Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: आज का दिन धोखाधड़ी से भरा होगा! कन्या राशि को होगा पैसों का नुकसान, मिथुन राशि वाले विवाद से बचें, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 August 2026: आज यानी 6 अगस्त 2026, गुरुवार को राशिचक्र की सभी राशियों को लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज सावन मास की अष्टमी तिथि है. आज नक्षत्रों की बात करें तो भरणी नक्षत्र रहने वाला है. गुरुवार के दिन भगवान हरि विष्णु की विशेष कृपा और धृति योग का प्रभाव हर राशि पर होगा. ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक,  आज का दिन करियर, व्यापार, शिक्षा और आर्थिक समृद्धि के दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है. आज शूल योग रहेगा और विष्टि करण रहने वाला है. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 6 अगस्त 2026 (Today Horoscope 6 August 2026)

1.मेष राशि 

मेष राशि के लोगों को आज अचानक धन लाभ होगा. आज देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज नौकरी, रोजगार के लिए दिन अच्छा है. कर्ज से मुक्ति मिलेगी और लाभकारी योजनाएं बनेंगी. आज रोग और शत्रु शांत रहेंगे. व्यापार, निवेश, नौकरी लाभकारी रहेंगे. समय अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 8 
लकी रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों की समस्याओं का समाधान आज होने वाला है. धन लाभ का योग बन रहा है. संतान की चिंता समाप्त होगी और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. निवेश, व्यापार और नौकरी लाभ देंगे. आपकी यात्रा मंगलकारी रहेगी और रोग-शत्रु शांत रहेंगे.

सावधानी- अपने समय का सदुपयोग करें
उपाय- सफेद वस्त्र दान करें
पत्नी और मां का सम्मान करें    
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व

3.मिथुन राशि 

मिथुन राशि के लोगों को आज वाद-विवाद से बचना चाहिए. इन्हें यात्रा और मित्रों से लाभ प्राप्त होगा. आज राजनीतिज्ञों के लिए श्रेष्ठ समय है. नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है. नए व्यापार से लाभ मिल सकता है. आर्थिक निवेश सोच-समझकर करें.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण रखें
हरा वस्त्र दान करें 
जरूरतमंद की मदद करें
शुभ अंक -6
शुभ रंग --पीच कलर
लक मीटर-6

4.कर्क राशि

आज का दिन कर्क राशि वाले लोगों को राजनीतिक लाभ देने वाला होगा. इन्हें आज दूर देश की यात्रा करनी होगी. आज कार्य विस्तार की योजना बनेगी और संपत्ति से लाभ होगा. नौकरी के अनुकूल परिणाम होंगे. आज अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी.

सावधानियां- शेयर में पूंजी निवेश से बचें
उपाय- मोती और चांदी दान करें 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि 

सिंह राशि के लोगों को अपने आलस्य का परित्याग करना चाहिए. आपका मनोबल बढ़ेगा और कार्य में मन लगाना श्रेयस्कर रहेगा. पराक्रम से लाभ और सम्मान बढ़ेगा. परीक्षा में सफलता मिलेगी. आज आवेश में कोई काम न करें.

सावधानियां- पिता से वाद विवाद न करें
गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- लाल चंदन भगवान सूर्य को चढ़ाएं
लाल कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

6.कन्या राशि 

कन्या राशि के लोगों को आज बड़े काम को करने से पहले सलाह और मशवरा करने से लाभ मिलेगा. निवेश और नौकरी में लाभ होगा. आपकी यात्रा मंगलकारी होगी. आज जोखिम न उठाएं और आज आपके शत्रु शांत रहेंगे. लाभदायक समाचार मिलेंगे.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- गौशाला में हरा चारा दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 7

7.तुला राशि 

इस राशि के लोगों का आज यश कीर्ति में वृद्धि होने का योग है. व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं. आज बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. पदोन्नति का योग बन रहा है. आपको यात्रा से लाभ होगा. आज नए रोजगार से लाभ मिलेगा.

सावधानी- रोग और शत्रु से सावधानी बरतें
उपाय- सफेद कपड़ा दान करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के लोगों को आज अपने पराक्रम से लाभ होगा. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग बन रहा है. आज व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे. विद्यार्थी की सफलता का समय चल रहा है. आज यात्रा हो सकती है और स्थायी संपत्ति के मामलों से लाभ मिलेगा.

सावधानी- अतिविश्वास नुकसानदायक हो सकता है
उपाय- हनुमान कवच का पाठ करें
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 7

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को आज अपने व्यापार और निवेश में जोखिम से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आपके विरोधी परास्त होंगे. आज कार्य में मित्रों की मदद से सफलता मिलेगी. संतान लाभ का योग बन रहा है.

सावधानी- नया कार्य करने से बचें
उपाय - गुरु माता को नया वस्त्र दें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी 
लक मीटर- 7

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज मान सम्मान में वृद्धि का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होंगे. आपको यात्रा से लाभ मिलेगा और 
व्यापार में निवेश से लाभ से लाभ मिल सकता है. आज इंटरव्यू की कॉल आ सकती है. आज अपनी वाणी पर संयम रखें. 

सावधानियां-तेज गति में गाड़ी न चलाएं
उपाय- ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आपका मनोबल बढ़ेगा और विरोधियों से कष्ट मिल सकता है. आज मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें 
उपाय- काली वस्तु का दान करें
पक्षियों को दाना खिलाएं 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुए काम पूरे होते दिखेंगे. आपकी योजनाएं लाभ देंगी. आज रुका हुआ धन वापस आएगा. आज निवेश लाभकारी रहेगा. दिनभर भागदौड़ बनी रहेगी. कार्यों में सफलता मिलेगी.

सावधानी - सलाह के बाद निवेश करें
उपाय- पीले वस्तु का दान करें
भगवान विष्णु की आराधना करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 9

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, त्योहार पर पड़ सकता है असर! जानें शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 6 August 2026: गुरुवार के दिन आडल योग सबसे ज्यादा प्रभावी रहने वाला है, पढ़ें दैनिक पंचांग में शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 6 August 2026: आज यानी 6 अगस्त 2026, गुरुवार को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रहने वाली है. तिथि का समापन शाम 6:52 पर होगा. इसके बाद नवमी तिथि का प्रारंभ होगा. आज के दिन आडल योग प्रभावी रहेगा. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से दिन शुभ फल देने वाला साबित होगा. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहने वाला है. आज गण्ड योग और फिर विष्टी योग रहेगा. चलिए अब पढ़ते हैं पूरा पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 6 अगस्त 2026

  • तारीख-6 अगस्त 2026 
  • दिन- गुरुवार
  • तिथि- अष्टमी
  • नक्षत्र- भरणी
  • सूर्योदय- सुबह 5:44 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 7:08 बजे 
  • करण- बालव, कौलव
  • चंद्रमा- मेष राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 12:00 से दोपहर 12:53 तक
  • राहुकाल- 2:07 से दोपहर 3:47 तक
  • दिशा शूल- दक्षिण
  • दिशा शूल उपाय- घर से दही या गुड़ खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का साया, त्योहार पर पड़ सकता है असर! जानें शुभ मुहूर्त

आज का महामंत्र

ऊं बृं बृहस्पतये नम:

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर मेष राशि में सुबह 01 बजकर 53 मिनट तक उसके बाद वृषभ राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 5 बजकर 44 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 07 बजकर 08 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 06 अगस्त रात 11:46 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 07 अगस्त को दोपहर 12:56 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:20 मिनट से सुबह 05:03 मिनट तक
  • अमृत काल- दोपहर 03:38 मिनट से शाम 05:10 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 से दोपहर 12:53 तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- दोपहर 2:07 से दोपहर 3:47 तक

यम गण्डक- सुबह 05:45 बजे से सुबह 07:26 बजे तक रहेगा

गुलिक काल- सुबह 09:06 मिनट से सुबह 10:46बजे तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 10:13 बजे से सुबह 11:07 और दोपहर 03:34 बजे से शाम 0:.26 बजे तक.

आज नवग्रहों की स्थिति

  1. सूर्य-कर्क राशि में 
  2. चंद्रमा-मेष राशि में 
  3. मंगल-मिथुन राशि में
  4. बुध-कर्क राशि में 
  5. गुरु-कर्क राशि में
  6. शुक्र-कन्या राशि में
  7. शनि- वक्री अवस्था में मीन राशि में
  8. राहु- कुंभ राशि में
  9. केतु- सिंह राशि में

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Hariyali Amavasya 2026: 11 या 12 अगस्त, कब मनाई जाएगी हरियाली अमावस्या? जानें वृक्षारोपण, तर्पण और दान का महत्व

Continue reading on the app

  Sports

शेख हसीना और शाकिब-अल-हसन के बीच क्या रिश्ता? पूर्व बांग्लादेशी कप्तान के घर क्यों लगाई गई आग? समझें पूरी कहानी

Shakib Al Hasan and Sheikh Hasina relation: शाकिब-अल-हसन के उदय और पतन की कहानी बहुत अनोखी है, जो क्रिकेट-राजनीति और सरकारी हिंसा के कॉकटेल से निकलती है. चलिए समझते हैं कि कैसे एक टैलेंटड खिलाड़ी की एक तानाशाही सरकार के साथ मिलीभगत ने बांग्लादेश के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार का करियर खत्म कर दिया. Thu, 6 Aug 2026 07:41:58 +0530

  Videos
See all

Cobra Rescue Viral Video :सांप पकड़ना पड़ा भारी! Viral Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:14:36+00:00

Ranchi Student Protest: भारी बारिश में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, सरकार के खिलाफ हल्ला बोल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T03:11:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers