Responsive Scrollable Menu

इजराइल-ईरान जंग, यूएई से 4 फ्लाइट भारत पहुंचीं:PM मोदी ने 48 घंटे में 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से बात की; कश्मीर में लगातार दूसरे दिन प्रदर्शन

इजराइल-ईरान जंग का आज चौथा दिन है। राहत की बात यह रही कि सोमवार देर रात UAE में फंसे भारतीय लौट आए। उन्हें लेकर दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु 4 फ्लाइट पहुंचीं। मिडिल ईस्ट के हालात और खामेनेई की मौत के बाद दुनियाभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में भी कश्मीर से लेकर कोच्चि तक शिया समुदाय ने प्रदर्शन किए। कश्मीर में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। हालांकि भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों के लिए अलर्ट रहने के लिए कहा है। इधर, एविएशन कंपनी इं​डिगो 3 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के ​लिए 10 स्पेशल राहत उड़ानें चलाएगी। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए उड़ान शुरू कर रही है। इस बीच, अबू धाबी की एतिहाद, दुबई की एमीरात और फ्लाईदुबई ने चुनिंदा उड़ानें शुरू कर दी हैं। अबू धाबी एयरपोर्ट से एतिहाद की 15 उड़ानें इस्लामाबाद, पेरिस, एम्सटर्डम, मुंबई, का​हिरा, लंदन के लिए रवाना हुईं। पहले एक तस्वीर राहत की… पीएम मोदी की 48 घंटे में 5 प्रमुख राष्ट्राध्यक्षों से हालात पर चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों की सुरक्षा को लेकर पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुखों से बात की। सबसे पहले उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की। हवाई हमलों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर चर्चा की। इनके अलावा बहरीन के किंग हमाद ​बिन अल खलीफा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद ​बिन सलमान और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला बिन अल-हुसैन से फोन पर बात की। पीएम ने इन सभी देशों के नेताओं से कठिन घड़ी में साथ देने की बात कही। कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस भी छोड़ी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। शोपियां, बारामूला, बांदीपोरा में लोगों ने बाजार बंद रखा। खामेनेई की मौत पर कश्मीर में सबसे ज्यादा प्रदर्शन, 5 तस्वीरें… इजराइल-ईरान जंग का देश-दुनिया पर असर जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना:एमपी के ग्वालियर-खंडवा समेत 11 जिलों में पारा 33°C के पार, राजस्थान में न्यूनतम तापमान 23°C

उत्तराखंड में होली के बाद बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 7 मार्च को 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाके शामिल हैं। मध्य प्रदेश में मार्च के पहले दिन रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी हुई। धार, गुना, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, श्योपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, सतना, सिवनी में तापमान 33 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। राजस्थान में तापमान चढ़ने से दिन के साथ-साथ अब रात में भी गर्मी बढ़ने लगी है। अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 से 7 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज हो रहा है। बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम की दो तस्वीरें… अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम…

Continue reading on the app

  Sports

बल्ला बाएं हाथ में, गेंद दाएं हाथ में... क्रिकेट के वो 4 धुरंधर, जिन्होंने डेब्यू मैच में ठोक दिया शतक

4 cricketers who batted left hand but bowled right hand: बाएं हाथ का जादूगर बल्लेबाज और दाएं हाथ का चतुर गेंदबाज. क्रिकेट के मैदान पर यह 'रेयर' कॉम्बिनेशन हमेशा से ही कप्तानों का तुरुप का इक्का रहा है. सौरव गांगुली, सुरेश रैना और रॉबिन सिंह जैसे सितारों ने इस अनोखे टैलेंट से दशकों तक राज किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के 4 ऐसे भी दिग्गज खिलाड़ी हैं जिन्होंने इसी 'लेफ्ट-राइट' स्टाइल के साथ अपने डेब्यू टेस्ट में ही शतकीय धमाका कर इतिहास रच दिया था? जानिए 'दादा' से लेकर एलिस्टर कुक तक, उन 4 क्रिकेटरों की पूरी कहानी जिन्होंने अपने पहले ही मैच में दुनिया को अपना मुरीद बना लिया. Thu, 5 Mar 2026 17:25:06 +0530

  Videos
See all

Iran Destroy US Radar : ईरानी Drone ने अमेरिकी रडार को चंद कैसे किया ध्वस्त ? Explainer | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:12:01+00:00

Iran ने Azerbaijan पर किया हमला #azerbaijan #israeliranwar #middleeastconflict #shortsviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:03:44+00:00

Khamenei Death Live Updates : खामेनई के 'वो' आखिरी 7 सेकेंड...| Israel Attack On Iran |Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:16:35+00:00

Iran Vs Israel Conflict | ईरान पर हमला कर Donald Trump फंस गए या विश्व को फंसा दिया ? | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-05T12:11:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers