Kark Rashifal : कर्क राशि में आज बनेगा गंड योग, रुके काम पकड़ेंगे रफ्तार, नए समझौतों का दिन
Aaj Ka Kark Rashifal 6 August 2026 : आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. भरणी नक्षत्र और गंड योग का प्रभाव पूरे दिन बना रहेगा. कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा. चंद्रमा मेष राशि में विराजमान होने से ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. नैनीताल के ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी लोकल 18 से बताते हैं कि आज कठिन परिस्थितियों में भी संतुलित निर्णय लेने की जरूरत है. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे. लव लाइफ में किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर करने का मौका मिलेगा. विवाहित जातकों के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा. नए ग्राहकों से संपर्क बढ़ेगा. पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग हैं. घर का माहौल सुखद बना रहेगा.
Aaj Ka Mesh Rashifal : मेष राशि वालों सावधान, शनि आज लेगा परीक्षा, रुका धन वापस मिलेगा
Aaj Ka Mesh Rashifal 6 August 2026 : मेष राशि के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से खास रहेगा. कार्यों में तेजी आएगी. जल्दबाजी से बचें. सोच-समझकर कदम उठाना अधिक लाभकारी होगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से लेकर 12:53 मिनट तक रहेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज आपके लिए नए अवसर के द्वार खुल सकते हैं. उत्साह के साथ-साथ धैर्य बनाए रखें. शनि आपके अनुशासन की परीक्षा ले सकता है. आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. भूमि, भवन और दीर्घकालीन निवेश कर सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18







