Responsive Scrollable Menu

जालंधर के युवक ने बताया रूस का एक्सपीरिएंस:फल तोड़ने की नौकरी बता एजेंट ने भेजा; अब जंगल में फंसा, गंदा कमरा, टूटे बैड; 5 VIDEO डाले

जालंधर से रूस गए एक युवक ने ट्रैवल एजेंट की ठगी का पर्दाफाश कर आपबीती सुनाई है। युवक ने दिल्ली एयरपोर्ट से मॉस्को पहुंचने तक के 5 वीडियो में अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- कोई भी एजेंट के चक्कर में फंसकर रूस मत आना। हमें यहां जंगल में छोड़ दिया है। अब समझ नहीं आ रहा है कि कहां जाएं? एजेंट ने जो वादे किए, वे हकीकत में बहुत बुरे निकले। युवक ने वीडियो में बताया कि उसका नाम आकाशदीप है। वह जालंधर के रामनगर का रहने वाला है। 15 जून 2026 को वह दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर मॉस्को पहुंचा था। उसे जालंधर के ही एजेंट पवन कुमार ने यहां भेजा। उसने कहा था कि मॉस्को में फल तोड़ने का काम है। इसके मोटे पैसे मिलेंगे। रहने को AC कमरे और बढ़िया खाना मिलेगा। युवक का आरोप है कि एजेंट का आदमी उसे जंगल के बीच बने कबाड़खाने जैसे घर में छोड़ गया है। उसके साथ हरियाणा और राजस्थान के भी युवक हैं। बाथरूम जैसे एक कमरे में 10 लोग सो रहे हैं। उसने कहा कि किसी एजेंट पर भरोसा मत करो। ये युवकों को झांसा देकर रूसी सेना में भर्ती करवा रहे हैं। जानिए, युवक ने वीडियोज में अपना क्या एक्सपीरिएंस बताया युवक ने रहने की जगह के ये PHOTOS दिखाए यहां देखिए, युवक के बनाए पांचों वीडियो 1. दिल्ली से मॉस्को की फ्लाइट में वीडियो बनाया 2. जंगल में फंसने का हाल बताया 3. रास्ते में जहां रुके, उस जगह को दिखाया 4. कबाड़ जैसी जगह में रुके, माहौल और टॉयलेट दिखाया 5. छोटा सा कमरा दिखाया, जिसमें सभी युवक ठहरे हैं ॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… महिला डॉक्टर ने शादीशुदा होकर खुद को बताया सिंगल:जालंधर में पासपोर्ट बनाया, गुपचुप कनाडा भागी, पति बोला- गहने-कैश भी ले गई जालंधर की एक महिला डॉक्टर (डेंटिस्ट) ने शादीशुदा होने के बावजूद पासपोर्ट दफ्तर में खुद को अविवाहित बताकर नया पासपोर्ट बनवा लिया और कनाडा चली गई। पति का आरोप है कि पत्नी घर से नकदी और गहने लेकर गई और सरकारी दस्तावेजों में गलत जानकारी देकर पासपोर्ट हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

PM मोदी की पोस्ट हटाने पर जुकरबर्ग ने माफी मांगी:रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, गाड़ी का बीमा नहीं तो पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा

कल की बड़ी खबर Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग से जुड़ी रही। बुधवार को पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के मामले में भारत सरकार से माफी मांगी है। वहीं RBI ने ब्याज दर को 5.25% पर बरकरार रखा है। इसके मायने हैं कि नए लोन की तरह मौजूदा लोन और EMI भी सस्ती नहीं होंगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. PM मोदी की पोस्ट हटाने पर जुकरबर्ग ने माफी मांगी: कंपनी ने माना चाइल्ड पोर्न कंटेंट और डीप फेक रोकने में भी नाकाम रहे Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने बुधवार को पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के मामले में भारत सरकार से माफी मांगी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी PTI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से दी है। कंपनी ने यह भी माना कि उसके प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल, डीपफेक और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी चूक हुई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. अगले 2 महीने सस्ता लोन नहीं, EMI भी नहीं घटेगी: RBI गवर्नर बोले- दुनिया में उथल-पुथल से महंगाई बढ़ी; ब्याज दर 5.25% पर बरकरार अगर आप घर, गाड़ी या पर्सनल जरूरत के लिए सस्ते लोन का इंतजार कर रहे हैं, तो फिलहाल ये उम्मीद पूरी नहीं हो सकेगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि RBI ने ब्याज दर को 5.25% पर बरकरार रखा है। इसके मायने हैं कि नए लोन की तरह मौजूदा लोन और EMI भी सस्ती नहीं होंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. गाड़ी का बीमा नहीं तो पेट्रोल-डीजल न मिले:सुप्रीम कोर्ट का निर्देश- नई कारों का बीमा 4 और बाइक के लिए 6 साल का हो जिस गाड़ी का थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस नहीं है, तो उसे पेट्रोल-डीजल ना दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह पायलट प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके तहत बीमा न होने पर पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों को फ्यूल देने से मना कर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने इसके साथ ही नई गाड़ियों के लिए अनिवार्य थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस की समय सीमा भी बढ़ा दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. प्लास्टिक के नोट अप्रैल-मई 2027 में आएंगे:RBI गवर्नर बोले- कम मूल्य वाले नोटों से शुरुआत होगी, ये 30 साल तक चलेंगे पॉलीमर यानी प्लास्टिक के नोट अगले साल अप्रैल-मई के बीच लॉन्च होंगे। यह जानकारी RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी, यानी MPC की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि शुरुआत में कम वैल्यू के पॉलीमर करेंसी नोट जारी किए जाएंगे। इनका मार्केट में सर्कुलेशन और इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. चांदी ₹5,927 बढ़कर ₹2.25 लाख किलो पर पहुंची:10 ग्राम सोने का दाम ₹2,760 बढ़कर ₹1.46 लाख हुआ, इस साल 13 हजार महंगा हो चुका सोने-चांदी की कीमत में आज यानी 5 अगस्त को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 5,927 रुपए बढ़कर 2.25 लाख रुपए पर पहुंच गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 2,760 रुपए बढ़कर 1.46 लाख रुपए पर पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 6. लोकसभा में 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026' पास:डिजिटल और वर्चुअल बैंकिंग रिकॉर्ड कोर्ट में सबूत माने जाएंगे, अंग्रेजों के जमाने का कानून खत्म होगा लोकसभा ने आज यानी 5 अगस्त को 'बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026' को मंजूरी दे दी। इस नए कानून के लागू होने के बाद अब बैंकिंग के डिजिटल और वर्चुअल रिकॉर्ड्स को अदालत में ठोस सबूत माना जाएगा। यह बिल अंग्रेजों के जमाने के पुराने कानून की जगह लेगा। इसका मुख्य मकसद देश के तेजी से बदलते डिजिटल बैंकिंग सिस्टम को कानूनी सुरक्षा और मान्यता देना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 7. एयर इंडिया के नए CEO बने टेवोल्डे गेब्रेमैरियम:कैंपबेल विल्सन की जगह ली, इथियोपियन एयरलाइंस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर रह चुके एयर इंडिया ने टेवोल्डे गेब्रेमैरियम को अपना नया चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर यानी MD यानी नियुक्त किया है। यह फैसला पूर्व सीईओ कैंपबेल विल्सन के इस्तीफे और एयरलाइन के घाटे से उबरने की धीमी रफ्तार के बीच लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी तोड़ेंगे मेरा विश्व रिकॉर्ड...टी20 में इतिहास रचने के बाद जोस बटलर की गर्जना, पोलार्ड का रिकॉर्ड धुआं-धुआं

Jos Buttler on Vaibhav Sooryavanshi: जोस बटलर ने 'द हंड्रेड' में वेल्श फायर के खिलाफ नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. वह 14,833 रनों के साथ टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कायरन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए बड़ी भविष्यवाणी की. बटलर के अनुसार, भविष्य में उनका यह महारिकॉर्ड सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही तोड़ सकते हैं. Thu, 6 Aug 2026 06:31:03 +0530

  Videos
See all

पंजाब कांग्रेस में नया पोस्टर वॉर शुरु #shorts #viral #ytshorts #panjab #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T02:21:35+00:00

Dilip Ghosh Big Statement: "बांग्लादेश-पाकिस्तान जैसे आतंकी देश पड़ोस में, चिंता का विषय! | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T02:22:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers