Responsive Scrollable Menu

खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी प्लेयर्स पर जुर्माना:हर खिलाड़ी पर 50 लाख रुपए का फाइन; PCB बोला- हारने की सजा मिलनी चाहिए

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड अपने खिलाड़ियों से जुर्माना वसुलने वाला है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। बोर्ड अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब खिलाड़ियों को आर्थिक फायदा केवल अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा। भारत के मैच के बाद लगा दिया था जुर्माना पाकिस्तानी फैंस के साथ बोर्ड अधिकारी भी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं। हर खिलाड़ी पर भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद ही 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था। PCB ने कहा कि अगर अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी। भारत से हार के तुरंत बाद टीम को यह फैसला बता दिया गया था। नेशनल प्लेयर्स को हर महीने लाखों रुपये मिलते हैं पाकिस्तान में नेशनल टीम का हिस्सा प्लेयर्स को 4 कैटेगरी में सैलरी मिलती है। ए कैटगरी में करीब 65 लाख, बी कैटेगरी में 45 लाख, सी कैटेगरी में 20 लाख और डी कैटेगरी में 12.50 लाख रुपए हर महीने मिलते हैं। हालांकि, जुलाई 2025 से जून 2026 के पिछले कॉन्ट्रैक्ट में PCB ने किसी भी खिलाड़ी को ए कैटेगरी में नहीं रखा। यानी जुर्माने के बाद बी कैटेगरी प्लेयर्स की करीब एक महीने की सैलरी कट जाएगी। वहीं सी और डी कैटेगरी के प्लेयर्स को 2 से 3 महीने की सैलरी जुर्माने में देनी पड़ेगी। श्रीलंका पर जीत के बावजूद बाहर हुआ पाकिस्तान पाकिस्तान ने ग्रुप स्टेज के पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत दर्ज की। इसके बाद USA को हराया। श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारत के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन टीम 61 रन से हार गई। पाकिस्तान फिर नामीबिया को आखिरी मैच हराकर सुपर-8 स्टेज में पहुंचा। सुपर-8 स्टेज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया। इंग्लैंड ने करीबी मुकाबला हरा दिया। इसके बाद सेमीफाइनल की उम्मीदें दूसरे मैचों के नतीजों पर टिक गईं। श्रीलंका पर करीबी जीत के बावजूद रन रेट खराब रहा। इस कारण न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गया और पाकिस्तान बाहर हो गया। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 383 रन बनाए। सईम अयूब, सलमान अली आगा, बाबर आजम और उस्मान खान 100 रन भी नहीं बना सके। स्पिनर उस्मान तारीक ने 10 विकेट लिए, जबकि बाकी गेंदबाजों का प्रदर्शन खराब रहा। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें ------------------------------------------------------- क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले 5 हीरोज:सैमसन ने विंडीज से करो या मरो मैच जिताया; बुमराह-ईशान ने पाकिस्तान को हराया डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम इंडिया ने अपने अभियान का आगाज लीग स्टेज के तीनों मैच जीतकर किया। लेकिन, सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम पहला सुपर-8 मैच साउथ अफ्रीका से हार गई। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई थी। इसके बाद उसने लगातार दो मैच जीतकर टॉप-4 में एंट्री की। पूरी खबर

Continue reading on the app

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला: पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश जीशान को एनकाउंटर में ढेर किया

यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला: पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश जीशान को एनकाउंटर में ढेर किया

Continue reading on the app

  Sports

T20 World Cup 2026: भारतीय बल्लेबाजों ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, मार दिए सबसे ज्यादा छक्के-चौके

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 699 छक्के लग चुके हैं, वहीं बाउंड्री का काउंट 1340 है. सबसे ज्यादा छक्के-चौके लगाने वाली टीम भारत है, जानिए भारतीय बल्लेबाजों ने कुल कितनी बाउंड्रीज़ लगा दी हैं. Mon, 02 Mar 2026 19:53:57 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala Live । महंगाई बढे़गी.. क्या 200-300 रुपए का मिलेगा पेट्रोल ? Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:05:08+00:00

UP News: पीलीभीत में ओवरलोड बस पर बड़ी कार्रवाई, 56 सिटर में ठूंसी गईं 106 सवारियां Video Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:01:26+00:00

Iran-Israel War Live Updates: अरब से यूरोप तक ...सिर्फ धमाके और धुआं! | Netanyahu |Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:05:00+00:00

US-Israel Attack Iran: Iran ने Saudi Arabia की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर हमला। #saudiarabia #iranuswar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-02T15:01:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers