भोपाल में चयनित वर्ग-3 शिक्षकों का फूटा गुस्सा, नियुक्ति पत्र की मांग पर चक्काजाम, थालियां बजाकर जताया विरोध
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्राथमिक शिक्षक वर्ग-3 के मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों ने नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। गुरुवार को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर अभ्यर्थियों ने चक्काजाम कर सड़क पर बैठकर थालियां बजाईं और जमकर नारेबाजी की। जिससे चौराहे पर ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की, तो अभ्यर्थी सड़क पर लेट गये और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर वहीं जमे रहे।
बता दें कि इस प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और अभ्यार्थियों के बीच धक्का-मुक्की और खींचातानी भी हुई। जब पुलिस ने अभ्यार्थियों को हिरासत में लेना शुरू किया तो कुछ प्रदर्शनकारी राष्ट्रगान गाने लगे। इसके अलावा, कार्रवाई के दौरान एक महिला प्रदर्शनकारी रोने लगी और पुलिसकर्मियों से कहा कि आपको कुछ शर्म नहीं आ रही, हमें ऐसे खींचकर ले जा रहे हैं।
इस बीच, एक अन्य महिला प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाते हुये बोली कि आपको दया नहीं आ रही है? हम कई दिनों से सड़क पर हैं, क्या आपको दिखाई नहीं दे रहा कि हम कितने प्रताड़ित हो गए हैं? वहीं, अभ्यर्थियों ने कहा कि नियुक्ति पत्र और जॉइनिंग को लेकर ठोस निर्णय होने तक उनका यह विरोध प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।
कई बार आश्वासन दिया लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं: अभ्यार्थी
अभ्यार्थियों का कहना है कि वे सभी 5 अक्टूबर से बोर्ड ऑफिस चौराहे पर नियुक्ति की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान कई बार उन्हें आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक नियुक्ति नहीं मिली। जब प्रदर्शन करते हुये लंबा समय हो गया तब आज हमने सड़क पर उतर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के बीच अभ्यार्थियों ने दावा किया कि वे अपनी मांगों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं एवं अपनी मांगों से अवगत करा चुके हैं। इस दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री ने उन्हें 16 अक्टूबर तक नियुक्ति देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद, तारीख भी गुजर गई लेकिन नियुक्ति नहीं दी गई। इस कारण से अभ्यार्थियों में आक्रोश बढ़ गया।
पहले भी अभ्यार्थी कर चुके हैं चक्काजाम
गौरतलब है कि गुरुवार को अभ्यार्थियों ने पहली बार चक्काजाम नहीं किया है इससे पहले भी वे अपनी मांगों को लेकर चक्काजाम कर चुके हैं। जानकारी अनुसार, करीब 22 दिन पहले भी वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर एमपी नगर चौराहे पर चक्काजाम किया था। प्रदर्शन करीब चार घंटे चला था। उस समय एसडीएम लाखन सिंह चौधरी और पुलिस अधिकारियों से बातचीत के बाद आंदोलन खत्म हुआ था। तब अभ्यर्थियों ने कहा था कि यदि शिक्षा मंत्री या मुख्यमंत्री स्तर पर बातचीत नहीं हुई और समस्या का समाधान नहीं निकला तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।
भोपाल में चयनित वर्ग-3 शिक्षकों का फूटा गुस्सा, बोर्ड ऑफिस चौराहे पर किया चक्काजाम!
नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 25 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं चयनित शिक्षक, सुनवाई नहीं होने से नाराज अभ्यर्थियों ने आज फिर रोकी सड़क, इससे पहले भी कर चुके हैं चक्काजाम।
#Bhopal #MPTeachers #Varg3 #TeacherRecruitment #MadhyaPradesh
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) October 29, 2026
IND vs NZ: चौथे टी20 से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी? ईशान किशन की वापसी से बढ़ी मुश्किलें
IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. सवाल है कि शानदार पारी खेलने के बावजूद क्या वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है? दरअसल, चोट के कारण ईशान किशन दूसरे और तीसरे टी20 मुकाबले में नहीं खेले थे. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला. वैभव ने तीसरे मैच में 45 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई.
ईशान किशन की वापसी से किसकी जगह होगी खाली?
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईशान किशन ने नेट्स में बल्लेबाजी शुरू कर दी है. उन्होंने अभ्यास के दौरान बड़े शॉट भी लगाए. अगर वह चौथे टी20 तक फिट हो जाते हैं, तो उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है. ऐसे में वैभव या संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. अभिषेक शर्मा को पिछले मैच में शतक लगाने के कारण बाहर करना मुश्किल है. संजू ने भी पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था. अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट किसे मौका देता है.
यह भी पढ़ें- Hardik Pandya की कप्तानी पर सवाल! Rohit Sharma को लेकर Ashwin ने दिया बड़ा बयान
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation











