Responsive Scrollable Menu

दिवाली से पहले MP के 12 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को मिलेगा तोहफा! महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि संभव

मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशभोगियों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में जुलाई 2026 से 3 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिसके बाद डीए/डीआर की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। केंद्र के फैसले के बाद अब मध्यप्रदेश के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी की उम्मीद है।

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ और पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने भी राज्य की मोहन सरकार से केंद्र की घोषित तिथि से महंगाई भत्ता और राहत राशि बढ़ाने की मांग की है। वर्तमान में प्रदेश के कर्मचारियों को 58 प्रतिशत डीए और पेंशनर्स को 58 प्रतिशत डीआर का लाभ मिल रहा है, अगर 5 प्रतिशत (जनवरी 2026 से 2 प्रतिशत और जुलाई से 3 प्रतिशत ) और वृद्धि होती है तो दरें केंद्र के समान 63 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं  एरियर का भी लाभ मिलेगा। हालांकि सरकार की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है ना ही आधिकारिक पुष्टि की गई है।

बता दें कि इससे पहले मार्च 2026 में होली पर मोहन सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 3 प्रतिशत बढ़ाया था जिसके बाद महंगाई भत्ता 55 प्रतिशत से बढ़कर अब 58 प्रतिशत हो गया था। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि 6 समान किश्तों में भुगतान करने का निर्णय लिया गया था। इसके अलावा छठवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी वृद्धि की गई थी। उनका महंगाई भत्ता 252 प्रतिशत से बढ़ाकर 257 प्रतिशत कर दिया गया है। यह 1 जुलाई 2025 से प्रभावशील होगा।

 

Continue reading on the app

MP: नक्सल प्रभावित 100 गांवों में विकास की नई पहल, सरकार के निर्देश पर अधिकारियों का अभियान

ग्रामीणों की मूलभूत जरूरतों, स्थानीय समस्याओं और विकास की संभावनाओं की जानकारी जुटाई गई. सुझावों के आधार पर गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

NZ vs IND, 5th T20I: संजू-अक्षर बाहर, वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप की होगी वापसी, 5वें टी20 में भारत की प्लेइंग XI बदलना तय

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला रविवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा. सीरीज में अभी चार मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 3-1 की बढ़त बना रखी है. ऐसे में अब सीरीज के आखिरी में मैच में टीम इंडिया की कोशिश होगी उन खिलाड़ियों को मौका दिया जो अभी तक बेंच पर हैं. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी की भी वापसी हो सकती है. Sat, 31 Oct 2026 15:01:14 +0530

  Videos
See all

Mahabharat LIVE: Congress ने फिर किया कांड! | Rahul Gandhi Rally | Gyanesh Kumar | Anti SIR | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T11:43:13+00:00

Vande Bharat Sleeper Train: काशी को स्लीपर वंदे भारत का गिफ्ट, ड्राइवर केबिन में जब पहुंचे CM योगी #tmktech #vivo #v29pro
2026-10-31T11:45:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers