Responsive Scrollable Menu

चंद्रग्रहण का असर, खंडवा में आज 5 घंटे तक ओंकारेश्वर मंदिर श्रद्धालुओं के लिए रहेगा बंद… जानें कब कर सकेंगे दर्शन

3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण खंडवा स्थित ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के पट दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे. ग्रहण के बाद मंदिर के शुद्धिकरण और सफाई के पश्चात रात 8 बजे से श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया समय-चक्र जारी कर दिया है.

Continue reading on the app

Chandra Grahan 2026: ग्रहण काल में चमकेगी किस्मत या बढ़ेंगी परेशानियां? जानें राशि के अनुसार उपाय

Lunar Eclipse 2026: साल 2026 की शुरुआत खगोलीय और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद हलचल वाली होने जा रही है. मार्च के महीने में ही साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. सबसे खास बात यह है कि यह ग्रहण होली के त्योहार के इर्द-गिर्द पड़ रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है. ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि 3 मार्च को लगने वाला यह ग्रहण आपकी किस्मत चमकाएगा या चुनौतियां बढ़ाएगा?

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड के खिलाफ तबाही मचा सकते हैं जसप्रीत बुमराह, इस दिग्गज ने दी टीम इंडिया को अहम सलाह

टीम इंडिया गुरुवार, 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल खेलना है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना होगा जिससे भारत फाइनल में पहुंच सकता है। दरअसल, दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने कहा कि भारत को फाइनल में जगह बनाने के लिए बुमराह को शुरुआत में ही विकेट चटकाने होंगे। 

भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ये मुकाबला खेला जाएगा। जहां बुमराह 50 से ज्यादा आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इसका फायदा उन्हें उठाना होगा और शुरुआत में ही विकेट चटकाकर इंग्लैंड को पीछे धकेलना होगा।  

बता दें कि, मुंबई में एक इवेंट के दौरान सुनील गावस्कर ने कहा कि, जसप्रीत बुमराह के बारे में आप जो देखते हैं वह ये है कि वह अपने गेम में छोटे-छोटे बदलाव करते रहते हैं। जब उन्होंने शुरुआत की, तो वे ज्यादातर दाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए इनस्विंग बॉलर थे और इसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर ले जाते थे, लेकिन 2018 में इंग्लैंड में उन्होंने दिखाया कि वे इसे बाएं हाथ के बल्लेबाजों की तरफ और दाएं हाथ के बल्लेबाजों से दूर ले जा सकते हैं। तब से स्लो बाउंसर, स्लो यॉर्कर वे बस कुछ न कुछ जोड़ते रहते हैं। 

साथ ही भारतीय दिग्गज ने आगे कहा कि, ज्यादातर बॉलर आपको कोई छोटा सा इशारा देते हैं- कंधे उचकाना, शर्ट झटकना- कुछ ऐसा जिससे आपको पता चल जाए कि क्या होने वाला है। जैसे आंद्रे आगासी ने बोरिस बेकर की जीफ की पोजिशन से उनकी सर्व चुनने के बारे में लिखा था लेकिन बुमराह आपको कुछ नहीं देते। रन-अप में कोई बदलाव नहीं एक्शन में कोई बदलाव नहीं और क्योंकि वह क्रीज पर वाइड जाते हैं तो आपको लगता है कि गेंद अंदर आ रही है। और वह दूर चली जाती है। इसलिए वह तीनों फॉर्मेट में इतने जबरदस्त है। 

बुमराह ने जनवरी में इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 साल पूरे किए। अब लंबे समय से टीम इंडिया के मेन बॉलर बने हुए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8मैच में भी कमाल की गेंदबाजी की थी। वहीं अब इंग्लैंड के खिलाफ गावस्कर ने कहा कि, मुझे लगता है कि उसे पावरप्ले में कम से कम दो ओवर फेंकने चाहिए। अगर वह जॉस बटलर, फिल साल्ट या हैरी ब्रूकको जल्दी आउट कर लेता है तो वह इंग्लैड की बैटिंग की कमर तोड़ देगा।  

Tue, 03 Mar 2026 14:29:00 +0530

  Videos
See all

Israel Vs Iran | Holi Celebration | ज्ञान Vs अंधविश्वास Vs विज्ञान ..Lunar Eclipse का सच क्या है ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:33:42+00:00

#holi2026: मथुरा में लोगों ने होली पर जमकर उड़े रंग! | #shorts #mathura #holicelebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:31:39+00:00

#shorts: होली उत्सव में ममता दीदी ने खेला डांडिया! | #viralvideo #mamatabanerjee #holi2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:38:46+00:00

US-Israel-Iran War Update: जारी है महायुद्ध! | Khamenei | Netanyahu I Trump I Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T09:37:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers