जोस बटलर ने रचा इतिहास, ध्वस्त किया कायरन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड, T20 क्रिकेट में बने नंबर-1 बल्लेबाज
Jos Buttler: इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया है. बटलर अब T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज कायरन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. बटलर ने इंग्लैंड में खेले जा रहे 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेलते हुए वेल्श फायर के खिलाफ इस कारनामे को किया.
जो बटलर ने T20 क्रिकेट में रचा इतिहास
जोस बटलर 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे हैं, जो आईपीएल की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी टीम है। दरअसल, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के नियमित कप्तान एडेन मार्करम बीच सीजन में 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद बटलर को टीम की कमान सौंपी गई है। अब बटलर T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.
There’s a new king of T20 batting ????
— Cricinfo (@cricinfo) August 5, 2026
Jos Buttler surpasses Kieron Pollard’s 14,803 runs to become the leading run-scorer in T20 history ✨ pic.twitter.com/QlAYAFwKFU
जॉस बटलर T20 क्रिकेट में बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
द हंड्रेड टूर्नामेंट में 5 अगस्त को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में 22 रन बनाते ही जोस बटलर ने कायरन पोलार्ड का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने छक्के के साथ इस कीर्तिमान को अपने नाम किया. जोस बटलर ने टी20 में अब तक 522 मैचों में 14833 रन बना चुके हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कायरन पोलार्ड का नाम है. उन्होंने 746 मैचों में 14803 रन बनाए हैं.
JOS BUTTLER ON BECOMING THE LEADING RUN GETTER IN T20s:
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 5, 2026
"Someone will surpass it one day & his name is probably Sooryavanshi". [Sky Sports] pic.twitter.com/fczoltxhPp
टॉप-5 रन बनाने वाले बल्लेबाज
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जोस बटलर और कायरन पोलार्ड के बाद वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल तीसरे नंबर पर हैं. गेल ने T20 क्रिकेट में 463 मैचों में खेलते हुए कुल 14562 रन बनाए हैं. वहीं इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स इस लिस्ट में चौथे नंबर पर आते हैं. उन्होंने 528 मैचों में कुल 14449 रन बनाए हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं. उन्होंने 439 T20 मैचों में 14284 रन बनाए हैं.
???? MOST RUNS IN T20 HISTORY:
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 5, 2026
Jos Buttler - 14833 runs.
Kieron Pollard - 14803 runs.
Chris Gayle - 14562 runs.
JOS BUTTLER AT THE TOP OF T20 CRICKET ???? pic.twitter.com/YAu2ozn8xF
मैनचेस्टर की टीम को मिली जीत
इस मैच की बात करें तो मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने वेल्श फायर को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. वेल्श फायर ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 100 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे. जवाब में मैनचेस्टर की टीम ने 69 गेंदों में ही 161 रन बनाकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. मैनचेस्टर की तरफ से टिम सीफर्ट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 62 रन जड़ दिए थे. वहीं बटलर ने सिर्फ 20 गेंदों में 51 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. सीफर्ट और बटलर दोनों टीम को जीत दिलाकर नाबाद लौटे.
- 16 v Spirit.
— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) August 5, 2026
- 90 v Phoenix.
- 63* v Sunrisers.
- 55* v Rockets.
- 2 v MI London.
- 51* v Fire.
JOS BUTTLER IS BOSSING THE HUNDRED 2026.????#TheHundred pic.twitter.com/Zj7OwdfRdS
UPI करने पर चार्ज लगा तो क्या असर होगा? दूध-सब्जी खरीदना भी महंगा हो जाएगा? FAQ
UPI से 2,000 से ज्यादा की पेमेंट पर MDR लग सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV







