Responsive Scrollable Menu

Rahul Gandhi युवाओं का राजनीतिक इस्तेमाल कर विभाजन बो रहे, BJP सांसद Sambit Patra का आरोप

नयी दिल्ली, पांच अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर युवाओं का इस्तेमाल करके अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए ‘‘विभाजन के बीज बोने’’ और ‘‘झूठा विमर्श’’ फैलाने का आरोप लगाया। भाजपा सांसद एवं प्रवक्ता संबित पात्रा ने गांधी पर ‘‘झूठ के पुलिंदे’’ को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया और युवाओं से इससे प्रभावित नहीं होने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘आपके हैं और हम सभी आपके साथ हैं।’’ यह प्रतिक्रिया राहुल गांधी द्वारा गृहमंत्री अमित शाह को हाल में युवा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद आई।

गांधी ने आरोप लगाया था कि शाह में छात्रों के साथ हुई घटना के बारे में संसद में बताने का साहस नहीं है। गांधी ने यह टिप्पणी उन छात्रों के एक समूह से मुलाकात के बाद की, जिन्होंने पिछले महीने पेपर लीक मामले को लेकर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया था और 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान कथित पुलिस ज्यादती का सामना किया था। पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मैंने पहले भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कहा था कि कोई गोली नहीं चलाई गई।

चूंकि, यह बेहद संवेदनशील मामला है, इसलिए मैं फिर से यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान कोई गोली नहीं चलाई गई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी युवाओं के कंधों पर बंदूक रखकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं। यह सही नहीं है।’’ पात्रा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनका इस्तेमाल राजनीति के लिए करना गलत है। उन्होंने कहा, ‘‘युवाओं की कोई गलती नहीं है।

जब हम स्कूल और कॉलेज में थे, तब हमने भी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था।’’ भाजपा नेता पात्रा ने कहा कि युवाओं को ‘‘निडर’’ होना चाहिए और जरूरत पड़ने पर आंदोलनों में हिस्सा लेने से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी के साथ आज जो बच्चे थे, उनसे मैं स्नेह के साथ कहना चाहता हूं—निडर रहिए और बिल्कुल मत डरिए। हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं, लेकिन आप हमारे अपने हैं।

प्रधानमंत्री आपके हैं और हम सभी आपके साथ हैं।’’ पात्रा ने आरोप लगाया कि गांधी युवाओं का इस्तेमाल करके अपने राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए ‘‘झूठा विमर्श’’ तैयार कर रहे हैं और ‘‘विभाजन के बीज बो रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि गांधी दूसरों के कंधों का इस्तेमाल करके राजनीतिक विमर्श खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि वह खुद ऐसा करने में असफल रहे हैं। गांधी की प्रेस वार्ता के दौरान एक महिला ने आरोप लगाया था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उसके निजी अंगों पर प्रहार किया। उसने यह भी कहा था कि वह मुस्लिम नहीं है, जैसा कि ऑनलाइन कई लोग मान रहे हैं और इस कारण उसे और अधिक निशाना बनाया जा रहा है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पात्रा ने कहा, ‘‘वह शर्मा हों या खान, आप भारत की बेटी हैं। देश ‘सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास और सबका प्रयास’ से आगे बढ़ता है।’’ भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि गांधी द्वारा आगे बढ़ाया गया विभाजनकारी एजेंडा ‘‘अत्यंत गलत’’ है। गृह मंत्री अमित शाह के संसद में नहीं आने के गांधी के आरोप पर पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता ही सदन को चलने नहीं देते।

पात्रा ने कहा, ‘‘गृहमंत्री हमारे पहुंचने से पहले संसद पहुंचते हैं और हमारे जाने के बाद निकलते हैं, कई बार आधी रात तक रहते हैं। आप सदन को चलने नहीं दे रहे और कह रहे हैं कि गृह मंत्री नहीं आते। जब गृह मंत्रालय से जुड़े किसी विषय पर चर्चा होगी तो वह निश्चित रूप से मौजूद रहेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री संसद में उपस्थित रहते हैं, लेकिन विपक्ष किसी भी विषय पर चर्चा नहीं होने देता और देश यह सब देख रहा है।’’ पात्रा ने गांधी पर छात्रों के मुद्दों पर चयनात्मक रुख अपनाने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने सवाल किया कि वह अभी तक झारखंड जाकर उन छात्रों और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों से क्यों नहीं मिले, जो झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 25 जुलाई से रांची में प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वे भी युवा हैं, वे भी आंदोलन कर रहे हैं। राहुल गांधी को उनसे भी मिलना चाहिए और उनकी पीड़ा तथा दुख को समझना चाहिए।

गांधी जानबूझकर इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। वह झारखंड नहीं जा रहे, क्योंकि वहां उनकी सरकार है।

Continue reading on the app

Uttarakhand में भारी बारिश का Orange Alert जारी, CM धामी ने एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा

देहरादून, पांच अगस्त उत्तराखंड में लगातार हो रही वर्षा तथा बृहस्पतिवार के लिए मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संभावित आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य की सभी एजेंसियों को ‘हाई अलर्ट’ पर रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन से विभिन्न जिलों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिवादन बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ उच्च सतर्कता बरतें तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना विलंब राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए। धामी ने जिलाधिकारियों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने का निर्देश देते हुए कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की निरंतर निगरानी रखी जाए, नदी-नालों के जलस्तर पर सतत दृष्टि बनाए रखी जाए तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई सुनिश्चित हो।

सुमन ने बताया कि मौसम विभाग द्वारा बृहस्पतिवार के लिए देहरादून, चमोली एवं बागेश्वर जिलों में बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा राज्य के शेष जिलों में ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर तीव्र वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज हवाओं की आशंका भी व्यक्त की है और ऐसी परिस्थितियों में सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने को कहा गया है। सचिव ने प्रदेशवासियों एवं राज्य में आए पर्यटकों से भी अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, सावधान, सचेत एवं सतर्क रहें तथा अनावश्यक यात्रा से बचें।

उन्होंने कहा कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व मौसम एवं मार्ग की अद्यतन जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इस बीच, भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए चमोली और बागेश्वर जिलों में बृहस्पतिवार को कक्षा 12 तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है... मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

Asmita Dey Exclusive: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर अस्मिता डे ने नया इतिहास रच दिया. अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय उन्होंने अपने कोच यशवंत सोलंकी के प्रेरणादायक शब्दों को दिया. एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अस्मिता ने बताया कि जब वह फाइनल मुकाबले में खेल रही थीं, तब मैट के बाहर से उनके कोच यशपाल सोलंकी ने कहा, 'ये गोल्ड मेडल हमारा है और इसे जीतना है.' कोच की इसी ललकार ने उनमें नया जोश भर दिया और उन्होंने इतिहास रच दिया. Thu, 6 Aug 2026 23:05:47 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | Jharkhand के Ranchi में छात्रों के आंदोलन का आज 13वां दिन... #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T17:42:04+00:00

CJP Workers Revolt: CJP में बगावत की आंधी, कार्यकर्ताओं का विद्रोह! | Party Rebellion | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-06T17:45:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers