Responsive Scrollable Menu

Jab Khuli Kitaab Release Date | Pankaj Kapoor-Dimple Kapadia की अनोखी प्रेम कहानी 6 मार्च को ZEE5 पर

रिश्तों की गहराई और बुढ़ापे में प्यार के नए आयाम तलाशती फिल्म 'जब खुली किताब' का ट्रेलर सोमवार को जारी कर दिया गया। सौरभ शुक्ला के निर्देशन में बनी यह फिल्म 6 मार्च 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना भी हैं। फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का ‘ट्रेलर’ जारी किया। इस फिल्में में गोपाल (कपूर) और अनुसूया (कपाड़िया) की कहानी है। दोनों 50 वर्षों से साथ हैं लेकिन उनका जीवन तब अप्रत्याशित मोड़ ले लेता है जब अनुसूया एक पुराना रहस्य उजागर करती है, जिससे उनके रिश्ते की नींव हिल जाती है।

इसे भी पढ़ें: क्या Zendaya और Tom Holland ने कर ली है शादी? रेड कार्पेट पर स्टाइलिस्ट के 'खुलासे' ने फैंस को चौंकाया

 

कपूर ने शुक्ला की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे फिल्म निर्माता को ढूंढना दुर्लभ है जो परिपक्व प्रेम को रेखांकित करने का विकल्प चुनते हैं, और इसे ईमानदारी, हास्य और कोमलता के साथ पेश करते हैं। फिल्म को एप्लॉज एंटरटेनमेंट कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया गया है और शूस्ट्रैप फिल्म्स बैनर ने इसका निर्माण किया है।

इसे भी पढ़ें: Aspirants Season 3 | संदीप भैया बनाम अभिलाष! 13 मार्च को प्राइम वीडियो पर मचेगा घमासान, जारी हुआ नया पोस्टर

 

कहानी: गोपाल और अनुसूया का 'अनरियल' मोड़

फिल्म की कहानी एक बुजुर्ग दंपत्ति, गोपाल (पंकज कपूर) और अनुसूया (डिंपल कपाड़िया) के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों ने अपने जीवन के पांच दशक एक-दूसरे के साथ बिताए हैं। उनकी स्थिर जिंदगी तब बिखरने लगती है जब अनुसूया एक ऐसा पुराना राज खोलती है, जो उनके इतने लंबे रिश्ते की बुनियाद को हिलाकर रख देता है। इसके बाद शुरू होता है हास्य, भावनाओं और ईमानदारी से भरा एक ऐसा सफर, जहाँ दोनों अपने रिश्ते को नए सिरे से समझने की कोशिश करते हैं। 

Continue reading on the app

बंद हो गया है PF अकाउंट? जानिए पैसे निकालने और अनब्लॉक करने का तरीका

EPFO Inactive Accounts: EPFO ने 7 लाख से ज्यादा इनॉपरेटिव खातों को सेटल करने का निर्णय लिया है. जानिए कैसे 1,000 रुपये से अधिक राशि वाले खातों को अनलॉक करके आप अपना पैसा निकाल सकते हैं.

The post बंद हो गया है PF अकाउंट? जानिए पैसे निकालने और अनब्लॉक करने का तरीका appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

ICC रैंकिंग में बड़ा बदलाव, संजू सैमसन ने 25 खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे, अभिषेक शर्मा का क्या हुआ?

ICC Player Rankings: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच संजू सैमसन की आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त सुधार देखने को मिला है. वहीं, तिलक वर्मा और ईशान किशन को भी फायदा हुआ है. अर्शदीप सिंह ने भी कमाल किया है. Wed, 04 Mar 2026 15:19:35 +0530

  Videos
See all

ईरान पर मेगा एयर ऑपरेशन! | #iran | #iranisraelwar | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T10:01:02+00:00

Iran Israel War : ईरानी विपक्षी पार्टी के ठिकानों पर बमबारी | Trump | Khamenei | Netanyah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T10:09:05+00:00

Bihar Politics Updates: CM Nitish Kumar को Rajya Sabha भेजने की तैयारी- सूत्र | Bihar Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T10:04:49+00:00

Nitish Kumar के बेटे निशांत बन सकते हैं डिप्टी CM #biharcm #bihar #shorts #viralvideo #breakingnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T10:02:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers