Apple iPhone 18: 2026 में लॉन्च नहीं होगा iPhone 18? इस वजह से फैन्स को करना होगा लंबा इंतजार
Apple iPhone 18: एप्पल आईफोन बड़े बदलाव की तैयारी कर रहा है. ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी न केवल एडवांस टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, बल्कि बाजार की डिमांड के अनुसार, कई अन्य लॉचिंग में जुटी है. ऐसा बताया आईफोन 18 के एडवांस वर्जन के साथ पहला फोल्डेबल आईफोन भी जल्द बाजार में आने वाला है.
आईफोन को लेकर ऐसी बातें सामने आ रही है कि वह एआई के क्षेत्र में पिछड़ने को लेकर आलोचना देखने को मिल रही है. एप्पल धीमी गति से चलने के बजाए अपनी रफ्तार को तेज कर रहा है. आईफोन एयर और नए डिजाइन वाले आईफोन 17 प्रो मॉडल के लॉन्च करने के साथ बीते सितंबर में आईफोन के संपूर्ण पुनर्विकास की शुरुआत हुई. अब, एप्पल लगातार तीन सालों तक बड़े अपडेट करने वाला है.
अब यह सिलसिला खत्म होने वाला है
एप्पल का पहला चरणबद्ध रिलीज हो चुका है. एक दशक से ज्यादा समय तक हर शरद ऋतु में नए आईफोन नियमित से रूप से आते रहते हैं. मगर अब सिलसिला खत्म होने वाला है. गुरमन के अनुसार, 2026 से शुरू होकर Apple अपने iPhone 18 लाइनअप को दो लॉन्च विंडो में विभाजित होगा.
iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है
2026 की सितंबर और अक्टूबर की शुरुआत में कंपनी प्रो मॉडल (iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max) और अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. 2027 के अंत तक Apple नियमित iPhone 18 मॉडल, iPhone 18e और संभवतः एक अपडेटेड iPhone Air पेश करने वाला है. अगर सब कुछ योजना के तहत रहता है तो Apple हर साल पांच से छह iPhone मॉडल को लॉन्च करेगा. यह उसने पहले कभी नहीं किया है.
एप्पल अपनी लॉन्च रणनीति क्यों बदल रहा है?
आईफोन लॉन्च इवेंट लंबे वक्त से एप्पल के लिए वर्ष का सबसे बड़ा इवेंट माना गया है. मगर गुरमन की रिपोर्ट के अनुसार, यह मॉडल अब कमजोर पड़ने लगा था. सभी प्रमुख लॉन्च को एक ही सीजन में समेटने से इंजीनियरिंग टीमों पर अत्यधिक बोझ पड़ता था. आपूर्तिकर्ताओं पर दबाव बढ़ गया था और एप्पल का राजस्व केवल एक तिमाही में केंद्रित हो जाता था. 2024 में एप्पल इंटेलिजेंस के असफल लॉन्च ने इस दबाव को और भी उजागर कर दिया.
सॉफ्टवेयर पर खासतौर पर काम हो रहा
गुरमन के अनुसार, आईफोन लॉन्च को राजस्व बढ़ाने पर केंद्रित किया जाएगा. इसके लिए इंजीनियरिंग, मार्केटिंग और डिजाइन टीमों पर दबाव कम किया जाएगा. हर नए डिवाइस को ज्यादा प्रभावी बनाने को लेकर मार्केटिंग पर भी ध्यान दिया जा रहा है. इसके साथ सॉफ्टवेयर पर खासतौर पर काम हो रहा है. इसके साथ OS अपडेट की योजना भी बनाई गई है.
ये भी पढ़ें: Soundbar For TV बना सकता है साउंड एक्सपीरियंस को बेहतरीन
Fact Check: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान के हमले में मौत का दावा झूठा
नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद ईरान ने इजरायल और मिडिल ईस्ट (वेस्ट एशिया) में कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल कर दावा किया जा रहा है कि ईरान के हमले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की […]
The post Fact Check: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की ईरान के हमले में मौत का दावा झूठा appeared first on Vishvas News.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Vishvasnews



















