यूक्रेन युद्ध: स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेन पर ड्रोन अटैक, रूसी हमले में 13 लोगों की मौत
यूक्रेन में एक स्टेशन पर रूसी ड्रोन से हमला हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के मुताबिक इस हमले में 13 लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि तेल सप्लाई में छूट मिलने के बाद रूस लगातार हमलों की संख्या बढ़ा रहा है।
British Report: पाकिस्तान में तेजी से गिर रही हिंदुओं की आबादी, अभी सिर्फ 1.7%; वजह- धर्म परिवर्तन और हिंसा
British Report: पाकिस्तान में हिंदुओं को कितना कुछ झेलना पड़ता है, यह बात किसी से छिपी हुई नहीं है. अब ब्रिटेन की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में हिंदुओं की खस्ता हालत पर मुहर लगा दी है. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 1.7 प्रतिशत रह गई है. जबकि 1941 में आज के पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी 14.6 प्रतिशत थी. यह रिपोर्ट ब्रिटिश हिंदू संगठन इनसाइट यूके ने जारी की है.
इनसाइट यूके ने अपनी रिपोर्ट में हिंदुओं की आबादी घटने की वजह हिंसा और धर्म परिवर्तन को बताया है. रिपोर्ट में कहा गया कि बंटवारे के वक्त हजारों हिंदू परिवारों को अपना घर छोड़कर भागना पड़ गया था. कई परिवार की पुश्तैनी जमीन और खेत भी छिन गए हैं. रिपोर्ट में धार्मिक स्वतंत्रता पर रोक और धर्म परिवर्तन के मामले भी उठाए गए हैं. संगठन ने ब्रिटिश सरकार से पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने की मांग की है.
बंटवारे के बाद हिंदू परिवारों की जमीनें छीनीं
रिपोर्ट के अनुसार, 1947 के बंटवारे के दौरान और उसके बाद हुई हिंसा की वजह से हिंदू परिवार विस्थापित हुए. कई परिवारों को अपनी पुश्तैनी घर और जमीन भी छोड़ना पड़ गया. पाकिस्तान के एनिमी प्रॉपर्टी कानूनों की वजह से इन संपत्तियों पर कब्जे से हिंदू समुदाय की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है. पाकिस्तान में एनिमी प्रॉपर्टी यानी दुश्मन की संपत्ति उन मकानों, जमीनों या दूसरी संपत्तियों को कहा जाता है, जिन्हें सरकार ने भारत चले गए लोगों या दुश्मन देश के नागरिकों की संपत्ति मानकर अपने कब्जे में ले लिया है.
हिंदुओं के राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री बनने पर भी पाबंदी
ब्रिटिश रिपोर्ट में पाकिस्तानी संविधान के अनुच्छेद 41 और 91 का भी जिक्र किया गया है. इसके तहत राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद पर सिर्फ मुस्लिम व्यक्ति ही पहुंच सकता है. इन नियमों को बदलने के लिए 2019 में लाए गए सुधार विधेयक को आगे नहीं बढ़ाया जा सका.
संगठन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान में पासपोर्ट बनवाते वक्त नागरिकों को अपना धर्म भी बताना पड़ता है. इस्लामाबाद में हिंदू मंदिर बनाने की योजना भी अब तक पूरी नहीं हुई है. रिपोर्ट में कहा गया कि 2020 में मंदिर निर्माण को मंजूरी मिली थी, जिसके बाद इस्लामिक संगठनों ने कड़ा विरोध किया और इसके चलते काम को रोक दिया गया था.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
News Nation










