3 March 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
3 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 3 मार्च 2026, मंगलवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जो शाम 5 बजकर 07 मिनट तक रहेगी। इसके बाद प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
तिथि
पूर्णिमा – सायं 05:07 बजे तक
सूर्योदय और सूर्यास्त
- सूर्योदय – प्रातः 06:45 बजे
- सूर्यास्त – सायं 06:23 बजे
चंद्रोदय और चंद्रास्त
- चंद्रोदय – सायं 06:22 बजे
- चंद्रास्त – नहीं (आज चंद्रास्त नहीं होगा)
नक्षत्र
मघा नक्षत्र – प्रातः 07:31 बजे तक, इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ
करण
- बव – सायं 05:07 बजे तक
- बालव – 04 मार्च प्रातः 04:54 बजे तक
योग
सुकर्मा योग – प्रातः 10:25 बजे तक
पक्ष
शुक्ल पक्ष
वार
मंगलवार
हिन्दू संवत विवरण
- शक संवत – 1947 (विश्वावसु)
- विक्रम संवत – 2082 (कालयुक्त)
- गुजराती संवत – 2082 (पिङ्गल)
- चंद्र मास – फाल्गुन (पूर्णिमांत एवं अमांत दोनों परंपराओं के अनुसार)
आज के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:06 से 05:56 बजे तक
- अभिजित मुहूर्त – दोपहर 12:11 से 12:57 बजे तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 02:30 से 03:17 बजे तक
- गोधूलि मुहूर्त – सायं 06:21 से 06:45 बजे तक
- निशिता मुहूर्त – 04 मार्च रात्रि 12:09 से 12:58 बजे तक
- अमृत काल – 04 मार्च प्रातः 01:13 से 02:49 बजे तक
आज के अशुभ मुहूर्त
- दुर्मुहूर्त – प्रातः 09:05 से 09:51 बजे तक तथा रात्रि 11:19 से 04 मार्च 12:09 बजे तक
- राहुकाल – दोपहर 03:28 से 04:56 बजे तक
- यमगण्ड – प्रातः 09:40 से 11:07 बजे तक
- गुलिक काल – दोपहर 12:34 से 02:01 बजे तक
चंद्र ग्रहण का प्रभाव
आज वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं और देव प्रतिमाओं को स्पर्श नहीं किया जाता। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। ग्रहण के दौरान मंत्र जाप, ध्यान और आध्यात्मिक साधना करना शुभ माना जाता है, जबकि विवाह, गृह प्रवेश, नया व्यापार आरंभ या अन्य मांगलिक कार्य टालने चाहिए।
Mulank Rashifal (3 मार्च 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा मंगलवार का दिन
3 March ka Ank Rashifal: आज 3 मार्च है और दिन मंगलवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 03/03/2026, 3+0+3+2+0+2+6 =16 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 है, जिसका जोड़ 7(1+6=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 के स्वामी केतु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का मंगलवार यानी 3 मार्च का अंक राशिफल।
मूलांक 1
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अपने निर्णयों पर दृढ़ रहने का संकेत देता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। यदि ये लोग अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाएं, तो सफलता सुनिश्चित हो सकती है। अहंकार से बचना और टीमवर्क को महत्व देना लाभदायक रहेगा।
मूलांक 2
मूलांक 2 वालों को अपने रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। भावनात्मक निर्णय लेने से बचना उचित रहेगा। रचनात्मक क्षेत्रों में कार्य करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। धैर्य और शांत स्वभाव इनके लिए सफलता की कुंजी रहेगा।
मूलांक 3
आज का दिन अंक ज्ञान, विस्तार, शिक्षा और अभिव्यक्ति का प्रतीक है। इस दिन जन्म लेने वाले लोग बुद्धिमान, अभिव्यक्तिशील और सामाजिक होते हैं। नई योजनाएं शुरू करने का उत्तम समय हो सकता है। शिक्षा, लेखन, प्रबंधन या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को उन्नति मिल सकती है। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से बड़े लक्ष्य प्राप्त हो सकते हैं।
मूलांक 4
मूलांक 4 वालों के लिए यह समय योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने का संकेत देता है। अचानक परिवर्तन से घबराने की आवश्यकता नहीं है। यदि ये लोग धैर्य और मेहनत बनाए रखें, तो लंबे समय में सफलता निश्चित है। वित्तीय मामलों में सावधानी बरतना लाभदायक रहेगा।
मूलांक 5
आज के दिन नए अवसर मिल सकते हैं, विशेषकर व्यापार, मीडिया या यात्रा से जुड़े क्षेत्रों में। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नई योजनाएं बनाते समय अनुभव का उपयोग करना आवश्यक होगा। यह समय नए संपर्क बनाने और कौशल विकसित करने के लिए अनुकूल रहेगा।
मूलांक 6
मूलांक 6 प्रेम, सौंदर्य और जिम्मेदारी का प्रतिनिधित्व करता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। कला, डिजाइन, संगीत या फैशन से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निवेश करना चाहिए। रिश्तों में मधुरता बनाए रखने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
मूलांक 7
मूलांक 7 वालों को आत्मचिंतन और ज्ञान प्राप्ति के अवसर मिल सकते हैं। यह समय आंतरिक विकास का है। यदि ये लोग अपने विचारों को सकारात्मक दिशा दें, तो जीवन में स्पष्टता आएगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना और नियमित दिनचर्या अपनाना आवश्यक रहेगा।
मूलांक 8
मूलांक 8 वालों को अपने कार्यों में ईमानदारी और संतुलन बनाए रखना चाहिए। मेहनत का फल धीरे-धीरे मिलेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। दीर्घकालिक योजनाएं बनाकर कार्य करना लाभकारी रहेगा। धैर्य और संयम से सफलता संभव है।
मूलांक 9
मूलांक 9 वालों के लिए यह समय सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहने का हो सकता है। इनकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रेरित कर सकती है। क्रोध और आवेग पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। यदि ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाया जाए, तो बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi























