Responsive Scrollable Menu

उत्तरी अफगानिस्तान में हाईवे पर भीषण एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौत

काबुल, 2 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी अफगानिस्तान के जोजजान प्रांत में हाईवे पर हुए हादसे में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह हादसा रविवार को हुआ जब जोजजान–सारी पुल हाईवे पर हदबख्शी इलाके में तेज रफ्तार से चल रही दो गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों चालकों और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत छह अन्य लोग घायल हो गए।

बयान के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।

युद्ध प्रभावित अफगानिस्तान में सड़क हादसे एक बड़ी समस्या बने हुए हैं। खराब सड़कें, लापरवाही से वाहन चलाना और सुरक्षा उपायों की कमी इसके मुख्य कारण हैं।

इससे पहले 31 जनवरी को उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हुए थे। यह दुर्घटना दुशी जिले के काला-ए-बदाय इलाके में दो तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से हुई थी, जिसमें एक महिला और एक बच्चे सहित तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

29 जनवरी को उत्तरी बदख्शान प्रांत में भी एक हादसा हुआ था, जिसमें एक वाहन पहाड़ी सड़क से खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई और एक घायल हुआ।

पिछले साल दिसंबर में बगलान प्रांत के सालंग क्षेत्र में एक बस पलटने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी और 44 लोग घायल हुए थे।

अफगानिस्तान के लोक निर्माण मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद अशरफ हकशेनास ने बताया कि यह हादसा 20 दिसंबर को तड़के करीब 2 बजे सालंग के उत्तर में शवाल इलाके में हुआ था।

उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण बस सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे पांच लोगों की जान चली गई और 44 अन्य घायल हो गए। घायलों को खानजान जिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

मंत्रालय ने लोगों से अपील की कि वे इस मार्ग पर यात्रा करते समय अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें और यातायात नियमों का ध्यान रखें। अधिकारियों ने बताया कि सालंग हाईवे पर कई जगहों पर बर्फ हटाने का काम भी किया जा रहा है।

--आईएएनएस

एएमटी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Train Cancel: भारतीय रेलवे ने कैंसिल की कई सारी ट्रेनें, ट्रैवल करने से पहले देखें रद्द ट्रेनों की सूची

Train Cancel: भारतीय रेल दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जिसमें हर रोज करीब तीन करोड़ लोग ट्रेन से सफर करते हैं. हर दिन हजारों ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ती हैं और करोड़ों यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती हैं. हालांकि, भारतीय रेलवे कभी-कभी अपनी ट्रेनों को कैंसिल भी कर देती है, जिस वजह से लोगों को परेशानी भी हो जाती है. 

इस रूट की ट्रेनें हुईं कैंसिल

छत्तीसगढ़ रूट पर सफर करने वाले लोगों के लिए ये खबर जरूरी है. क्योंकि नागपुर मंडल के गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड किया जा रहा है, जिस वजह से कुछ ट्रेनें 27 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेंगी. प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलेस्टेड ट्रैक बिछाया जा रहा है. इसलिए ट्रैफिक को ब्लॉक किया जाएगा. आइये जानते हैं कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट….

इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल

  1. ट्रेन नंबर 15231-15232, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस- 5 से 26 अप्रैल के बीच सिर्फ दुर्ग स्टेशन तक चलेगी. इसे दुर्ग और गोंदिया के बीच को कैंसिल.
  2. ट्रेन नंबर 18030, शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- 4 अप्रैल 2026 से 24 अप्रैल 2026 तक शालीमार से कैंसिल.
  3. ट्रेन नंबर 18029, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस- 6 अप्रैल 2026 से 26 अप्रैल 2026 तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कैंसिल.
  4. ट्रेन नंबर 18237, कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस- 5 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कोरबा से कैंसिल.
  5. ट्रेन नंबर 18238, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस- 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक अमृतसर से कैंसिल.
  6. ट्रेन नंबर 12410, हजरत निजामुद्दीन-रायगढ़ एक्सप्रेस- 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन से कैंसिल.
  7. ट्रेन नंबर 12409, रायगढ़-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस- 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रायगढ़ से कैंसिल.
  8. ट्रेन नंबर 12101, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालीमार एक्सप्रेस- 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कैंसिल.
  9. ट्रेन नंबर 12102, शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस- 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 24 अप्रैल को शालीमार से कैंसिल.
  10. ट्रेन नंबर 12807, विशाखापत्तनम-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस- 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को विशाखापत्तनम से कैंसिल.
  11. ट्रेन नंबर 12808, हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस- 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को हजरत निजामुद्दीन से कैंसिल.
  12. ट्रेन नंबर 68815, बल्लारशाह-गोंदिया MEMU पैसेंजर ट्रेन- 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक बल्लारशाह से कैंसिल.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक याद करो वो दिन... जब तुमने इंग्लैंड को अकेले हराया था

अभिषेक शर्मा भारत के मैच विनिंग खिलाड़ी हैं, वर्ल्डकप में भले ही अब तक उनका बल्ला एक मैच के अलावा कोई खास कमाल नहीं दिखा सका. मगर सेमीफाइनल में भारत के सामने अभिषेक की पसंदीदा टीम है. मैदान भी वही है, जहां उन्होंने इतिहास रचा था. Tue, 3 Mar 2026 10:52:53 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War : सऊदी अरब ने 8 ईरानी ड्रोन मार गिराए | Trump | Khamenei | Netanyah #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T05:41:43+00:00

Iran Big Attack on Saudi Arabia LIVE Updates: तेल रिफाइनरी पर अटैक | Israel Iran US war | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T05:36:59+00:00

Indian Economy | 'दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत' | #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T05:36:56+00:00

US Embassy Attacked In Saudia Arabia | US Vs Iran | Iran-Israel War: अमेरिकी दूतावास पर हमला #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-03T05:35:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers