Responsive Scrollable Menu

कौन है यह वीरांगना ? विधवा होकर भी रखती करवा चौथ व्रत, 16 श्रंगार कर चांद के साथ देखती पति का चेहरा

करवा चौथ का व्रत सुहागन महिलाओं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। लेकिन राजस्थान एक ऐसी भी पत्नी है, जिसके पति की 8 साल पहले मौत हो चुकी है, लेकिन वह हर साल यह व्रत रखती है। इतना ही नहीं हर साल चांद में हसबैंड का चेहरा देख व्रत को तोड़ती भी है। आइए जानते हैं यह कैसे...

Continue reading on the app

IHCL और Adani Airports में समझौता, 4 शहरों के हवाई अड्डों पर खुलेंगे 8 नए होटल

टाटा समूह की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) और अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) ने बृहस्पतिवार को विभिन्न होटल के परिचालन को लेकर करार की घोषणा की। इसके तहत मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और गुवाहाटी में 2,000 कमरों के आठ होटल का संचालन किया जाएगा। ये होटल विभिन्न हवाई अड्डों के पास स्थित होंगे।

समझौते के तहत ये होटल टाटा समूह की ताज, विवांता, गेटवे और जिंजर ब्रांड के अंतर्गत संचालित किए जाएंगे। इन होटल का विकास अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स करेगी, जबकि इनके संचालन की जिम्मेदारी आईएचसीएल संभालेगी। आईएचसीएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पुनीत चटवाल ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते विमानन बाजारों में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

ऐसे में हवाई अड्डों के आसपास विकसित होने वाली परियोजनाएं महत्वपूर्ण व्यावसायिक और आतिथ्य केंद्र बनकर उभर रही हैं। उन्होंने कहा कि अदाणी समूह के साथ यह साझेदारी देश के यात्रा एवं पर्यटन क्षेत्र को आगे बढ़ाने के साझा दृष्टिकोण पर आधारित है। उन्होंने बताया कि इस साझेदारी के तहत तीन ताज, दो विवांता, एक गेटवे और दो जिंजर होटल विकसित किए जाएंगे।

इससे विभिन्न श्रेणियों के व्यावसायिक और छुट्टियां बिताने के लिए आने वाले यात्रियों की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। इन होटल के जुड़ने से देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर आईएचसीएल के विभिन्न ब्रांड के होटल की संख्या बढ़कर 25 हो जाएगी। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने छह हवाई अड्डों पर 655 एकड़ से अधिक भूमि विकसित करने के लिए अदाणी एयरपोर्ट सिटी लिमिटेड का गठन किया है।

यह भूमि पांच राज्यों में स्थित है, जिसमें मुंबई और नवी मुंबई में लगभग 440 एकड़ जमीन शामिल है। पहले चरण में अदाणी एयरपोर्ट सिटी मुंबई, नवी मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर और गुवाहाटी में लगभग 2.2 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र विकसित करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के निदेशक जीत अडाणी ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य एयरपोर्ट सिटी परियोजनाओं में आतिथ्य सेवाओं के ढांचे को मजबूत करना और संबंधित क्षेत्रों के दीर्घकालिक आर्थिक विकास में योगदान देना है।

शहरों के लिहाज से मुंबई में हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर एक ताज होटल निर्माणाधीन है। अहमदाबाद में ताज और विवांता होटल का निर्माण काफी आगे बढ़ गया है। लखनऊ में विवांता और जिंजर होटल विकसित किए जाएंगे, जबकि गुवाहाटी में ताज, गेटवे और जिंजर ब्रांड के होटल होंगे।

इन आठ होटल में ठहरने, खानपान, बैठकों एवं आयोजनों के साथ-साथ ‘वेलनेस’ और मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

11 व‍िकेट...तनुष कोट‍ियन ने अकेले पलट द‍िया मैच, 21 अंक लेकर मुंबई पॉइंट टेबल में टॉप पर

Mumbai on top points table with 21 points: मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में हरियाणा को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर लगातार तीसरा बोनस अंक हासिल किया. तनुष कोटियन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दूसरी पारी में 81 रन देकर 8 विकेट झटके. उन्‍होंने मैच में कुल 11 व‍िकेट चटकाए. वहीं, ग्रुप सी में बंगाल ने प्रदीप्ता प्रमाणिक के 10 विकेट और शाहबाज अहमद के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर केरलम को 287 रन से रौंदा.चक्रवात ‘अर्णब’ के कारण बारिश से कुछ मैच ड्रॉ रहे, जबकि सौराष्ट्र और कर्नाटक ने पारी के अंतर से शानदार जीत दर्ज की. Thu, 29 Oct 2026 17:26:55 +0530

  Videos
See all

मुख्यमंत्री Rekha Gupta के घर करवा चौथ का खास आयोजन | #RekhaGupta #KarwaChauthCelebration #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T12:17:40+00:00

नेपाल से भटका हाथी पहुंचा पीलीभीत..बाजार में अफरा तफरी #elephant #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-29T12:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers