Responsive Scrollable Menu

घंटों का काम होगा मिनटों में! ऑफिस में ईमेल और एक्सेल के लिए इस्तेमाल करें ये ChatGPT ट्रिक्स

2026 में ChatGPT ऑफिस वर्कर्स के लिए गेम-चेंजर बन चुका है, एक्सेल फॉर्मूला, डेटा क्लीनिंग, ईमेल पॉलिशिंग और प्रोडक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने में मदद करता है.

Continue reading on the app

राजेश खन्ना का ब्लॉकबस्टर गाना, किशोर कुमार ने जानबूझकर की थी बड़ी गलती, इसके बिना अधूरा है होली का जश्न

आपने अब तक होली के कई गाने सुने होंगे. लेकिन साल 1974 में होली का एक ऐसा गाना आया था, जिसमें सिंगर किशोर कुमार ने बड़ी गलती कर दी थी. वो गाना है, साल 1974 में आई फिल्म 'आपकी की कसम' का. ये गाना अक्सर होली के मौके पर सुनने को मिलता है. इस गाने के बिना होली का जश्न भी अधूरा सा लगता है. वो गाना है मुमताज और राजेश खन्ना पर फिल्माया ‘जय जय शिव शंकर’. इस गाने के लिए पंचम दा यानी कि आर डी बर्मन ने फिल्म के प्रोड्यूसर जे ओम प्रकाश से 50 हजार रुपये की मांगे थे. लेकिन वो 50 हजार रुपये का ताना प्रोड्यूसर ने उन्हें कई बार मारा. बाद में किशोर कुमार को जब ये बात पता चली तो उन्होंने इस गाने के आखिर में वही बात कही 'अरे बजाओ रे बजाओ, पूरी ईमानदारी से बजाओ 50 हजार खर्चा कर दिए' लेकिन इसी जानबूझकर बदला लेने के लिए की गई गलती के बाद भी ये गाना ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ.

Continue reading on the app

  Sports

Viral Video: अरे आउट नहीं...बुमराह की डॉट बॉल पर कैच समझ खुशी के मारे उछलीं साक्षी, धोनी ने कराया शांत

MS  Dhoni Sakshi Viral video: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जितना रोमांचक था, उतना ही दिलचस्प एक पल स्टैंड्स में भी देखने को मिला। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ वीआईपी बॉक्स में मैच देख रहे थे। इसी दौरान एक मजेदार घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया परवायरल हो रहा।

धोनी सुबह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी में शामिल हुए थे लेकिन शाम को भारत-इंग्लैंड के बड़े मुकाबले को मिस न करने के लिए वे सीधे वानखेड़े पहुंच गए। मैच के दौरान कैमरे कई बार वीआईपी बॉक्स की तरफ घूमते रहे, जहां धोनी मैच का लुत्फ लेते नजर आए।

मैच के 18वें ओवर में यह मजेदार पल सामने आया। इंग्लैंड की पारी के इस अहम ओवर में गेंदबाजी कर रहे थे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। उस समय इंग्लैंड के बैटर जैकब बेथेल और सैम करन क्रीज पर थे और टीम को तेजी से रन चाहिए थे।

ओवर की पहली ही गेंद पर बुमराह ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसे करन ने हल्का सा वापस गेंदबाज की तरफ खेल दिया। स्टैंड्स में बैठीं साक्षी धोनी को लगा कि भारत को विकेट मिल गया है और वे तुरंत उछलकर जश्न मनाने लगीं।हालांकि गेंद जमीन पर टप्पा खाकर बुमराह तक पहुंची थी, यानी बल्लेबाज आउट नहीं था। पीछे बैठे धोनी ने तुरंत साक्षी को शांत रहने का इशारा किया और बताया कि यह विकेट नहीं है। दोनों के बीच यह हल्का-फुल्का पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

मैदान पर भी यह ओवर भारत के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। बुमराह ने इस ओवर में सिर्फ 6 रन दिए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया। इसके बाद अगले ओवर में हार्दिक पंड्या ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 9 रन दिए।

इस दबाव का नतीजा यह रहा कि इंग्लैंड आखिरी ओवरों में जरूरी रन नहीं बना सका और भारत ने रोमांचक मुकाबले में 7 रन से जीत दर्ज कर ली। मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीत का श्रेय बुमराह को दिया। उन्होंने कहा, 'हम सब जानते हैं कि बुमराह क्या कर सकते हैं। उन्होंने एक बार फिर मुश्किल वक्त में जिम्मेदारी ली और मैच को हमारे पक्ष में मोड़ दिया।'

वानखेड़े में भारत की इस जीत के साथ-साथ स्टैंड्स में धोनी और साक्षी का यह हल्का-फुल्का पल भी फैंस के लिए यादगार बन गया।

Fri, 06 Mar 2026 09:33:59 +0530

  Videos
See all

ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी का ईरान पर बड़ा दावा! #elnaaznorouzi #iran #iranvsisrael #khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:45:00+00:00

Iran Israel War: अमेरिका ने ईरान के एयरक्राफ्ट हैंगर पर किया हमला #israeliranconflict #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:45:34+00:00

Iran Israel War: इजरायल ने तबाह किया तेहरान का स्टेडियम #israeliranconflict #shorts #iranattacks #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:44:17+00:00

Superfast News: ईरान युद्ध पर 25 बड़ी खबरें | US, Israel attack Iran Updates | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-06T04:43:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers