Responsive Scrollable Menu

Explainer: ‘जेलर 2’ की कमाई 700 करोड़ पार, आखिर रजनीकांत की फिल्म को लेकर ऑडियंस में इतना क्रेज क्यों?

 jailer 2  Success Reasons: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 14 दिन में शानदार कामयाबी हासिल कर ली है. 15 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर से 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रिकॉर्ड कायम कर दिया. इसकी कमाई अभी जारी है. 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद यह तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है. इस फिल्म की कामयाबी के बीच अक्सर एक सवाल भी सामने आ रहा है कि आखिर ‘जेलर 2’ में ऐसा क्या है, जो ऑडियंस को सिनेमाघरों तक इतनी बड़ी संख्या में ला रही है. क्या इसकी वजह सिर्फ रजनीकांत का स्टारडम है, या फिल्म की कहानी, एक्शन, म्यूजिक और दूसरे बड़े सितारों की मौजूदगी भी इसमें अहम भूमिका निभा रही है?   आइए इसे समझते हैं. 

किस बारे में है ‘जेलर 2'?

‘जेलर 2’ साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘जेलर’ का प्रीक्वल है. इसमें रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में आ रहे हैं. टाइगर एक रिटायर्ड जेलर है, जो अपनी पुरानी जिंदगी से दूर फैमिली के साथ शांति से रहना चाहता है. लेकिन उसके पास्ट से जुड़ी घटनाएं उसे दोबारा क्राइम की दुनिया में खींच लाती हैं. पहली फिल्म में टाइगर का सामना वर्मन नाम के अपराधी से हुआ था, जो मंदिरों की मूर्तियों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़ा था. कहानी में टाइगर के बेटे अर्जुन का भी अहम रोल था. अर्जुन पुलिस अधिकारी होने के बावजूद से साठ गांठ कर लेता है. फैमिली को बचाने के लिए टाइगर को बेहद मुश्किल फैसला लेना पड़ा था.

दूसरे पार्ट की आगे कहानी क्या है?

दूसरे पार्ट में कहानी वहीं से आगे बढ़ती है. वर्मन की मौत के बाद उसके नेटवर्क से जुड़े लोग टाइगर को तलाशते हैं. इस नेटवर्क को टाइगर तक पहुंचने और छिपाई गई मूर्तियों का पता लगाने की जिम्मेदारी दिलीप को मिलती है. इस बीच टाइगर अपनी पहचान छिपाकर सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करता है. लेकिन सिचुएशन ऐसी आती है कि उसे फिर अपने पुराने अंदाज में लौटना पड़ता है. फिल्म की कहानी में परिवार को बचाने की कोशिश और अपराधियों से टाइगर की टक्कर दोनों अहम हैं. यानी यह सिर्फ एक्शन की कहानी नहीं, बल्कि एक ऐसे पिता की कहानी भी है जो अपने फैमिली को दोबारा किसी खतरे में नहीं देखना चाहता. हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी और उसके सभी ट्विस्ट जानने के लिए इसे देखना जरूरी है.

रजनीकांत के साथ कौन-कौन से कलाकार हैं?

फिल्म ‘जेलर 2’ की स्टार कास्ट भी इसकी चर्चा की एक बड़ी वजह है. रजनीकांत के साथ रम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और रित्विक जैसे कलाकार अपने पुराने किरदारों में नजर आते हैं. फिल्म में एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडू और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा मोहनलाल, शिवा राजकुमार और जैकी श्रॉफ का कैमियो भी है, जो फिल्म में बेहद अहम है. फिल्म में ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति, जतिन सरना, हक्किम शाहजहां, नामो नारायण और कोट्टायम नजीर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. किसी फिल्म में अगर इतने बड़े कलाकारों का एक साथ नजर आएंगे तो उससे लोगों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ना लाजमी है. रजनीकांत के फैंस के साथ-साथ मोहनलाल और शिवा राजकुमार के फैंस की दिलचस्पी भी अहम रही. 

रजनीकांत का स्टारडम का कितना असर?

रजनीकांत इंडियन फिल्म के उन सितारों में शामिल हैं जिनकी फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले ही चर्चा शुरू हो जाती है. उनके डायलॉग बोलने का अंदाज, स्क्रीन पर एंट्री, एक्शन और खास स्टाइल उनकी पहचान रहे हैं. ‘जेलर 2’ में भी टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार इसी अंदाम में नजर आता है. लेकिन रजनीकांत की पॉपुलर केवल उनके पुराने फैंस तक लिमिटेड नहीं है. उनकी फिल्मों में एक्शन, कॉमेडी और इमोशन का तड़का अक्सर देखने को मिलता है. इससे फिल्म अलग-अलग तरह के दर्शकों को भी इम्प्रेस करने की कोशिश करती है. एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत करीब 40 साल बाद चेन्नई में अपनी फिल्म देखने के लिए फैंस के साथ सिनेमाघर पहुंचे थे. इस बात की चर्चा की भी काफी चर्चा हुई. इससे पता चलता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ था.

क्या पहले पार्ट की कामयाबी मिला फायदा?

‘जेलर’ साल 2023 में रिलीज हुई थी और उसने दुनियाभर में करीब 600 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म में टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया. जिससे फिल्म ने करोड़ों रुपये का करोबार किया. इतना नहीं इसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग फिल्म की कहानी से जुड़े. सीक्वल के लिए अहम रहा, क्योंकि दर्शकों को किरदार और उसकी दुनिया को शुरू से समझने की जरूरत नहीं पड़ती. 

पहली फिल्म के अंत में टाइगर की कहानी के आगे बढ़ने की गुंजाइश भी थी. दूसरे पार्ट में उसी दुनिया के अपराधियों और टाइगर के सामने आने वाले नए खतरों को दिखाया गया है. इस तरह सीक्वल पुरानी कहानी से जुड़ा रहता है, लेकिन उसमें नए किरदार और नई मुश्किलें भी शामिल की गई हैं.

एक्शन, कॉमेडी और म्यूजिक ने खींचा लोगों का ध्यान

‘जेलर 2’ को नेल्सन दिलीपकुमार ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जिनके म्यूजिक की बहुत तारीफ होती है. रजनीकांत की फिल्मों में म्यूजिक यूज अक्सर उनके किरदार की एंट्री और एक्शन को लार्जर दैन लाइफ दिखाने के लिए किया जाता है. फिल्म का जॉनर एक्शन ड्रामा है, लेकिन इसकी कहानी में कॉमेडी और फैमिली से जुड़े इमोशन भी शामिल हैं. अगर किसी फिल्म मेल मिले तो दर्शकों को पसंद फिल्म ज्यादा आकर्षित कर सकती है. 

जेलर 2 का 14वें दिन का कलेक्शन

जेलर 2 लगातार बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड खड़े कर रही है. 14वें दिन फिल्म ने 10,542 के साथ 6.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तमिल भाषा से 3.65 करोड़ रुपये की. इसके बाद तेलुगू और हिंदी से भाषा से 1.50 और 1.20 का बिजनेस हुआ. इसी के साथ इंडिया में जेलर 2 ने 423 करोड़ का नेट कलेक्शन और 495 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं, अगर इसमें ओवर सीजर मार्केट का कलेक्शन मिलाए तो ये आकड़ा 755 करोड़ के पार पहुंच गया है.

 ये भी पढ़ें: Explainer: 'कभी खुशी कभी गम', 'DDLJ' से 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में दिखीं करवा चौथ की झलक

Continue reading on the app

OnePlus लाया दो पावरफुल स्मार्टफोन, इनमें 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा; इतनी है कीमत

OnePlus ने अपने दो धाड़क स्मार्टफोन OnePlus Ace 7 Pro और OnePlus Ace 7 को चीन में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही फोन 9000 एमएएच बैटरी और 200 मेगापिक्सेल मेन रियर कैमरा पैक करते हैं। अंतर बस प्रोसेसर का है। चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...

Continue reading on the app

  Sports

Commonwealth Games 2030: क्रिकेटर से लेकर बैडमिंटन दिग्गज की एंट्री...राहुल द्रविड़ और साइना नेहवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

2030 Commonwealth Games: अहमदाबाद में 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की प्रस्तावित आयोजन समिति में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल को खिलाड़ियों का प्रतिनिधि बनाया गया है. गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी इसकी अध्यक्षता कर सकते हैं. लगभग 12 से 15 सदस्यों वाली इस गैर-लाभकारी समिति में निजी क्षेत्र से जिनल मेहता और अनन्या बिरला को भी शामिल किया गया है. ग्लास्गो के विपरीत अहमदाबाद में खेलों को भव्य रूप देने की तैयारी है, जिसके संचालन पर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. Fri, 30 Oct 2026 22:51:02 +0530

  Videos
See all

गर्मी के बीच मुंबई में बारिश की दस्तक! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T19:38:33+00:00

Shivraj Singh Chouhan : पंचतत्व में विलीन हुईं शिवराज की मां #shivrajsinghchouhan #shivrajsingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-30T19:36:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers