मजबूत मांग के चलते वित्त वर्ष 2027 में भारत की वृद्धि दर अनुमान से अधिक रह सकती है: मॉर्गन स्टैनली
नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि भारत में आर्थिक वृद्धि की रफ्तार मजबूत बनी रहने की उम्मीद है और घरेलू और वैश्विक दोनों तरह की मांग के समर्थन के चलते वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर के पूर्वानुमान में बढ़ोतरी की संभावना है।
एक बयान में, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वह वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की विकास संभावनाओं को लेकर सकारात्मक बनी हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया, हाल के उच्च आवृत्ति संकेतक मजबूत बने हुए हैं, जो घरेलू मांग में सुधार का संकेत देते हैं। हमें उम्मीद है कि अनुकूल व्यापक आर्थिक स्थिरता के माहौल में नीतियां विकास के समर्थन में बनी रहेंगी।
बाहरी मांग के मोर्चे पर भी सुधार की उम्मीद जताई गई है, खासकर वस्तु निर्यात के क्षेत्र में। हाल ही में शुल्क दरें अपने 50 प्रतिशत के उच्च स्तर से काफी कम हुई हैं और भारत ने कई मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) को सफलतापूर्वक पूरा किया है।
संशोधित जीडीपी सीरीज के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में वास्तविक जीडीपी और वास्तविक सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) दोनों 7.8 प्रतिशत रहे, जो पिछली तिमाही की तुलना में थोड़े कम हैं।
सरकार ने जीडीपी की गणना के लिए आधार वर्ष में संशोधन किया है। नया आधार वर्ष 2022-23 रखा गया है, जो पहले 2011-12 था। यह बदलाव अर्थव्यवस्था की बदलती संरचना को बेहतर ढंग से दर्शाने के लिए किया गया है। संशोधित आंकड़े जून 2022 तिमाही से उपलब्ध कराए गए हैं।
नया आधार वर्ष अर्थव्यवस्था की वास्तविक वृद्धि दर का अधिक सटीक अनुमान लगाने में मदद करेगा। इसमें असंगठित और डिजिटल क्षेत्र के बेहतर आकलन, दोहरी अपस्फीति जैसी उन्नत पद्धतियों, आपूर्ति और उपयोग टेबल फ्रेम तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बेहतर डेटा पद्धतियों को शामिल किया गया है। साथ ही जीएसटी संग्रह, ई-वाहन आंकड़े और सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) जैसे नए स्रोतों को भी जोड़ा गया है।
पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत आंकी गई है, जो पुराने आधार वर्ष के अनुसार अनुमानित 7.4 प्रतिशत से थोड़ी अधिक है।
--आईएएनएस
डीबीपी/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
सेमीफाइनल में पहुंचते ही फैंस को मिली गुड न्यूज, जून में मैदान पर उतरेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा
Rohit Sharma Virat Kohli: टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचते ही बीसीसीआई ने फैंस को गुड न्यूज दी है. बोर्ड ने टीम इंडिया के आगामी कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया है. अफगानिस्तान की टीम जून में भारत दौरे पर आ रही है, जहां दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस वनडे सीरीज में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली के एक्शन में नजर आने की पूरी-पूरी उम्मीद है.
जून में एक्शन में दिखेंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा
जून में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर आ रही है. भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पहले एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा और फिर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा के एक्शन में नजर आने की पूरी उम्मीद है. ये दोनों दिग्गज पिछली बार जनवरी में न्यूजीलैंड के साथ खेली गई वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे.
???? News ????
— BCCI (@BCCI) March 2, 2026
Here's a look at the schedule for Afghanistan Men’s Team’s tour of India in June 2026 ????️
Details ▶️ https://t.co/OkJVip4AhJ#TeamIndia | #INDvAFG pic.twitter.com/CQhIliTf2E
आईपीएल के बाद होगा ये मैच
टी-20 विश्व कप 2026 के बाद भारतीय खिलाड़ी IPL 2026 में बिजी हो जाएंगे. खबरें हैं कि 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत होगी. ऐसे में आईपीएल के रोमांच के बाद 6 जून से भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा, जिसका पूरा शेड्यूल बीसीसीआई ने जारी कर दिया है. ये सीरीज 2027 में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप की तैयारी के लिहाज से काफी अहम होगी.
यहां देखें पूरा शेड्यूल
| क्रमांक | मैच का प्रकार | तारीख | स्थान |
|---|---|---|---|
| 1 | पहला टेस्ट | 6 जून | न्यू चंडीगढ़ |
| 2 | पहला वनडे | 14 जून | धर्मशाला |
| 3 | दूसरा वनडे | 17 जून | लखनऊ |
| 4 | तीसरा वनडे | 20 जून | चेन्नई |
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया सहित इन 4 टीमों ने सेमीफाइनल में किया क्वालीफाई, जानिए कब और किन टीमों के बीच होंगे नॉकआउट मैच
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation






















