यूपी के जिमों में लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर रखना होगा अनिवार्य, जानें CM योगी ने क्यों लिया फैसला?
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिमों में लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर रखना अनिवार्य कर दिया है. सीएम योगी ने ये घोषणा वाराणसी दौरे के दौरान की. इसके साथ ही सीएम योगी ने राज्य के सभी जिमों की जांच के भी निर्देश दिए. सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं की सुविधा के लिए वहां महिला ट्रेनर होना अनिवार्य किया जाना चाहिए.
सीएम योगी ने साफ किया कि प्रदेश के सभी जिमों की पूरी जांच की जाए. जिससे ये सुनिश्चित हो सके कि वहां नियमों के खिलाफ तो कोई काम नहीं हो रहा. दरअसल, सीएम योगी ने यह फैसला हाल ही में कुछ जिमों से सामने आए धर्मांतरण के मामलों और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद लिया है. सीएम योगी ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि जो जिम इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
अवैध गतिविधियों पर सरकार की नजर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या धर्म परिवर्तन जैसे मामलों पर नजर रखी जानी चाहिए. साथ ही दोषियों के साथ ऐसे मामलों में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाए.
जानें क्यों लिया सीएम योगी ने ये फैसला?
बता दें कि सीएम योगी ने ये फैसला वाराणसी और उसके आसपास के जिलों में जिम की आड़ में हो रहे लड़कियों के धर्मांतरण के मामले सामने आने के बाद लिया है. इस मामले में पुलिस ने एक पुलिसकर्मी सहित कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इसी मामले के सामने आने के बाद सीएम योगी ने सभी जिमों में जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही सभी जिमों में लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर रखना भी अनिवार्य कर दिया है. जिससे जिम में महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सके और उनके साथ किसी भी प्रकार का धर्मांतरण जैसा मामला ना हो.
धार्मिक स्थल पर ही धार्मिक आयोजन के निर्देश
सीएम योगी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए धार्मिक आयोजनों को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए हैं. सीएम ने कहा कि, सभी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन सिर्फ संबंधित धार्मिक स्थलों के परिसर में ही किया जाए. सीएम योगी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर नई परंपराएं शुरू करने या बिना अनुमति के धार्मिक आयोजन की इजाजत नहीं दी जाएगी. उनका कहा कि ऐसा करने से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और किसी भी संभावित विवाद को रोकने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें: CM योगी ने होली से पहले दिया बड़ा तोहफा, फ्री गैस सिलेंडर के लिए दिए 1500 करोड़ रुपये
पाकिस्तानी खिलाड़ी से बर्दाश्त नहीं हुआ भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना, वेबजह गिनाने लगा कमियां
ICC T20 World Cup 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. रविवार को वेस्टइंडीज के साथ खेले गए रोमांचक मैच में जीत दर्ज करने के साथ ही टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची. भारत की ओर से संजू सैमसन ने 97 रनों की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली, जिसकी बदौलत ही भारत ने अहम मुकाबला जीता. एक ओर इधर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, उधर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को मिर्ची लगने लगी. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने
पाकिस्तानी क्रिकेटर को लगी मिर्ची
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने कुछ दिनों पहले भविष्यवणी की थी कि भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी. लेकिन, अब जबकि टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है, तो उन्हें मिर्ची लग रही है और वह विवादित बयान देते नजर आए.
एक कार्यक्रम में मोहम्मद आमिर ने कहा, 'अगर क्रिकेट के नजरिए से देखें तो भारत अभी भी अच्छी क्रिकेट नहीं खेल रहा. उनकी फील्डिंग देखिए, तीन-चार कैच छोड़े गए. बुमराह को छोड़ दें, तो बाकी सारे गेंदबाजों की पिटाई हो रही है. टीम सिर्फ एक गेंदबाज के दम पर खेल रही है.'
पाकिस्तानी क्रिकेटर ने संजू सैमसन की तारीफ
वेस्टइंडीज के साथ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन की पाकिस्तान में भी तारीफ हो रही है. संजू ने 97 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेलकर भारत को लक्ष्य के पार पहुंचाया और सेमीफाइनल की टिकट कटा ली है. संजू सैमसन की पाकिस्तान में भी हो रही है तारीफ हो रही है.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर ने कहा, 'एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, संजू सैमसन ने अपने जीवन की सबसे शानदार पारी खेली. मैंने उनकी आईपीएल और दूसरी पारियां देखी हैं, लेकिन करो या मरो मैच में इस तरह की पारी खास थी. सैमसन ने 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 गेंदों पर नाबाद 97 रन बनाए. उस समय दबाव काफी था और 65 हजार से ज्यादा दर्शक मैदान में मौजूद थे.'
???????????? ???????????????????? ???????????????????????????? ???????????????????????????????????? ????????#TeamIndia are semi-finals bound in the #T20WorldCup ????
— BCCI (@BCCI) March 1, 2026
Updates ▶️ https://t.co/ur4pr8Bi3K#MenInBlue | #INDvWI pic.twitter.com/45sjJydel9
5 मार्च को सेमीफाइनल खेलेगा भारत
वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है. टी-20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को ईडन गार्डन्स पर साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं, दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: T20 विश्व कप में कितनी बार सेमीफाइनल में पहुंची है टीम इंडिया और कितनी बार खेला है फाइनल? यहां मिलेगी पूरी डीटेल्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation

















