Responsive Scrollable Menu

अजित पवार के बेटे ने वीडियो शेयर किया:इसमें प्लेन कंपनी मालिक मेन पायलट सीट पर सोते दिखे, लिखा- ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर VSR वेंचर्स की उड़ानों को तुरंत रोकने की मांग की। 28 जनवरी 2026 को इसी कंपनी के प्लेन क्रैश में जय के पिता अजित पवार का निधन हुआ था। जय पवार ने वीडियो शेयर कर लिखा- मैंने अपने पिता को खो दिया है... यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी। उन्होंने लिखा कि इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला है। तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए जय ने लिखा कि मैं डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से मांग करता हूं कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। पूरी जांच होने तक VSR की सभी उड़ानों को तत्काल ग्राउंड किया जाए और रोहित सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। यह एक बेटे की पुकार है... मेरे पिता के लिए और हर यात्री की सुरक्षा के लिए। VSR के प्लेन पहले ही ग्राउंड 28 जनवरी 2026 को महाराष्ट्र के बारामती में हुए Learjet 45 क्रैश में अजित पवार की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद किए गए स्पेशल सेफ्टी ऑडिट के दौरान नियमों के उल्लंघन सामने आया था। इसके बाद DGCA ने VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार प्लेन को ग्राउंड कर दिया है। डीजीसीए के बयान में कहा गया '28.01.2026 को बारामती में VSR वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के Learjet 45 एयरक्राफ्ट (VT-SSK) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, डीजीसीएने स्पेशल सेफ्टी ऑडिट का आदेश दिया। ऑडिट टीम ने एयरवर्दीनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशन में कई बार नियमों का पालन न होने की जानकारी दी। इस आकलन के बाद, डीजीसीए ने चार एयरक्राफ्ट(VT-VRA, VT-VRS, VT-VRV और VT-TRI) को तुरंत ग्राउंड कर दिया कार्रवाई शुरू कर दी। -------------------- ये खबर भी पढ़ें: अजित पवार के बेटे बोले- VSR विमान पर बैन लगे:इंस्टाग्राम स्टोरी में हादसे पर सवाल उठाया, इमोशनल मेसेज शेयर कर लिखा- मिस यू डैड महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार के बेटे जय पवार ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर लिखा कि VSR वेंचर्स के विमानों के उड़ने पर रोक लगा देनी चाहिए। उन्होंने महाराष्ट्र के बारामती में 28 जनवरी को हुए प्लेन क्रैश की पारदर्शी और पूरी जांच की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

सच हो गई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी! ईरान-इजरायल जंग है झलक, अभी और खून से लाल होगी दुनिया

फ्रांसीसी भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी 400 साल पुरानी किताब 'लेस प्रोफेसीज' (Les Prophéties) में साल 2026 को लेकर ऐसी खौफनाक भविष्यवाणियां की हैं, जो किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकती हैं. 9/11 आतंकी हमले और कोविड-19 जैसी सटीक भविष्यवाणियां करने वाले नास्त्रेदमस के अनुसार, 2026 में तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) की आग भड़क सकती है. इसकी झलक तो ईरान-इजरायल जंग में ही दिख गई है. इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले से पश्चिमी एशिया कांप उठा है, जिससे इनकी भविष्यवाणी सच साबित होती दिख रही है. यूरोप को लेकर इनकी भविष्यवाणी सच होती दिख रही है, तो दुनिया एक बड़े तनाशाह के उदय पर भी इनकी बात सच हो रही है.

Continue reading on the app

  Sports

5 मार्च को CBSE बोर्ड 12वीं Psychology परीक्षा, ऐसे लिखें उत्तर, जान लें पैटर्न और मार्किंग स्कीम

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल जारी है। 5 मार्च गुरुवार को सायकोलॉजी का पेपर आयोजित होने वाला है। एग्जाम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं इसका समापन दोपहर 1:30 बजे होगा। परीक्षा से पहले छात्रों को एग्जाम पैटर्न, मार्किंग स्कीम और अन्य जानकारी होनी चाहिए। ताकि एग्जाम में उनका प्रदर्शन अच्छा हो। साइकोलॉजी के पेपर … Wed, 04 Mar 2026 23:53:06 GMT

  Videos
See all

War spreads beyond Middle East as Iranian warship sunk in Indian Ocean | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T22:53:50+00:00

Iran Attack on Israel: 4 बजते ही 16 देशों से एक साथ जंग लड़ेगा ईरान? | Netanyahu | N18G | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T22:30:00+00:00

Holi Big News: CM Yogi का होली पर बड़ा तोहफा! | Yogi Adityanath Holi Announcement 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-04T22:00:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers