। लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
भास्कर अपडेट्स:PM मोदी से मिले नेटफ्लिक्स के को-CEO टेड सारंडोस, भारत में नेक्स्ट जेन स्टोरीटेलर्स के लिए इनीशिएटिव का ऐलान किया
नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय कहानियों की वैश्विक पहचान और भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान नेटफ्लिक्स ने ‘नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव’ की घोषणा की। कंपनी ने कहा कि भारत में अपने अगले दशक की शुरुआत के साथ वह देश की नई पीढ़ी के स्टोरीटेलर्स और क्रिएटिव टैलेंट को तैयार करने के लिए मल्टीफेज इन्वेस्टमेंट करेगी। आज की बाकी बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास लैंडमाइन धमाके में दो सैनिक घायल बुधवार शाम जम्मू-कश्मीर के पुंछ में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास लैंडमाइन धमाके में सेना के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सैनिक मेंढर सेक्टर के कांगा गली में लैंडमाइन को डिफ्यूज करने की कोशिश कर रहे थे, तभी उसमें धमाका हो गया। उन्होंने बताया कि घायल सैनिकों को तुरंत इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया।अधिकारियों ने बताया कि सेना की पेट्रोलिंग पार्टी को लैंडमाइन दिखी थी, जिसके बाद विस्फोटक डिवाइस को डिफ्यूज करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया। 15 अगस्त से विदेशी संपत्ति घोषित करने की नई योजना सरकार 15 अगस्त से छोटे करदाताओं के लिए ‘विदेशी संपत्ति घोषणा योजना’ (फास्ट-डीएस) शुरू करेगी। ऐसे करदाता, जिन्होंने विदेश में बैंक अकाउंट, संपत्ति की जानकारी आयकर रिटर्न में नहीं दी वे इसका खुलासा कर सकेंगे। इसकीआखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 रहेगी। योजना 1 करोड़ रुपए तक की अघोषित विदेशी आय या 5 करोड़ रु. तक की विदेशी संपत्ति वाले करदाताओं पर लागू होगी। इसका नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी हो सकता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









